✕

होम / बिजनेस / गर्मी से राहत दिलाने वाली बारिश पैसों की बरसात भी कराएगी, बस इन स्टॉक्स पर रखें नजर!

गर्मी से राहत दिलाने वाली बारिश पैसों की बरसात भी कराएगी, बस इन स्टॉक्स पर रखें नजर!

इस साल मानसून सामान्य रहने की उम्मीद है. इसका मतलब है कि कृषि से जुड़ी कंपनियों की आर्थिक सेहत सुधरेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्रचंड गर्मी से राहत दिलाने वाली बारिश शेयर बाजार (Stock Market) में निवेश करने वालों पर पैसों की बरसात की वजह भी बन सकती है. मौसम विभाग ने इस बार मानसून के सामान्य रहने की भविष्यवाणी की है, जिसका मतलब है कि पूरे देश में अच्छी बारिश होगी. बादलों का अच्छे से बरसना कृषि के लिए बेहद ज़रूरी है. अच्छी बारिश होगी तो फसलें भी अच्छी होंगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में मजबूती आएगी. साथ ही कृषि से जुड़ी कंपनियों की आर्थिक सेहत सुधरेगी तो इसका असर उनके शेयरों पर भी दिखाई देगा.   

क्या है मानसून की स्थिति?
मानसून ने केरल और पूर्वोत्तर क्षेत्र में 30 मई को दस्तक दी थी. पिछले 10 वर्षों के दौरान यह चौथी बार है, जब मानसून अपने पूर्वानुमान से पहले आया है. केरल की तरह महाराष्ट्र में भी मानसून समय से पहले पहुंचा और 11 जून को गुजरात में उसका आगमन हुआ. दक्षिण गुजरात में नवसारी और वलसाड में मानसून की पहली बारिश हो चुकी है. अगले पांच दिनों तक राज्य के दक्षिणी हिस्सों बारिश का अनुमान है. मानसून को पूरे राज्य तक पहुंचने में अभी एक हफ्ते का समय लग सकता है. 

इन सेक्टर्स को होगा लाभ
एग्रोकेमिकल्स कंपनियों के शेयरों में पिछले कुछ वक्त में तेजी देखने को मिली है. दरअसल, मानसून के अनुकूल रहने के चलते कृ​षि रसायनों की बिक्री में इजाफा हुआ है. कंपनियां आने वाले दिनों में बिक्री के तेज रफ़्तार से दौड़ने की उम्मीद लगाए बैठी हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज और जेएम फाइनें​शियल रिसर्च का कहना है कि सामान्य मानसून की भविष्यवाणी कृ​षि के लिए सकारात्मक होने के साथ ही ग्रामीण मांग को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है. इससे खासतौर पर कृषि रसायन, उर्वरक, ट्रैक्टर और FMCG जैसे सेक्टर्स को लाभ होगा. ऐसे में जाहिर है कि इन सेक्टर्स से जुड़े प्रमुख शेयरों में भी उछाल देखने को मिले.  

अभी फोकस में हैं ये शेयर 
कोरोमंडल इंटरनेशनल, चंबल फर्टिलाइजर्स, धानुका एग्रीटेक और शारदा क्रॉपकेम जैसे शेयर इस समय फोकस में बने हुए हैं. कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड कृषि रसायन कंपनी है, जो फसल सुरक्षा उत्पाद बनाती है. कंपनी के पोर्टफोलियो में 12 नए उत्पाद शामिल हुए हैं. अच्छे मानसून की भविष्यवाणी के साथ ही कंपनी का शेयर तेजी से भाग रहा है. बीते एक महीने में इसने 24.62% का रिटर्न दिया है. इसी तरह, चंबल फर्टिलाइजर्स के शेयर भी एक महीने में 11.02% का रिटर्न दे चुके हैं. बीते 5 दिनों से इसकी रफ्तार में ज्यादा तेजी आई है. धानुका एग्रीटेक भी पिछले एक महीने में 24 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ चुका है. जबकि शारदा क्रॉपकेम के लिए यह आंकड़ा 11.03% है. आज यानी गुरुवार को भी ये सभी शेयर ग्रीन लाइन पर कारोबार कर रहे हैं.

ट्रैक्टरों की मांग में इजाफा
अच्छे मानसून से ट्रैक्टर की बिक्री बढ़ने की भी संभावना है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अच्छी बारिश और सरकारी स्तर पर किए जा रहे प्रयासों से किसानों की आय बढ़ेगी और इससे ट्रैक्टरों की मांग में भी इजाफा हो सकता है. उनका कहना है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था उन्नति की ओर है. सामान्य मानसून के साथ-साथ एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड, मार्केट इंटरवेंशन स्कीम और प्राइस सपोर्ट स्कीम जैसी सरकारी योजनाओं का मकसद कृ​​षि आय में सुधार लाना है. इन सबके चलते अल्पाव​धि में ट्रैक्टर बिक्री को मदद मिल सकती है.

पिछले साल आई थी गिरावट
एक्सपर्ट्स का सुझाव है कि निवेशक निकट भविष्य में ट्रैक्टर शेयरों को अपने पास रख सकते हैं और मानसून की प्रगति के आधार पर अपनी पोजीशन को एडजस्ट कर सकते हैं. फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के अनुसार, खुदरा स्तर पर मई में ट्रैक्टरों की बिक्री 70,065 यूनिट रही. पिछले साल की तुलना में इसमें 1% की कमी आई, लेकिन अप्रैल के मुकाबले रिटेल सेल 23.74% अधिक रही है. बता दें कि पिछले वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान ट्रैक्टरों की बिक्री अल नीनो और कम बारिश के कारण प्रभावित हुई थी. उस समय थोक बिक्री करीब 7% घटकर 8,74,504 रह गई थी. रेटिंग एजेंसी इक्रा ने वित्त वर्ष 20225 में ट्रैक्टरों की थोक बिक्री में वृद्धि का अनुमान जताया है. उसका कहना है कि अच्छी बारिश से कृषि उत्पादन में सुधार होने की संभावना है, जिससे ट्रैक्टरों की मांग बढ़ेगी.

इन कंपनियों पर भी रखें नजर
भारत में कई देशी और विदेशी कंपनियों के ट्रैक्टर मिलते हैं. देशी ब्रैंड में महिंद्रा एंड महिंद्रा टॉप पर है. इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड (आईटीएल) सोनालिका नाम से ट्रैक्टर बनाती है. VST Tillers Tractors शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी है, इसके ट्रैक्टर भी डिमांड में रहते हैं. कंपनी के शेयर पिछले एक महीने में 21.80% चढ़ चुके हैं. ट्रैक्टर निर्माता Eicher Motors के शेयरों ने बीते एक महीने में अपने निवेशकों को 2.91% का रिटर्न दिया है. इसी तरह Mahindra And Mahindra के शेयरों में भी गति बरकरार है. पिछले एक महीने में इस कंपनी के शेयर 28.77% उछले हैं. 
 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

9 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

14 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

14 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

16 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

17 hours ago


बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

9 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

14 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

14 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

16 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

20 hours ago