✕

होम / बिजनेस / बाजार उड़ान पर, 'आज मैं ऊपर'...वाली फीलिंग दे सकता है इन शेयरों में निवेश!

बाजार उड़ान पर, 'आज मैं ऊपर'...वाली फीलिंग दे सकता है इन शेयरों में निवेश!

शेयर बाजार में आज भी तेजी जारी रहने की उम्मीद है. इसके साथ ही कुछ शेयरों में तेजी के संकेत भी मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाज़ार (Stock Market) की उड़ान जारी है. विदेशी पूंजी प्रवाह बढ़ने और कुछ चुनिंदा शेयरों में हुई खरीदारी के चलते कल भी बाजार छलांग मारता दिखाई दिया. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स लगातार 10वें सत्र में बढ़कर 82,559.84 पर पहुंच गया. सोमवार को इसमें 194.07 अंकों की तेजी आई. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 42.80 अंक चढ़कर 25,278.70 पर बंद हुआ. ये निफ्टी का नया उच्चतम स्तर है. निफ्टी लगातार 11 सत्रों से ग्रीन लाइन पर कारोबार कर रहा है. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

इनके चढ़ने की उम्मीद 
पहले जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर MACD ने क्या संकेत दिए हैं. मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) की मानें तो Paytm, Sun Pharma, Newgen Software Technologies, Page Industries, Britannia, SRF और Safari Industries के शेयरों में आज उछाल आ सकता है. सीधे शब्दों में कहें तो इन शेयरों के भाव चढ़ सकते हैं. जाहिर है ऐसे में इन पर दांव लगाने वालों की जेब भी कुछ भारी हो सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाज़ार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श करना न भूलें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. 

इनमें मंदी की आशंका
इसी तरह, MACD ने  Kfin Technologies, Aurobindo Pharma, Sky Gold, Nile, Affle और Fine Organics Industries में मंदी के संकेत दिए हैं. यानी इन शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है. लिहाजा, इनमें निवेश को लेकर सावधानी बरतें.  Kfin Technologies के शेयरों में कल डेढ़ फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी. 1,023 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर बीते 5 कारोबारी सत्रों में भी लाल ही रहा है. सोमवार को Aurobindo Pharma 1.22%, Nile में 2%, Affle India में 1.11% और Fine Organic Industries में 1.36% की गिरावट दर्ज हुई थी. 

इनमें मजबूती के संकेत
आखिरी में इन शेयरों पर भी एक नज़र डाल लेते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Kalyan Jewellers,  Gujarat Gas, Godrej Industries,  UTI AMC, Bajaj Holdings, Radico Khaitan और GSPL का नाम शामिल है. दरअसल, इन शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो  तेजी का संकेत देता है.  इनके अलावा, अनिल अग्रवाल की वेदांता और सुभाष चंद्रा की ZEEL के शेयरों पर भी आज नज़र रखें. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

1 hour ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

1 hour ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

2 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

2 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

5 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

2 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

1 hour ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

2 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

1 hour ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

5 hours ago