होम / बिजनेस / आने वाले दो सालों में 1 ट्रिलियन डॉलर वाली इकॉनमी बन जाएंगे ये राज्य!

आने वाले दो सालों में 1 ट्रिलियन डॉलर वाली इकॉनमी बन जाएंगे ये राज्य!

अमिताभ कांत ने कहा कि दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक और तमिलनाडु आने वाले दो सालों में 1 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी वाले राज्य बन जाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत के 5 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनने के लक्ष्य में राज्यों की भूमिका भी अत्यंत महत्त्वपूर्ण है और इसीलिए विभिन्न राज्यों द्वारा इन्वेस्टमेंट के लिए कई महत्त्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है. नीति आयोग (NITI Aayog) के पूर्व CEO और भारत के G20 शेरपा, अमिताभ कांत (Amitabh Kant) ने हाल ही में भारत के 5 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनने के लक्ष्य में दक्षिण भारतीय राज्यों की महत्त्वपूर्ण भूमिका की ओर इशारा किया.

1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनेंगे ये राज्य
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव साउथ 2023 (India Today Conclave South 2023) के दौरान, ‘मेक इन इंडिया’ में दक्षिण भारतीय राज्यों की भूमिका नामक सेशन के दौरान अमिताभ कांत ने कहा कि दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक और तमिलनाडु आने वाले दो सालों में 1 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी वाले राज्य बन जाएंगे. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारत द्वारा पहले 5 ट्रिलियन डॉलर और फिर 10 ट्रिलियन डॉलर वाली इकॉनमी बनने के लक्ष्य में दक्षिण भारतीय राज्यों की भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण होगी. 

देश की GDP के लिए जरूरी है दक्षिणी राज्य 
अमिताभ कांत के अनुसार देश की कुल GDP का लगभग 30% हिस्सा दक्षिण भारत से ही आता है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दक्षिण भारतीय राज्यों की प्रति व्यक्ति आय देश के अन्य राज्यों की तुलना में कहीं ज्यादा अधिक है. तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल, देश के दक्षिणी भाग में स्थित ऐसे राज्य हैं जो विभिन्न क्षेत्रों में वृद्धि के प्रमुख उदहारण हैं. उन्होंने तामिलनाडु का उदाहरण देते हुए कहा कि निर्माण के क्षेत्र में यह राज्य काफी प्रमुख रूप से उभरा है. इतना ही नहीं, राज्य के पास अत्याधुनिक क्षेत्रों के संबंध में उपलब्ध सबसे कुशल कामगार भी उपलब्ध हैं. 

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश
तेलंगाना का उदाहरण देते हुए अमिताभ कांत ने कहा कि यह राज्य फार्मास्यूटिकल के क्षेत्र में प्रमुख रूप से उभरा है और भारत के कुल फार्मा प्रोडक्ट्स में से 35-40% प्रोडक्ट यहीं से आते हैं. इसी तरह केरल ने भी ट्रैवल और टूरिज्म के क्षेत्र में जबरदस्त वृद्धि करते हुए खुद को एक अलग और अनोखा ब्रैंड बना लिया है. कर्नाटक पिछले लगभग 25 सालों से भारत की सर्विस सेंटर बना हुआ है और भारत की सर्विसेज इकॉनमी में इस राज्य का योगदान अत्यंत महत्त्वपूर्ण है. अमिताभ कांत ने आंध्र प्रदेश का उदहारण देते हुए कहा कि यह राज्य फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में प्रमुख रूप से उभरा है और इस वक्त आंध्र प्रदेश रिन्यूएबल और ग्रीन एनर्जी क्षेत्रों के लिए महत्त्वपूर्ण बना हुआ है. 

यह भी पढ़ें: कौन है यह महिला, जिसने 2 महीनों तक हर दिन कमाए 40 करोड़ रुपये!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

1 hour ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

1 hour ago

कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स

सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी में राहत देते हुए इसे 4 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 2.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. यह बदलाव वैश्विक तेल बाजार की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए किया गया है.

5 hours ago

सेमीकंडक्टर सेक्टर में सरकार का बड़ा दांव, ₹1.27 लाख करोड़ की नई योजना को कैबिनेट की मंजूरी

नई योजना के तहत सेमीकंडक्टर उपकरण, विशेष रसायन, गैस और सामग्री बनाने वाली कंपनियों को भारत में विनिर्माण इकाइयां लगाने पर परियोजना लागत का 30% तक सीधा प्रोत्साहन मिलेगा.

5 hours ago

कल बाजार में लौटी रौनक, आज Q1 नतीजे और ग्लोबल संकेत तय करेंगे सेंसेक्स-निफ्टी की चाल

बुधवार को सेंसेक्स 130.49 अंक यानी 0.17% की तेजी के साथ 77,185.43 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 26.45 अंक यानी 0.11% चढ़कर 24,078.50 के स्तर पर बंद हुआ था.

5 hours ago

बड़ी खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.