✕

होम / बिजनेस / BJP वाली खुशी के लिए आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव, विजेता जैसी होगी फीलिंग!

BJP वाली खुशी के लिए आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव, विजेता जैसी होगी फीलिंग!

भाजपा ने सहयोगियों के साथ मिलकर तीसरी बार सरकार बना ली है. भाजपा की खुशी जैसा अहसास आज आपको कुछ शेयर दे सकते हैं, क्योंकि उनमें तेजी के संकेत मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए 4 जून के बाद के दिन अच्छे रहे हैं. पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भी बाजार में रौनक देखने को मिली. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,618.85 अंक उछलकर 76,693.36 पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 468.75 अंकों की मजबूती के साथ 23,290.15 पर पहुंच गया. सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार को बढ़त देखी गई थी. चलिए जानते हैं कि आज बाजार की चाल कैसे रहेगी और कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. 

बनी रहेगी बढ़त 
नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बन गए हैं. मोदी 3.0 अस्तित्व में आ गई है. ऐसे में आज भी बाजार में रौनक दिखाई देगी. हालांकि, बाजार बहुत लंबी छलांग लगाएगा, इसकी संभावना कम है क्योंकि ऐसा वो पहले ही कर चुका है. MACD के संकेतों की बात करें, तो मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज Wipro के साथ-साथ Avanti Feeds, Mastek, L&T Finance, Ramco Cement और Brigade Enterprises पर तेजी का रुख दर्शाया है. यानी इनमें आज तेजी देखने को मिल सकती है. इसी तरह, MACD रेल विकास निगम यानी RVNL, TGSK Pharma  और Vijaya Diagnostic Centre में मंदी के संकेत दिए हैं. इसका मतलब है कि इनमें गिरावट आ सकती है.

इनमें मजबूत खरीदारी
अब उन शेयरों के बारे में जानते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में M&M यानी महिंद्रा एंड महिंद्रा, Bharti Airtel, Tata Steel, Divi's Labs और Bajaj Auto का नाम शामिल है. इन शेयर ने बीते दिनों अपना 52 वीक का हाई पार कर लिया है. महिंद्रा के शेयर शुक्रवार को 5 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ 2,845 रुपए पर बंद हुए थे. एयरटेल में भी पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन करीब 4 प्रतिशत का उछाल आया था और यह 1,419.55 रुपए पर बंद हुआ. इसी तरह, टाटा स्टील 3.95% की मजबूती के साथ 178.85, Divi's Labs करीब 2% उछाल के साथ 4,520 और बजाज ऑटो एक प्रतिशत से कम की तेजी के साथ 9,740 रुपए पर बंद हुआ था.

कैसी रहेगी निफ्टी की चाल
एक्सपर्ट्स का कहना है कि NSE निफ्टी के लिए ऊपर की तरफ 23500 से 23600 पर रजिस्टेंस दिखाई दे रहा है. जबकि निचले स्तर पर 23 हजार पर सपोर्ट मिलता नजर आ रहा है. यदि यह सपोर्ट टूटता है तो मुनाफा वसूली हो सकती है. उनका यह भी कहना है कि निफ्टी 50 इंडेक्स 23,338 के पिछले रिकॉर्ड को पार करते हुए नए ऑलटाइम हाई की तरफ बढ़ रहा है. जब तक निफ्टी 22,400 से 22,500 के सपोर्ट लेवल पर टिका रहेगा, तब तक इसके आगे बढ़ने की संभावना भी कायम रहेगी.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

11 minutes ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

3 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

3 hours ago

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

4 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

11 minutes ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

3 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

3 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

14 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

19 hours ago