✕

होम / बिजनेस / रेलवे का 'कवच' सफर सुरक्षित बनाने के साथ-साथ आपकी कमाई भी कराएगा, जानें कैसे

रेलवे का 'कवच' सफर सुरक्षित बनाने के साथ-साथ आपकी कमाई भी कराएगा, जानें कैसे

दार्जिलिंग हादसे के बाद हरकत में आया रेलवे करीब 10,000 किलोमीटर रूट पर कवच लगाने के लिए टेंडर जारी कर रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में कल हुए ट्रेन हादसे (West Bengal Train Collision) के बाद रेलवे की 'नींद' खुल गई है. रेल सेफ्टी पर उठते सवालों के मद्देनजर सरकार 10,000 किलोमीटर रूट पर कवच लगाने के लिए टेंडर जारी कर रही है. बताया जा रहा है कि दुर्घटना वाले रूट पर सेफ्टी के लिए 'कवच' की कोई व्यवस्था नहीं थी, जिस वजह से हादसे को टाला नहीं जा सका. गौरतलब है कि सियालदह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस में पीछे से एक मालगड़ी ने सोमवार को जोरदार टक्कर मारी थी, जिससे कई लोगों की मौत हो गई. 

कवच से मिलती है सुरक्षा
इस ट्रेन दुर्घटना के बाद रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जागता हुए दिखाई दे रहा है. रेलवे करीब 10,000 किलोमीटर रूट पर कवच लगाने के लिए टेंडर जारी कर रहा है. कवच की बात करें, तो यह एक ऑटोमेटिक प्रोटेक्शन सिस्टम है, जिसमें इंसानों की गलती से सिग्नल पास करने या ओवर-स्पीड की वजह से होने वाले ट्रेन हादसों को टाला जा सकता है. Kavach को भारतीय रेलवे ने रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गनाइजेशन (RDSO) की  मदद से 2012 में विकसित किया था. 

इस तरह होगी आपकी कमाई
करीब 10,000 किलोमीटर रेल रूट पर कवच इनस्टॉल होने से मानवीय भूल से होने वाले हादसों पर लगाम लग सकती है. कहने का मतलब है कि कवच यात्रियों के सफ़र को सुरक्षित बना सकता है. आपको बता दें कि रेलवे का ये कवच आपकी कमाई भी करा सकता है. निश्चित तौर पर आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे मुमकिन है? तो चलिए आपको विस्तार से समझाते हैं. सरकार कवच के लिए टेंडर जारी कर रही है, कुछ चुनिंदा कंपनियां रेलवे के लिए यह काम करती हैं. कवच से इन कंपनियों की आर्थिक सेहत और मजबूत होगी, ऐसे में उनके शेयरों में भी उछाल आ सकता है. और यदि आप संबंधित कंपनियों के शेयरों में निवेश करते हैं, तो आपकी आर्थिक सेहत भी सुधर सकती है. इस तरह, कवच केवल यात्रियों के सफर को ही सुरक्षित नहीं करेगा, आपकी कमाई भी कराएगा.

खबर से ही शेयरों में आया उछाल 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय रेलवे अगले कुछ महीनों में 5000 करोड़ रुपए के दो टेंडर जारी करेगा. 6000 किलोमीटर रेलवे रूट पर डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) फाइनल भी कर लिया गया है. जबकि, 4000 किलोमीटर रूट के लिए DPR फाइनल किया जा रहा है. इस तरह कुल 10 हजार किलोमीटर रूट पर कवच लगाया जाएगा. Medha Servo Drives, Kernex Microsystems और HBL Power रेलवे के लिए कवच बनाती हैं. इन कंपनियों के शेयरों में अभी से तेजी देखी जा रही है. खबर लिखे जाने तक Kernex के शेयर 5% उछाल के साथ 406.10 रुपए और HBL के शेयर 7% से अधिक की बढ़त के साथ 511.65 रुपए पर कारोबार कर रहे थे. Medha Servo Drives स्टॉक मार्केट में लिस्ट नहीं है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

3 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

8 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

9 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

10 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

3 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

9 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

8 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

10 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

14 hours ago