✕

होम / बिजनेस / मोदी राज में सुधरी बैंकों की सेहत, इन PSU स्टॉक्स ने भर दी निवेशकों की झोली

मोदी राज में सुधरी बैंकों की सेहत, इन PSU स्टॉक्स ने भर दी निवेशकों की झोली

पिछले पांच सालों में कुछ सरकारी बैंकों के शेयरों ने अपने निवेशकों को दोगुने से ज्यादा का रिटर्न दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मोदी सरकार (Modi Govt) की वापसी होगी या नहीं, अगले कुछ दिनों में इसका पता चल जाएगा. हालांकि, अब तक के सभी अनुमानों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत की बात कही गई है. शेयर बाजार भी यह मानकर चल रहा है कि मोदी तीसरी बार देश का नेतृत्व करेंगे. ऐसे में 4 जून को बाजार में रिकॉर्डतोड़ तेजी देखने को मिल सकती है. तमाम ब्रोकरेज फर्म ने ऐसे शेयर भी सुझा दिए हैं, जिनमें मोदी की जीत के बाद जबरदस्त उछाल की संभावना है. इनमें कुछ सरकारी बैंकों के भी शेयर हैं.   

सरकारी बैंकों पर बढ़ा भरोसा 
मोदी सरकार के कार्यकाल में सरकारी बैंकों की आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार आया है. बैंकों के NPA घटे हैं और प्रॉफिट बढ़ा है. इस वजह से स्टॉक मार्केट में भी PSU बैंकों का प्रदर्शन बेहतर हुआ है. इनमें पैसा लगाने वालों को भी लगातार खुश होने का मौका मिला है. बीते 5 सालों की ही बात करें, तो ऐसे कई PSU Bank Stocks हैं, जिन्होंने अपने निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया है. इन पांच सालों में सरकारी बैंकों पर निवेशकों का भरोसा भी बढ़ा है.    

इनके भाव जबरदस्त चढ़े  
पीएसयू बैंकों के रिटर्न के मामले में इंडियन ओवरसीज बैंक अव्वल रहा है. इस सरकारी बैंक ने इन पांच सालों में 481.43% का रिटर्न दिया है. शुक्रवार को बैंक का शेयर 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.90 रुपए पर बंद हुआ था. इस साल अब तक ये शेयर 58.03% ऊपर चढ़ चुका है. इसी तरह, बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने मोदी के दूसरे कार्यकाल यानी कि इन पांच सालों में 335.44% का रिटर्न दिया है. कहने का मतलब है कि बैंक के शेयर के भाव इस अवधि में 335.44 प्रतिशत चढ़ा है. रिटर्न के मामले में तीसरे नंबर पर यूको बैंक रहा है. इसमें 226.44% की तेजी आई है. 

किसने दिया, कितना रिटर्न? 
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने पिछले 5 सालों में अपने निवेशकों को 143.31% रिटर्न दिया है. फिलहाल 832.25 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर इस साल अब तक 29.77% चढ़ चुका है. वहीं, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के निवेशक भी मालामाल हुए हैं. इस सरकारी बैंक ने बीते कुछ सालों में अपने प्रदर्शन से सबको चौंकाया है. तीन जून 2022 को बैंक के शेयर की कीमत 39 रुपए के आसपास थी, जो आज बढ़कर 158.50 रुपए पहुंच गया है. पांच सालों में इस बैंक के शेयर में 114.48% का उछाल आया है. इसी तरह, इंडियन बैंक के शेयरों की कीमतों में 113.39%, केनरा बैंक के शेयरों में 124.38%, पंजाब एंड सिंध बैंक के शेयरों में 125.70% और बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयरों की कीमतों में 118.96% की तेजी पिछले वर्षों में देखने को मिली है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

3 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

4 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

4 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

4 hours ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

6 hours ago

बड़ी खबरें

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

3 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

4 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

4 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

4 hours ago

शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 54 शोधकर्ता सम्मानित, IRIS 2026 में मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली में फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में 27 शैक्षणिक विषयों के 54 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया.

4 hours ago