✕

होम / बिजनेस / SJVN समेत इन कंपनियों को मिला नवरत्‍न का स्टेटस, वित्त मंत्रालय ने दी मंजूरी

SJVN समेत इन कंपनियों को मिला नवरत्‍न का स्टेटस, वित्त मंत्रालय ने दी मंजूरी

मुनाफे से लेकर राजस्व तक कई पैमानों के आधार पर सरकारी कंपनियों का दर्जा तय होता है. उन्हें मुख्य तौर पर महारत्न, नवरत्न और मिनीरत्न की तीन श्रेणियों में बांटा जाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

केंद्र सरकार की नवरत्न कंपनियों की प्रतिष्ठित सूची में 4 नए नाम जुड़े हैं. वित्त मंत्रालय ने पावर सेक्टर की 3 सरकारी कंपनियों समेत कुल 4 नई कंपनियों को नवरत्न का दर्जा दिया है. इसके साथ ही अब नवरत्न कंपनियों की सूची लंबी होकर 25 पर पहुंच गई है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जिन 4 नई कंपनियों को नवरत्न का दर्जा दिया है, उनमें पावर सेक्टर की 3  सरकारी कंपनियां- सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड, सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड और नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड शामिल हैं. उनके अलावा रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को भी नवरत्न का दर्जा दिया गया है.

पहले से इन कंपनियों को नवरत्न का दर्जा

अभी तक केंद्र सरकार की 21 कंपनियों के नाम नवरत्नों में शामिल थे. 4 नई कंपनियों के जुड़ने से लिस्ट बढ़कर 25 पर पहुंच गई है. नवरत्न कंपनियों की लिस्ट में पहले से जो कंपनियां शामिल हैं, उनके नाम हैं- भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, इंजीनियर्स इंडिया, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, महानगर टेलीफोन निगम, नेशनल एल्युमिनियम कंपनी, नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन, नेवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन, एनएमडीसी, राष्ट्रीय इस्पात निगम, शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, रेल विकास निगम, ओएनजीसी विदेश लिमिटेड, नेशनल केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स, इरकॉन, राइट्स, नेशनल फर्टिलाइजर्स, सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन, हुडको, इरेडा.

महारत्न की श्रेणी में इन कंपनियों के नाम

सरकारी कंपनियों को तीन कैटेगरी ‘महारत्न, नवरत्न और मिनीरत्न’ में बांटा जाता है. सबसे पहले महारत्न कंपनियों का नाम आता है, जिसकी लिस्ट में अभी 13 केंद्रीय उपक्रम शामिल हैं. सरकार की महारत्न कंपनियों में भेल, बीपीसीएल, कोल इंडिया, गेल, एचपीसीएल, आईओसीएल, एनटीपीसी, ओएनजीसी, पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, सेल, आरईसी और ऑयल इंडिया के नाम शामिल हैं.

नवरत्न का दर्जा मिलने से होते हैं ये फायदे

नवरत्न कंपनियों में उन्हें ही शामिल किया जाता है, जो पहले से मिनीरत्न श्रेणी में शामिल हों. इस श्रेणी में अपग्रेड होने के लिए मुनाफा, कुल संपत्ति, टर्नओवर समेत 6 पैमाने तय किए गए हैं. नवरत्न का दर्जा पाने के बाद संबंधित सरकारी कंपनियों को सरकार ज्यादा स्वतंत्रता प्रदान करती है. दर्जा पाने के बाद संबंधित कंपनियों के बोर्ड को पहले से ज्यादा फाइनेंशियल पावर मिल जाती है.

कैसी है NHPC, SJVN और RVNL की कारोबारी सेहत?

अब इन कंपनियों के कारोबारी सेहत की बात करें तो जो कंपनियां लिस्टेड हैं, उनके तो नतीजे समय-समय पर एक्सचेंजों के जरिए सामने आते रहे हैं. जून 2024 तिमाही में रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 25.2 फीसदी बढ़कर 48.7 करोड़ रुपये हो गया. इस दौरान एसजेवीएन का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट 31 फीसदी बढ़कर 357.09 करोड़ रुपये और एनएचपीसी का नेट प्रॉफिट 1.2 फीसदी बढ़कर 1,108.5 करोड़ रुपये हो गया.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

1 hour ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

1 hour ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

2 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

2 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

5 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

2 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

1 hour ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

2 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

1 hour ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

5 hours ago