✕

होम / बिजनेस / चढ़ते पारे की तरह आज कौनसे शेयर लगा सकते हैं छलांग? यहां देख लें पूरी लिस्ट

चढ़ते पारे की तरह आज कौनसे शेयर लगा सकते हैं छलांग? यहां देख लें पूरी लिस्ट

शेयर बाजार कल गिरावट के साथ बंद हुआ था. आज मार्केट से मिलीजुली प्रतिक्रिया की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) मंगलवार को भी गिरावट के साथ बंद हुआ. यह लगातार तीसरा सत्र था जब बाजार में नरमी देखी गई. बाजार में आ रहा ये उतार-चढ़ाव लोकसभा चुनाव को लेकर है. चुनाव के छह चरणों की वोटिंग हो चुकी है. सातवें और आखिरी चरण का मतदान एक जून को होगा. 4 जून को यह पता चलेगा कि मोदी की वापसी हो रही है या इंडिया गठबंधन सरकार बना रहा है. इसके बाद ही मार्केट की दिशा तय होगी. निवेशकों ने लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले कल बिजली, तेल और कैपिटल गुड्स के शेयरों में मुनाफावसूली की. इस वजह से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 220.05 अंक फिसलकर 75,170.45 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 44.30 अंक गिरकर 22,888.15 पर बंद हुआ. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

इनमें आ सकती है तेजी
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए Bajaj Auto, Inox Wind Energy, Glenmark Pharmaceuticals,  Honasa Consumer और Amara Raja Energy & Mobility में तेजी के संकेत दिए हैं. इसका मतलब है कि इन स्टॉक्स के भाव आज चढ़ सकते हैं और ऐसे में यदि दांव लगाने वाले मुनाफा कमा सकते हैं. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. 

इन पर भी रखें नजर
अब उन शेयरों के बारे में जानते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Coromandel International, Divis Labs, Glenmark Pharma, Exide Industries, Muthoot Finance, Amara Raja Energy & Mobility और DOMS Industries शामिल हैं. इन शेयर ने अपना 52 हफ्ते का हाई लेवल पार कर लिया है, जो इनमें तेजी का संकेत देता है. इसके अलावा, आज IRCTC के शेयर पर भी नजर रखें. कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है कि वित्तवर्ष 2024 की चौथी तिमाही में उसका रिवेन्यु 20% बढ़कर 1154.8 करोड़ रुपए हो गया है. पिछले साल की समान तिमाही में यह 965 करोड़ था. जबकि तिमाही के दौरान कंपनी का EBIDTA 3.4% बढ़कर 402.96 करोड़ रुपए रहा.

आज इनसे रहें सावधान
वहीं, MACD आज कुछ शेयरों में मंदी का रुख भी दर्शाया है. इसमें Blue Dart, Ingersoll-Rand, Linde India, Trent, Shree Cements और Kirloskar brothers का नाम शामिल है. लिहाजा इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें. Blue Dart के शेयर कल करीब डेढ़ प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,200 रुपए पर बंद हुए थे. इसी तरह Trent में भी मंगलवार को 1.35% की गिरावट आई अरु ये शेयर 4,618.90 रुपए पर पहुंच गया. Linde India में सबसे ज्यादा 3.90% की गिरावट देखने को मिली. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

4 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

8 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

8 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

9 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

4 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.