होम / बिजनेस / Twitter वर्कफोर्स घटाने के बाद भी कैसे खर्चे चलाएंगे मस्क, कई बड़ी कंपनियों ने बढ़ाई परेशानी

Twitter वर्कफोर्स घटाने के बाद भी कैसे खर्चे चलाएंगे मस्क, कई बड़ी कंपनियों ने बढ़ाई परेशानी

ईलॉन मस्क की आर्थिक परेशानियों में इजाफा हो सकता है, क्योंकि कई बड़ी कंपनियों ने अब ट्विटर से दूरी बना ली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ट्विटर के नए बॉस ईलॉन मस्क खर्चों में कटौती के लिए अपनी वर्कफ़ोर्स घटा रहे हैं. मस्क का कहना है कि ट्विटर को हर रोज 4 मिलियन डॉलर का नुकसान हो रहा है, ऐसे में खर्चों में कटौती के लिए छंटनी जरूरी है. संभव है कि ऐसा करके मस्क अपने निर्धारित लक्ष्य तक पहुंच जाएं, लेकिन उनकी आर्थिक परेशानियां फिर भी खत्म नहीं होंगी. ऐसा इसलिए क्योंकि कई बड़ी कंपनियों ने अब ट्विटर से दूरी बना ली है. ये कंपनियां ईलॉन मस्क के Twitter को विज्ञापन नहीं देंगी.  

कंपनियों को ये है आशंका
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑडी और जनरल मिल्स जैसी दिग्गज कंपनियों ने ट्विटर पर अपने विज्ञापन रोकने का निर्णय लिया है. दरअसल, ये कंपनियां मस्क द्वारा लिए जा रहे फैसलों से प्रभावित नहीं हैं. साथ ही उन्हें ये भी लगता है कि टेस्ला के CEO के नेतृत्व में ट्विटर पर गलत जानकारी और हेट स्पीच में बढ़ोत्तरी होगी. इसलिए वो फिलहाल अपने विज्ञापन ट्विटर पर देखना नहीं चाहतीं.

जनरल मोटर्स ने दिया झटका 
फॉक्सवैगन, लेम्बोर्गिनी, बेंटले, पोर्श जैसी कार बनाने वालीं जनरल मोटर्स कंपनी और ऑडी ने ट्विटर पर अपने विज्ञापन रोक दिए हैं. ये कंपनियां देखना चाहती हैं कि मस्क के नेतृत्व में सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म कैसे काम करता है. यदि उन्हें भविष्य में लगता है कि सबकुछ ठीक है, तो वह विज्ञापन देना फिर से शुरू कर सकती हैं लेकिन फिलहाल तो उन्होंने मस्क को झटका दे दिया है. 

इन्होंने भी बना ली है दूरी 
इसके अलावा, फूड एंड बेवरेज से जुड़ीं कुछ कंपनियां भी ईलॉन मस्क से नाराज हैं, उन्होंने भी अपने विज्ञापन रोक दिए हैं. चीयरियोस, एनीज़ मैकरोनी और चीज़, बेट्टी क्रोकर और Haagen-Dazs जैसे ब्रैंड चलाने वाली दिग्गज कंपनी जनरल मिल्स इंक के साथ-साथ ओरियो बिस्किट बनाने वाली मोंडेलेज इंटरनेशनल इंक और शराब बनाने वाली कंपनी कार्ल्सबर्ग ने अस्थायी रूप से ट्विटर पर अपने विज्ञापनों पर रोक लगा दी है. 

लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल
इसी तरह, प्रमुख विज्ञापन एजेंसी इंटरपब्लिक ग्रुप ने मौजूदा अप्रत्याशित और अराजक स्थिति का हवाला देते हुए ट्विटर पर अपने विज्ञापन रोक दिए हैं. कंपनी का कहना है कि इस समय, हम यकीन के साथ यह नहीं कह सकते कि ट्विटर ब्रैंड्स  के लिए एक सुरक्षित स्थान है. दिग्गज फार्मास्युटिकल कंपनी फाइजर इंक, आउटडोर गियर और अपैरल रिटेलर REI भी ट्विटर पर विज्ञापन रोकने वाली कंपनियों में लिस्ट में शामिल है. इतना ही नहीं, कंपनी ट्विटर पर किसी भी तरह की पोस्ट से भी परहेज करेगी.

पुराना बयान भी है वजह
मस्क के Twitter संभालने और कंटेंट मॉडरेशन सहित व्यापक बदलावों की शुरुआत करने के बाद विज्ञापन कंपनियों पर यह तय करने का दबाव बढ़ रहा है कि क्या ट्विटर पर खर्च करना जारी रखा जाए. उनके विज्ञापन रोकने की एक वजह तो ट्विटर में चल रही उथल-पुथल है. वहीं, दूसरी मस्क का पुराना बयान भी है. दरअसल, कुछ साल पहले मस्क ने विज्ञापनों को लेकर नाराजगी जताई थी. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा था - I hate advertising. यानी मुझे विज्ञापन से नफरत है. एक रिपोर्ट बताती है कि ट्विटर के 90% से अधिक रिवेन्यू में विज्ञापन एजेंसियों का बड़ा योगदान है, ऐसे में अगर इसी तरह ट्विटर पर विज्ञापन रुकते रहे, तो मस्क के लिए उसे चलाना और भी मुश्किल हो जाएगा.

 


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

2 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago