होम / बिजनेस / वॉरेन बफे ने बताई वो 4 बातें, जो आपको बना सकती हैं शेयर मार्केट का शहंशाह

वॉरेन बफे ने बताई वो 4 बातें, जो आपको बना सकती हैं शेयर मार्केट का शहंशाह

दुनिया के सबसे बड़े निवेशकों में शुमार वॉरेन बफे ने सिर्फ 11 साल की उम्र में शेयर बाजार में निवेश करना शुरू कर दिया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

वॉरेन बफे को आज कौन नहीं जानता. उनके इन्वेस्टमेंट टिप्स न जाने कितने लोगों की जिंदगी बदल चुके हैं. दुनिया के सबसे बड़े निवेशकों में शुमार वॉरेन बफे ने सिर्फ 11 साल की उम्र में शेयर बाजार में निवेश करना शुरू कर दिया था. उन्होंने पहली बार सिटी सर्विस प्रीपेड के 6 शेयर खरीदे थे. इसके बाद इन्वेस्टमेंट और प्रॉफिट का जो सिलसिला शुरू हुआ, वो आजतक बदस्तूर जारी है.

महंगी चीज़ों का शौक नहीं
वॉरेन बफे को सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं और उनकी हर बात को ध्यान से पढ़ते हैं, क्योंकि उनकी कही हर बात में कोई न कोई संदेश छिपा रहता है. वॉरेन बफे के पास करीब 5 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें महंगी चीजों का ज्यादा शौक नहीं है. पैसा कमाने के साथ-साथ वह दान में भी विश्वास रखते हैं. पिछले कुछ सालों में उन्होंने 2.8 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति दान की है. आइए नज़र डालते हैं वॉरेन बफे के निवेश मंत्र पर, जिनपर अमल करके आप भी सफल निवेशक बन सकते हैं:

भय और लालच को समझें
वॉरेन बफे कहते हैं कि जब दूसरे लालची हों, तो भयभीत रहना अच्छा है. इसके उलट जब दूसरे भयभीत हों, तो लालची बनने में समझदारी है. उदाहरण के तौर पर, जब पूरी दुनिया इस बात से भयभीत थी कि वैश्विक स्तर पर रूस-यूक्रेन युद्ध का फूड और एनर्जी सप्लाई चेन पर क्या प्रभाव होगा. बफे ने अपने पास मौजूद नकदी का सबसे अच्छा उपयोग किया. उन्होंने जनवरी-मार्च तिमाही में शेवरॉन, एचपी और ऑक्सिडेंटल सहित कई बड़ी कंपनियों में $51 बिलियन से अधिक का निवेश किया. उनका कहना है कि भय का माहौल निवेशकों के बेस्ट फ्रेंड की तरह है.

सॉक्स या स्टॉक्स, क्वालिटी ज़रूरी
वॉरेन बफे कहते हैं कि बात चाहे सॉक्स यानी मोज़े की हो या स्टॉक की, उन्हें क्वालिटी वाला माल खरीदना पसंद है. उनका कहना है कि क्वालिटी वाले शेयर जब सस्ते दामों पर मिल रहे हों, तो बिना ज्यादा सोचे-विचारे उन्हें खरीद लेना चाहिए. 

धैर्य की डोर पकड़कर रखें
वॉरेन बफे मानते हैं कि एक अच्छा निवेशक बनने के लिए धैर्य होना ज़रूरी है. कई बार लोग छोटी सी अवधि की गिरावट से इतने निराश हो जाते हैं कि क्वालिटी शेयर्स को बेच देते हैं. इससे उन्हें वह रिटर्न नहीं मिल पाता, जिसकी उन्होंने अपेक्षा की थी. जबकि ऐसी स्थिति में धैर्य से काम लेना चाहिए, क्वालिटी स्टॉक्स लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न देकर ही जाएंगे.

अवसर का लाभ उठाएं  
एक अच्छे इन्वेस्टर को अवसर का लाभ उठाना आना चाहिए. वॉरेन बफे का कहना है कि जब अवसर की बरसात हो रही हो तो बाल्टी लेकर उसे सहेजने में जुट जाएं. यानी कि उस मौके को हाथ से न जाने दें. उदाहरण के तौर पर, कोरोना काल में रिलायंस से लेकर PVR तक कई नामी कंपनियों के शेयर सस्ते दामों में मिल रहे थे, ये निवेश का ज़बरदस्त मौका था. उस समय जिसने भी इस मौके को पकड़ा, आज उसकी झोली भर गई है.

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

4 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

5 hours ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

5 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

6 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

8 hours ago


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

5 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

5 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

6 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

5 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

10 hours ago