✕

होम / बिजनेस / सोमवार को इन PSU स्‍टॉक ने बनाया रिकॉर्ड, क्‍या मंगलवार को बनेगा नया रिकॉर्ड

सोमवार को इन PSU स्‍टॉक ने बनाया रिकॉर्ड, क्‍या मंगलवार को बनेगा नया रिकॉर्ड

पीएसयू स्‍टॉक्‍स में पैसा लगाने वालों को सोमवार को अच्‍छे रिटर्न हासिल हुए. जानकारों का कहना है कि 4 जून के बाद इसमें और बदलाव देखा जा सकता है 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एक्जिट पोल के नतीजे शुक्रवार को शाम 6 बजे के बाद आने शुरू हुए थे जिससे उनमें दिखाए गए आंकड़ों का असर उस दिन सामने नहीं आ सका. लेकिन एक्जिट पोल के आंकड़ों का असर उन शेयरों पर देखने को मिल रहा है जिन्‍हें लेकर पीएम मोदी सहित कई अन्‍य नेताओं ने अपने चुनावी भाषणों के दौरान किया था. सोमवार को कई पीएसयू शेयरों ने ऑल टाइम हाई का आंकड़ा पार कर लिया तो वहीं कई बड़ी बढ़त पर ट्रेड कर रहे हैं.

कितनी हाईक तक पहुंचा बाजार 
सोमवार को बाजार में सेंसेक्‍स और निफ्टी के आंकड़ों पर नजर डालें तो उनमें भी उत्‍साहजनक रूप से बढ़ोतरी देखने को मिली है. सुबह 9.15 पर सेंसेक्‍स 2050 अंक उछलकर 76018 के अंक तक पहुंच गया. इसके बाद भी सेंसेक्‍स में बढ़ोतरी देखने को मिली और सेंसेक्‍स 76338.39 तक पहुंच गया. वहीं अगर निफ्टी (Nifty) पर नजर डालें तो उसमें भी 630 अंकों की बढ़त के साथ 23338.70 तक पहुंच गया. इस पूरे लोकसभा चुनाव के कैंपेन में कभी पीएम मोदी तो कभी गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी की जीत पर शेयर बाजार में और तेजी की बात कहते नजर आए थे, जिसका असर एक्जिट पोल के नतीजों के साथ ही देखने को मिल गया. 

HAL- HAL (Hindustan Aeronautical Limited) वो शेयर है जिसका पीएम मोदी कई बार अपने इंटरव्‍यू में भी कर चुके हैं. एक्जिट पोल के नतीजों का असर सोमवार को इस शेयर में भी देखने को मिला. कंपनी के शेयर में खबर लिखे जाने तक 6.70 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली. इस बढ़त के बाद कंपनी का शेयर 5307 रुपये पर कारोबार कर रहा है. कंपनी का मार्केट कैप 3.55 लाख करोड़ रुपये बना हुआ है. 

SBI-एक्जिट पोल में मोदी सरकार के जीतने से पहले ही ये कहा जा रहा था कि अगर नतीजा एनडीए के फेवर में हुआ तो इस शेयर में जरूर असर पड़ेगा.  आखिरकार हुआ भी वैसा ही, बैंक के शेयर सुबह 863.55 रुपये पर खुला था. लेकिन खबर लिखे जाने तक कंपनी का शेयर 910.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. बैंक के शेयर में 9.69 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला. बैंक का मार्केट कैप 8.17 लाख करोड़ रुपये बना हुआ है. 

BEL- भारत इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स लिमिटेड के शेयर पर नजर डालें तो आज उसमें भी बढ़त देखने को मिल रही है. कंपनी के शेयर में 7.11 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला. इस बढ़त के बाद कंपनी का शेयर 317 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. कंपनी के शेयर का 52 हफ्तों का हाई 323 रुपये है जबकि लो 112 रुपये रहा है. वहीं कंपनी के मार्केट कैप पर नजर डालें तो 2.32 लाख करोड़ रुपये है. 

REC Limited- पावर सेक्‍टर की कंपनी REC में एक्जिट पोल के नतीजों का बड़ा असर देखने को मिला और कंपनी का शेयर खबर लिखे जाने तक दोपहर 12.55 पर 12.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 603.60 रुपये पर ट्रेड करता दिखाई दे रहा था. जबकि कंपनी का शेयर 578 रुपये पर खुला था. कंपनी का मार्केट कैप 1.59 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. 

HPCL- वहीं अगर ऑयल सेक्‍टर की कंपनी हिंदुस्‍तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयरों पर नजर डालें तो उसमें भी खुलने के बाद तेजी देखने को मिली. खबर लिखे जाने पर कंपनी का शेयर 7.30 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 567.60 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. कंपनी का मार्केट कैप 81.77 हजार करोड़ रुपये है. जबकि कंपनी का शेयर खुला 575 रुपये पर था. कंपनी के शेयर का 52 हफ्तों का हाई 594.80 रुपये है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

2 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

2 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

3 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

3 hours ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

5 hours ago

बड़ी खबरें

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

2 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

2 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

3 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

3 hours ago

शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 54 शोधकर्ता सम्मानित, IRIS 2026 में मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली में फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में 27 शैक्षणिक विषयों के 54 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया.

3 hours ago