✕

होम / बिजनेस / KKR के शाहरुख की तरह चाहते हैं चेहरे पर स्माइल? आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव!

KKR के शाहरुख की तरह चाहते हैं चेहरे पर स्माइल? आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव!

आईपीएल में KKR की जीत पर शाहरुख जितना खुश हैं, उतनी खुशी तेजी के संकेत वाले शेयर आपको दे सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

चुनावी मौसम में शेयर बाजार (Stock Market) में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को भी बाजार बड़ी छलांग लगाकर आखिरी में गिरावट पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान BSE सेंसेक्स पहली बार रिकॉर्ड 76,000 के पार चला गया और NSE निफ्टी भी अपने अब तक के उच्चतम पर पहुंच गया. लेकिन, बाद में बिकवाली के दबाव के चलते दोनों इंडेक्स में नरमी आ गई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 19.89 अंक फिसलकर 75,390.50 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 24.65 अंक गिरकर 22,932.45 पर बंद हुआ.

इनमें आ सकता है उछाल
सप्ताह के दूसरे दिन यानी मंगलवार को कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिले हैं. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) की मानें, तो आज Maruti Suzuki, Axis Bank, Sobha, Anand Rathi Wealth, Aegis Logistics और Blue Dart Express में तेजी देखने को मिल सकती है. ऐसे में यदि आप इन पर दांव लगाते हैं, तो आपके लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश बनी रहेगी. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श ज़रूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. 

इनमें मंदी के हैं संकेत
MACD तेजी के साथ ही मंदी के भी संकेत देता है. आज इंडिगो एयरलाइन की पैरेंट कंपनी InterGlobe Aviation के साथ-साथ Lakshmi Machine Works, Blue Star और SW Renewable Energy में गिरावट देखने को मिल सकती है. यानी इनमें निवेश को लेकर सावधानी बरतें. चलिए जानते हैं कि कल इन शेयरों ने कैसा कारोबार किया था. Interglobe Aviation के शेयरों में कल भी गिरावट का माहौल था. 0.15% लुढ़ककर ये शेयर 4,250 रुपए पर पहुंच गया. इसी तरह, Lakshmi Machine भी कल लुढ़कर 16,490 रुपए पर आ गया. ब्लू स्टार में मंगलवार को 0.077% के गिरावट आई और यह 1,484 रुपए पर बंद हुआ. इस लिस्ट में Sterling and Wilson Renewable Energy एकमात्र ऐसा शेयर रहा, जो 0.21% की उछाल के साथ 759 रुपए पर बंद हुआ.

इन पर बनाए रखें नजर 
अब बात करते हैं उन शेयरों की, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Axis Bank, Adani Ports, Tata Steel, Bharti Airtel, NTPC और Divi's Labs शामिल हैं. इन शेयर ने अपना 52 हफ्ते का हाई लेवल पार कर लिया है. इनके अलावा, आज Concord Biotech के शेयरों पर भी नजर रखें. एक रिपोर्ट के अनुसार, एक बड़ी ब्लॉक डील के जरिए कंपनी के 468.40 करोड़ रुपए के शेयर बिक सकते हैं. दरअसल, शेयरहोल्डर ओंटारियो इंक Concord Biotech में अपनी 3.4 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है. कल कंपनी का शेयर करीब 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,441.95 रुपए पर बंद हुआ था.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

5 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

9 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

10 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

10 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

5 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.