होम / बिजनेस / मन में भावना लेकर संभावनाएं तलाशने Ayodhya आ रहे हैं ये दिग्गज कारोबारी 

मन में भावना लेकर संभावनाएं तलाशने Ayodhya आ रहे हैं ये दिग्गज कारोबारी 

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर कारोबारी दुनिया के कई दिग्गज नाम भी मौजूद रहेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने वाली है. इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए करीब 10 हजार VVIP शहर पहुंचेंगे, जिसमें कारोबारी दुनिया के कई बड़े नाम भी शामिल हैं. मन में आस्था की भावना लिए ये कारोबारी शहर में भविष्य की संभावनाएं भी तलाशेंगे. अयोध्या बड़े पैमाने पर विकसित हो रहा है. योगी सरकार की योजना राम लला की नगरी को अध्यात्मक के केंद्र के तौर पर दुनिया के सामने पेश करने की है. जाहिर है ऐसे में यहां कारोबारियों के लिए अपार संभावनाएं भी मौजूद होंगी.   

ये कारोबारी रहेंगे मौजूद
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गौतम अडानी (Gautam Adani) और मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के साथ-साथ अजय पीरामल, कुमार मंगलम बिड़ला, टाटा के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन और गौतम सिंघानिया जैसे कारोबारी दुनिया के दिग्गज राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मौजूद रहेंगे. इनके अलावा, वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, TVS के मुखिया वेणु श्रीनिवासन, L&T के CMD एसएन सुब्रमण्यम भी अयोध्या के ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनेंगे. दरअसल, अयोध्या में जिस तरह इन्फ्रास्ट्रक्चर पर काम चल रहा है, उसे देखते हुए नामी कंपनियां यहां अपने लिए अवसर तलाश रही हैं. पहले मंदिर ट्रस्ट ने 6000 VVIP को बुलाने की योजना बनाई थी, जिसे अब बढ़ाकर 10 हजार कर दिया गया है.

कम से कम 100 विमान उतरेंगे
कारोबारी दुनिया के दिग्गज जहां मन में आस्था की भावना के लिए राम मंदिर के उद्घाटन का गवाह बनेंगे. वहीं, शहर में कारोबार की संभावनाएं भी तलाशेंगे. इतने बड़े पैमाने पर पहुंचने वाले VVIP मेहमानों के रुकने के लिए भी खास व्यवस्थाएं की जा रही हैं. अडानी और अंबानी जैसे बिजनेसमैन अपने निजी जेट से अयोध्या पहुंचेंगे. अनुमान लगाया जा रहा है कि 22 जनवरी या उससे एक दिन पहले अयोध्या में कम से कम 100 विमान उतरेंगे. इसके लिए अयोध्या के अलावा सुल्तानपुर, आजमगढ़ और अंबेडकरनगर में भी हवाई पट्टियां बनाई गई हैं. वहीं, अयोध्या हवाईअड्डा भी बनकर तैयार हो गया है. गौरतलब है कि अयोध्या के भव्य राम मंदिर का निर्माण एलएंडटी ग्रुप की ओर से बिना कोई कीमत लिए किया जा रहा है.

बड़े पैमाने पर बनेंगे होटल
मोदी सरकार के माग्रदर्शन में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अयोध्या को लेकर बड़ी योजना बनाई है. सरकार अयोध्या को एक बड़े धार्मिक स्थल के रूप में विकसित करना चाहती है. इसके साथ ही यहां इंडस्ट्रीज को भी लाया जाएगा. अयोध्या में बड़े पैमाने पर होटल भी बनने जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 8 दिसंबर को यूपी आवास एवं विकास बोर्ड ने होटलों के प्लॉट के लिए आवेदन मांगे थे. बताया जा रहा है कि देश की अधिकांश मशहूर होटल चेन्स ने इसके लिए बोली लगाने का फैसला लिया है.   
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

20 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

23 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

20 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

23 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

1 day ago