होम / बिजनेस / कल से होने जा रहे हैं ये बदलाव, आपकी जेब पर ऐसे पड़ेगा असर 

कल से होने जा रहे हैं ये बदलाव, आपकी जेब पर ऐसे पड़ेगा असर 

हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है. माना जा रहा है कि कंपनियां कुछ राहत दे सकती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अगस्त महीने का आज आखिरी दिन है और कल यानी एक सितंबर से कई बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका आपकी जेब पर सीधा असर पड़ेगा. उदाहरण के तौर पर कल से टोल टैक्स के रूप में आपको ज्यादा पैसा देना होगा, वहीं बीमा प्रीमियम में थोड़ी राहत मिलेगी.

बीमा प्रीमियम घटेगा
बीमा नियामक ने बीमा नियमों में बदलाव किया है. इसके तहत अब एजेंट को 30 से 35 प्रतिशत के बजाए केवल 20 प्रतिशत ही कमीशन मिलेगा. इसके परिणामस्वरूप पॉलिसी धारकों के प्रीमियम में कमी आएगी और उन्हें थोड़ी राहत मिलेगी. इस संबंध में नई अधिसूचना जल्द लागू हो जाएगी.

एक्सप्रेस-वे पर होगी जेब ढीली
यमुना एक्सप्रेस-वे का इस्तेमाल करने वालों की जेब पर बोझ बढ़ेगा. यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी ने टोल दरों में बढ़ोत्तरी की है, जो एक सितंबर से लागू होगी. छोटे वाहनों को प्रति किलोमीटर 10 पैसे ज्यादा देने होंगे. वहीं, कमर्शियल गाड़ियों को प्रति किलोमीटर 52 पैसे ज्यादा का भुगतान करना होगा.

यहां संपत्ति खरीदना होगा महंगा
गाजियाबाद में एक सितंबर से घर, मकान और प्‍लाट सहित सभी तरह की प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा. राज्य सरकार ने यहां का सर्किट रेट बढ़ाने का निर्णय लिया है. इसमें 2 से 4 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है. नया सर्किल रेट एक सितंबर 2022 से लागू हो जाएगा.

गैस सिलेंडर
हर महीने की पहली तारीख को सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है. माना जा रहा है कि एक सितंबर को जब पेट्रोलियम कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत जारी करेंगी, तो कुछ राहत दे सकती हैं. यानी कि सिलेंडर के दाम घट सकते हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

5 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

5 hours ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

5 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

7 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

9 hours ago

बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

5 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

5 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

7 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

6 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

11 hours ago