✕

होम / बिजनेस / बाजार खुलने से पहले ही जान लें, आज कहां बन सकता है कमाई का मौका!

बाजार खुलने से पहले ही जान लें, आज कहां बन सकता है कमाई का मौका!

शेयर बाज़ार की चाल आज कैसी रहेगी सटीक तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है, लेकिन कुछ शेयरों में तेजी के संकेत ज़रूर मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार में पिछले कई दिनों से चली आ रही तेजी पर मंगलवार को एक तरह से ब्रेक लग गया. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स  4.40 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 82,555.44 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 159.08 अंक तक टूट गया था, लेकिन बाद में कुछ रिकवरी करने में कामयाब रहा. जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 1.15 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 25,279.85 पर पहुंच गया. निफ्टी के लिए यह लगातार 14वां सत्र रहा, जब उसमें उछाल देखने को मिला. अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल और टाटा मोटर्स जैसी सेंसेक्स की कंपनियां नुकसान में रहीं. इनके शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. चलिए जानते हैं कि आज यानी बुधवार को कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

इनमे उछाल की संभावना
मोमेंटम इंडिकेटर, मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज कुछ छह शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. Max Financial, Oracle, Jai Balaji Industries,  GRSE, Suven Pharma और IGL के भाव आज चढ़ सकते हैं. कहने का मतलब है कि इन शेयरों में उछाल देखने को मिल सकता है. यदि ऐसा होता है, तो इन स्टॉक्स पर दांव लगाने वालों के लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाज़ार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श ज़रूर करें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. 

इनमें मंदी के संकेत
इसी के साथ MACD ने Vodafone Idea, Blue Star, Honeywell, Jubilant Life, Mahindra, Vardhman Textiles और Lifespace में मंदी का रुख दर्शाया है. यानी इनमें गिरावट देखने को मिल सकती है. लिहाजा निवेश को लेकर सावधान रहें. वैसे, दूरसंचार कंपनी वोडा आइडिया के शेयर कल उछाल के साथ 15.11 रुपए पर बंद हुए. इस शेयर के लिए यह साल अच्छा नहीं रहा है. बीते 5 सत्रों में यह 5.56% और 2024 में अब तक 11.12%  लुढ़क चुका है. वहीं, Blue Star कल एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ 1,680 रुपए पर बंद हुआ.

इनमें मजबूत खरीदारी
चलिए उन शेयरों के बारे में भी जान लेते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में आज Bombay Burmah, Jindal Saw,  Godrej Industries, JM Financial, Poly Medicure, Oracle और Quess Corp का नाम शामिल है. इन शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो इनमें तेजी का संकेत देता है. Bombay Burmah Trading Corporation के शेयर कल 8.41% की शानदार बढ़त के साथ 2,665 रुपए पर बंद हुए थे. इस दौरान, Jindal Saw 4.30 की उछाल के साथ 715 रुपए पर पहुंच गया. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

7 minutes ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

21 minutes ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

50 minutes ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

1 hour ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

3 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

1 hour ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

21 minutes ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

50 minutes ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

7 minutes ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

4 hours ago