होम / बिजनेस / इन कंपनियों को मिलेगा 4400 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का इंसेटिव, इस स्‍कीम से मिलेगा फायदा 

इन कंपनियों को मिलेगा 4400 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का इंसेटिव, इस स्‍कीम से मिलेगा फायदा 

पीएलआई स्‍कीम भारत सरकार की वो स्‍कीम है जिसे वो कोरोना जैसे विपरीत समय में कंपनियों की मदद करने के लिए लाई थी. लेकिन इसके तय मानक में फिट बैठने वाली कंपनी को ही इसका फायदा दिया जाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत सरकार की पीएलआई स्‍कीम (Production Link Scheam) ने अभी तक कुछ कंपनियों को फायदा दिया है. इस कंपनी को लेकर विदेशों की कंपनियां भी अपना उत्‍साह दिखा रही है. इसी कड़ी में सरकार की ओर से कई कंपनियों का चयन किया गया था. लेकिन अब जानकारी निकल कर सामने आई है है कि एप्‍पल के लिए काम करने वाली तीनों कंपनियों फॉक्‍सकॉन (Foxcon), टाटा के मालिकाना हक वाली विस्‍ट्रॉन (Wistron) और पेगाट्रॉन (Pegatron) सहित सैमसंग (SamSung) और डिक्‍सॉन (Dixon Technology) को 4400 करोड़ रुपये का इंसेटिव मिलने जा रहा है. कई कंपनियों का चयन इसलिए नहीं हो सका क्‍योंकि वो इस स्‍कीम के लिए तय टॉरगेट को पूरा नहीं कर पाई. 

इतनी कंपनियों का हुआ था चयन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सरकार की इस पीएलआई स्‍कीम के लिए कोई 10 कंपनियों का चयन हुआ था. सरकार ने इसके लिए 6504 करोड़ रुपये का बजट आवंटन किया था, लेकिन वो FY24 में पूरा इस्‍तेमाल नहीं हो पाया. अब कंपनियों को एक साल बाद ही इस स्‍कीम का फायदा मिल पाएगा जब वो इससे संबंधित टारगेट को अचीव कर लेंगी. जिन कंपनियों ने इस स्‍कीम के अनुसार लक्ष्‍य से ज्‍यादा अचीव किया है उन्‍हें सरकार की ओर से छूट का फायदा भी मिलेगा. 

अब तक सरकार ने जारी किया है सिर्फ इतना फंड 
अब तक सरकार की ओर इस स्‍कीम में 2500 करोड़ रुपये ही जारी किया गया है. इसमें सैगसंग को 500 करोड़, जबकि फॉक्‍सकान, विस्‍ट्रान, पेगाट्रॉन और डिक्‍सन को 1700 से लेकर 2000 करोड़ रुपये तक जारी किए जा चुके हैं. वहीं इस स्‍कीम का फायदा न ले पाने वाली कंपनियों पर नजर डालें तो रेडमी के लिए फोन बनाने वाली कंपनी राइजिंग स्‍टार (Bharat FIH) अभी तक पीएलआई स्‍कीम का फायदा ले पाने में कामयाब नहीं हो पाई है. भारत सरकार की ओर से इस स्‍कीम को कोरोना के समय में कंपनियों के लिए लॉन्‍च किया गया था. 

भारत में कितना हो रहा है मोबाइल एक्‍सपोर्ट? 
भारत में मोबाइल एक्‍सपोर्ट के आंकड़ों पर नजर डालें तो वो लगातार बढ़ रहा है. दिसंबर 2023 तक निर्यात के आंकड़ों पर नजर डालें तो अप्रैल से लेकर नवंबर तक ये 75 हजार करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है. इंडिया सेल्‍युलर एंड इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स एसोशिएसन (ICEA) अगर पिछले साल के आंकड़ों से इसकी तुलना करें तो वो काफी ज्‍यादा है. पिछले साल इसी समय में 6.2 बिलियन (50 हजार करोड़) से ज्‍यादा का निर्यात हुआ था. अकेले एप्‍पल के निर्यात में 35 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली है. एप्‍पल ने 2023 में 124000 करोड़ रुपये से अधिक का निर्यात किया है. 
ये भी पढ़ें: Post Office की ये सेविंग स्कीम नहीं देंगी टैक्स में छूट, निवेश से पहले रखें ध्यान
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

