होम / बिजनेस / इन शेयरों पर दांव लगाकर हो सकती है 'अच्छे दिन' वाली फीलिंग, मिल रहे हैं तेजी के संकेत!

इन शेयरों पर दांव लगाकर हो सकती है 'अच्छे दिन' वाली फीलिंग, मिल रहे हैं तेजी के संकेत!

शेयर बाजार में रौनक अभी नहीं लौटी है, मंगलवार की गिरावट के बाद आज भी मार्केट में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के 'अच्छे दिन' अभी नहीं लौटे हैं. मंगलवार को भी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. भले ही गिरावट मामूली रही, लेकिन इस 'मामूली' ने तेजी की उम्मीद पर फुलस्टॉप लगा दिया. कारोबार की समाप्ति पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 78 अंक गिरकर 65,945 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 9.85 अंक फिसलकर 19,664.70 पर बंद हुआ. आज यानी बुधवार को भी मार्केट से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की संभावना है. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

इनमें मजबूत खरीदारी
MACD के संकेतों की बात करने से पहले उन शेयरों पर नजर डालते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी दिखाई दे रही है. JSW Energy, GE Shipping, Sundaram Finance, Varun Beverages, Kennametal India और Colgate-Palmolive में जमकर खरीदारी हो रही है. दरअसल निवेशकों को इन शेयरों में भविष्य की संभावनाएं नजर आ रही हैं, इसलिए इन पर दांव लगा रहे हैं और मजबूत खरीदारी का माहौल बन रहा है. इनमें से कुछ ने तो अपना 52 वीक का हाई लेवल भी पार कर लिया है. मजबूत खरीदारी के साथ ही कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव भी दिखाई दे रहा है. इस लिस्ट में Delta Corp और Gujarat Gas शामिल हैं. जब से डेल्टा कॉर्प पर GST चोरी का आरोप लगा है, तब से उसके शेयरों में गिरावट आ रही है.

MACD का ये है रुझान
अब चलते हैं मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के संकेतों की तरफ. MACD ने आज JSW Energy, REC, MCX India, Apar Industries और Jubilant FoodWorks पर तेजी का रुख दर्शाया है. जिसका मतलब है कि इन शेयरों में उछाल आ सकता है और ऐसे में आप इन पर दांव लगाकर मुनाफा भी कमा सकते हैं. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के संकेत भी दिए हैं. Restaurant Brands Asia, Nykaa, Shree Cements, ONGC, Rajesh Exports और Divis Labs के शेयरों में गिरावट आ सकती है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

5 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

6 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

7 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

8 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

9 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

6 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

5 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.