✕

होम / बिजनेस / ये कंपनियां बाजार से हुईं बाहर, जानें इन्होंने RBI को क्यों लौटाए रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट ?

ये कंपनियां बाजार से हुईं बाहर, जानें इन्होंने RBI को क्यों लौटाए रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट ?

L&T इंफ्रा क्रेडिट और पांच अन्य नॉन-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों ने अपने पंजीकरण प्रमाणपत्र RBI को लौटा दिए हैं. इसके साथ ही RBI ने उनका रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (COR) भी रद्द कर दिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFC) को लेकर बड़ी जानकारी दी है. L&T इंफ्रा क्रेडिट और पांच अन्य नॉन-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) ने अपने रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट RBI को लौटा दिए हैं. इसके साथ ही RBI ने 4 कंपनियों का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (COR) भी रद्द कर दिया है.

इन 5 कंपनियों ने वापस किए अपने सर्टिफिकेट

रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट लौटाने वाली अन्य पांच NBFC- मरुधर फूड एंड क्रेडिट लिमिटेड( Marudhar Food & Credir), क्रिएटिव इंट्रा लिमिटेड (Creative Intra), जिनवाणी ट्रेडिंग एंड इन्वेस्टमेंट कंपनी ( Jinvani Trading & Investment) , मंजूश्री फिनकैप (Manjushree Fincap) और श्रुति फाइनेंशियल सर्विसेज (Shruti Financial Services) हैं.

4 कंपनियों का सीओआर भी क‍िया रद्द

RBI की तरफ से एक और बयान में बताया गया क‍ि चार एनबीएफसी, निमिषा फाइनेंस इंडिया, आरएमबी फाइनेंस कंपनी, सुयश फिनोवेस्ट और कामधर लीजिंग एंड फाइनेंस लिमिटेड का COR भी रद्द कर दिया गया है. बयान में कहा गया कि ये चारों कंपनियां भी किसी एनबीएफसी का कारोबार नहीं कर सकतीं.

सर्टिफिकेट लौटाने के बाद अब क्या होगा?

NBFC की तरफ से रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट लौटाने के बाद RBI उनका रजिस्ट्रेशन रद्द करने का प्रोसेस पूरा करेगा. यानी अब एनबीएफसी, नॉन-बैंकिंग वित्तीय संस्था के रूप में काम नहीं कर सकती है. इसके अलावा RBI एनबीएफसी का नाम वेबसाइट पर मौजूदा ल‍िस्‍ट से हटा देगा.

रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट लौटाने का कारण

NBFC की तरफ से रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट लौटाने के अलग-अलग कारण होते हैं. इसका पहला कारण मर्जर या टेकओवर होता है. यदि क‍िसी NBFC का किसी दूसरी एनबीएफसी या बैंक के साथ मर्जर हो गया है तो वो अपना रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट वापस कर सकता है. दूसरे स्‍थ‍ित‍ि वित्तीय संकट की होती है, यदि कोई एनबीएफसी वित्तीय संकट में है और अपने कर्जदारों को पेमेंट करने में असमर्थ है तो वो भी अपना रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट वापस कर सकती है. तीसरी यद‍ि कंपनी खुद से एनबीएफसी के रूप में काम नहीं करना चाहती तो वो खुद नाम कटवा सकती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

23 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

23 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.