होम / बिजनेस / जल्द कमाना चाहते हैं मुनाफा, तो इन शेयरों पर लगाएं दांव!
जल्द कमाना चाहते हैं मुनाफा, तो इन शेयरों पर लगाएं दांव!
शेयर बाजार की उथल-पुथल के बीच कुछ शेयर ऐसे हैं, जो शॉर्ट टर्म में मुनाफा दे सकते हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है. हालांकि, विदेशी निवेशकों के फिर से भारतीय बाजार का रुख करने से मार्केट में तेजी की उम्मीद की जा रही है, लेकिन बाजार का सटीक आकलन मुश्किल है. हो सकता है कि आने वाले दिनों में बाजार को पंख लग जाएं या ये भी मुमकिन है कि मार्केट फिर से बड़ा गोता लगा ले. लिहाजा, सोच-समझकर निवेश करने में ही समझदारी है.
Container Corporation
एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऐसे कुछ शेयर हैं, जो शॉर्ट टर्म में अच्छा मुनाफा दे सकते हैं. उदाहरण के लिए Container Corporation of India Ltd. यह शेयर अपने 52-सप्ताह के हाई लेवल (754 रुपए) से अभी नीचे चल रहा है. इस शेयर ने पिछले पांच दिनों में साढ़े छह प्रतिशत रिटर्न दिया है. इसका छह महीने और एक साल का रिकॉर्ड भी अच्छा है. आज बाजार खुलने पर इसमें गिरावट दर्ज हुई है, लेकिन आने वाले दिनों में इस शेयर के 765-800 रुपए का आंकड़ा छूने की उम्मीद है.
Gujarat Narmada Valley
इसी तरह Gujarat Narmada Valley Fertilizers and Chemicals (GNFC) में भी मुनाफे की संभावना नजर आ रही है. फिलहाल ये शेयर 750 रुपए से ऊपर ट्रेड कर रहा है. बाजार की शुरुआत में ही इसने बढ़त हासिल कर ली है. पिछले 5 दिनों में ये शेयर 16.37% ऊपर चढ़ा है और एक साल में इसने 97.42% रिटर्न दिया है. इसका 52-वीक हाई लेवल 912 रुपए है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगले कुछ दिनों में GNFC 780-820 रुपए तक पहुंच सकता है.
Bata India Ltd
Bata India Ltd आज बढ़त के साथ खुला है. फिलहाल ये 1,980 रुपए के ऊपर ट्रेड कर रहा है. बाटा के शेयर ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है. पिछले एक साल में ये शेयर 18.20% चढ़ा है. पिछले पांच दिनों में भी इसका प्रदर्शन अच्छा रहा है. Bata India का 52-वीक हाई लेवल 2,262 रुपए है. एक्सपर्ट्स को लगता है कि अगले कुछ दिनों में ये शेयर 2100-2150 रुपए का लेवल दिखा सकता है.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'बिज़नेस वर्ल्ड हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें)
टैग्स