होम / बिजनेस / बंपर रिटर्न देने वाले अडानी ग्रुप के इन शेयरों में अब क्या है संभावना, जानें यहां 

बंपर रिटर्न देने वाले अडानी ग्रुप के इन शेयरों में अब क्या है संभावना, जानें यहां 

कुछ समय पहले अडानी ग्रुप की कुछ कंपनियों के शेयरों में मंदी का रुख था, उदाहरण के लिए अडानी पावर, जो अब तेजी से आगे बढ़ रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव चलता रहता है. यहां कुछ भी स्थिर नहीं. जो शेयर आज टॉप पर है, कल संभव है कि आसमान से सीधे जमीन पर आ गिरे. इसलिए हर पल नज़र बनाए रखना ज़रूरी है और जो इसमें सफल होता है, बाजार में उसकी सफलता तय है. कुछ समय पहले अडानी ग्रुप की कुछ कंपनियों के शेयरों में मंदी का रुख था, उदाहरण के लिए अडानी पावर, लेकिन आज यह ज़बरदस्त इजाफा दर्ज कर चुका है. लिहाजा, सबसे पहले बात इसी से शुरू करते हैं.

अडानी पावर
अडानी पावर 27 दिसंबर, 2021 को 99.45 रुपए पर ट्रेंड कर रहा था और आज (27 जून, 2022) यह 271.20 पर जा पहुंचा है. यदि आपने पिछले साल अडानी पावर के 100 शेयर 99.45 रुपए की दर से खरीदे होते तो आपको 9,945 का भुगतान करना होता और आज उन शेयरों की कीमत 27 हजार रुपए हो जाती.

अब क्या है संभावना?
अडानी पावर अपने अब तक के सबसे हाई लेवल पर चल रहा है, ऐसे में इसमें एक या दो करेक्शन होने की संभावना है. फिर भी यह शेयर अगले कुछ समय में 300 के आंकड़े तक पहुंच सकता है. लिहाजा, आप अभी थोड़ा निवेश कर सकते हैं और करेक्शन के दौरान बड़े निवेश के बारे में सोच सकते हैं.    

अडानी एंटरप्राइजेज
अडानी ग्रुप के इस शेयर ने भी निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है. पिछले एक साल की बात करें तो रिटर्न का आंकड़ा 40% के आसपास पहुंच जाता है. 30 जून, 2017 को इसका प्रति शेयर मूल्य 132.60 था और आज यह 2100 से ऊपर ट्रेड कर रहा है.  

अब क्या है संभावना?
ग्रुप के इस शेयर ने अब तक निवेशकों को दिल खोलकर रिटर्न दिया है. कंपनी की स्थिति भी हर तरह से मजबूत लग रही है, ऐसे में अडानी एंटरप्राइजेज में निवेश किया जा सकता है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगले 8 से 10 महीनों में ये 2,600-3,000 का आंकड़ा भी छू सकता है. हालांकि, शेयर रिकॉर्ड हाई पर है इसलिए इसमें करेक्शन भी देखने को मिल सकता है. लिहाजा, कुछ निवेश अभी और कुछ करेक्शन के समय करना फायदेमंद रहेगा.

अडानी पोर्ट्स एंड सेज
अडानी पोर्ट्स एंड सेज ने पिछले पांच सालों में करीब 90% रिटर्न दिया है. हालांकि, पिछले एक साल के आंकड़े ज्यादा अच्छे नहीं हैं. 10 साल पहले अडानी पोर्ट्स के शेयर 115 रुपए के केवल पर थे और आज 680 का आंकड़ा पार कर गए हैं.  

अब क्या है संभावना?
भले ही अडानी समूह के इस शेयर की ग्रोथ बाकी स्टॉक जितनी अच्छी नहीं रही, लेकिन इसमें संभावनाएं मौजूद हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार, 2027 तक अडानी पोर्ट्स एंड सेज का शेयर 1500 से ऊपर निकल सकता है. ऐसे में लंबे समय के लिए निवेश करना फायदे का सौदा हो सकता है.

अडानी विल्मर
अडानी समूह की ये कंपनी हाल ही में शेयर बाजार में लिस्ट हुई है. अब तक अडानी विल्मर के शेयर ने जो प्रदर्शन किया है, वो उसके बेहतर भविष्य की तरफ इशारा करता है. ये शेयर 230 रुपए के लेवल से 570 रुपए तक आ गया है. महज 6 महीनों में ही अडानी विल्मर में निवेश करने वालों के चेहरे खुशी से खिल गए हैं.

अब क्या है संभावना?
अडानी विल्मर के शुरूआती प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए इसमें निवेश करना अच्छा रहेगा. आने वाले कुछ समय में इस शेयर की वैल्यू में अच्छी-खासी बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

16 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

19 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

20 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

21 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

21 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

16 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

1 day ago