JSW ग्रीन मोबिलिटी का लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज में निवेश, ई-मोबिलिटी सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

मुंबई में 25 जून 2026 को लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज ने घोषणा की कि उसे JSW ग्रीन मोबिलिटी से रणनीतिक निवेश प्राप्त हुआ है. कंपनी का लक्ष्य अगले दो वर्षों में अपने कारोबार को तीन गुना तक बढ़ाना है.

23 hours ago

एलियनकाइंड ने जुटाए 32 लाख डॉलर, विस्तार और नए बाजारों में एंट्री की तैयारी तेज

एलियनकाइंड अब अपने विस्तार, डिजिटल अनुभव और समुदाय आधारित मॉडल के जरिए भारत के प्रीमियम फूड एंड बेवरेज बाजार में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.

23 hours ago

विश्व MSME दिवस: डिजिटल, निर्यात और नवाचार के दम पर बदल रही भारत के छोटे कारोबारों की तस्वीर

भारतीय MSME क्षेत्र पहले की तुलना में अधिक डिजिटल, अधिक संगठित, अधिक महत्वाकांक्षी और वैश्विक बाजारों से जुड़ा हुआ बन रहा है.

1 day ago

अडानी केस में नया मोड़, अमेरिकी कोर्ट ने अभियोजकों से मांगा जवाब

गौतम अडानी के खिलाफ आरोप वापस लेने के फैसले पर जज ने उठाए सवाल, 13 जुलाई तक मांगा विस्तृत स्पष्टीकरण

1 day ago

पार्टी में कुछ ज्यादा देर तक ठहरने वाले सीईओ

सशिधर जगदीशन का एचडीएफसी बैंक बिखरता हुआ नजर आ रहा है और अब भारतीय बैंकिंग नियामकों के सामने वह सवाल खड़ा है, जिससे वे अधिक समय तक बच नहीं सकते कि क्या उन्हें एक बार फिर बैंक की कमान सौंपी जानी चाहिए.

1 day ago


बड़ी खबरें

कच्चा तेल सस्ता होने से भारत को राहत, FY27 में 6.5% रह सकती है GDP ग्रोथ: रिपोर्ट

गोल्डमैन सैक्स ने अपनी नई रिपोर्ट में भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.1 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है.

1 day ago

भारत का निजी सुरक्षा उद्योग 2.0 युग में प्रवेश

गृह मंत्रालय की ऐतिहासिक पहल ने नियामकीय सुधार और व्यावसायिकता के एक नए अध्याय का संकेत दिया

18 hours ago

1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना, नए शुल्क लागू, जानें कितना बढ़ेगा खर्च

पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन के बाद सामान्य और तत्काल दोनों श्रेणी के पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी गई है. 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए अब 2,500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि पहले इसके लिए 1,500 रुपये लगते थे.

22 hours ago

भारत में AI विस्तार की तैयारी, OpenAI ने Uber इंडिया के प्रभजीत सिंह को बनाया इंडिया हेड

प्रभजीत सिंह सितंबर 2026 से कंपनी की भारतीय इकाई का नेतृत्व संभालेंगे और देश में AI अपनाने, रणनीतिक साझेदारियों और कारोबार विस्तार की जिम्मेदारी निभाएंगे.

22 hours ago

JSW ग्रीन मोबिलिटी का लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज में निवेश, ई-मोबिलिटी सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

मुंबई में 25 जून 2026 को लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज ने घोषणा की कि उसे JSW ग्रीन मोबिलिटी से रणनीतिक निवेश प्राप्त हुआ है. कंपनी का लक्ष्य अगले दो वर्षों में अपने कारोबार को तीन गुना तक बढ़ाना है.

23 hours ago