होम / बिजनेस / अनंत-राधिका की शादी में पहुंचेंगे ये बड़े नेता और बॉलीवुड सितारे, विदेशी मेहमानों के लिए प्राइवेट जेट भी तैयार!

अनंत-राधिका की शादी में पहुंचेंगे ये बड़े नेता और बॉलीवुड सितारे, विदेशी मेहमानों के लिए प्राइवेट जेट भी तैयार!

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को है. इनकी शादी के कार्यक्रम 3 दिन तक चलेंगे, जिसमें देश-विदेश की बड़ी हस्तियां शामिल होंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन व रिलायंस इंडस्ट्री (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. मुंबई के एंटीलिया (Antilia) में शादी के कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं. वहीं अब शादी में शामिल होने वाले गेस्ट की लिस्ट भी सामने आ गई है. तो चलिए आपको बताते हैं इस ग्रैंड वेडिंग में कौन-कौन नेता, अभिनेता और विदेशी मेहमान शामिल होंगे?

ये दिग्गज नेता होंगे शामिल
अनंत-राधिका की ग्रैंड वेडिंग के लिए अंबानी परिवार की ओर से राजनीतिक जगत की दिग्गज हस्तियों को भी निमंत्रण भेजा गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनंत-राधिका को आर्शीवाद देने के लिए ठाकरे फैमिली के अलावा देवेंद्र फड़नवीस और महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे को आमंत्रित किया गया है. इसके अलावा अंबानी फैमिली द्वारा पक्ष और विपक्ष के तमाम नेताओं को शादी का न्योता भेजा गया है. 

ये विदेशी मेहमान भी होंगे शामिल
इस शादी में बॉलीवुड के साथ ही बिजनेस सेक्टर, स्पोर्ट्स, पॉलिटिकल सेक्टर समेत कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां भी शामिल होंगी. अंबानी के विदेशी मेहमानों की सूची में खेल जगत की दिग्गज हस्ती फुटबॉलर डेविड बेकहम (David Beckham) और उनकी पत्नी विक्टोरिया बेकहम (Victoria Beckham) शामिल हैं. वहीं, कैनेडियन रैपर और सिंगर ड्रैक (Drake), अमेरिकी सिंगर लाना डेल रे (Lana Del Rey) शादी में शामिल होने मुंबई पहुंच सकती हैं. इसके अलावा अमेरिकी रियलिटी स्टार किम कार्दशियन (Kim Kardashian) के मेकअप आर्टिस्ट मारियो डेडिवानोविक (Mario Dedivanovic), यूएस टिकटॉकर और कंटेंट क्रिएटर जूलिया चाफे (Julia Chafe) और हेयर स्टाइलिस्ट क्रिस एपलटन (Chris appleton ) को भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का न्योता भेजा गया है. 

बॉलीवुड के इन दिग्गजों को न्योता
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी में अमिताभ बच्चन  से लेकर शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, शाहिद कपूर, विक्की कौशल भी शामिल होंगे. 

29 जून से चल रहा है शादी का सेलिब्रेशन
जानकारी के अनुसार मुकेश अंबानी  के मुंबई स्थित घर एंटीलिया में शादी का जश्न बीते 29 जून को एक पूजा के साथ शुरू हुआ था और इसके बाद मामेरू, संगीत और हल्दी सेरेमनी जैसे समारोह किए जा चुके हैं. अनंत राधिका की हल्दी की रस्म 8 जुलाई को हुई, जिसमें सलमान खान, रणवीर सिंह, सारा अली खान, अनन्या पांडे और अन्य हस्तियां शामिल हुईं. 

ड्रेस कोड इंडियन फॉर्मल, फोटोग्राफर अमेरिकी 
अनंत-राधिका की शादी का समारोह 12 जुलाई को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर होगा, ये तीन दिन तक चलेगा. वहीं, मुकेश अंबानी ने इस ग्रांड वेडिंग फंक्शन के यादगार पलों को कैद करने के लिए लॉस एंजिल्स (Los Angeles) से टॉप लेवल फोटोग्राफर और कैमरा पर्सन को बुलाया है. इतना ही नहीं अंबानी द्वारा आमंत्रित विदेशी मेहमानों के लिए प्राइवेट जेट की व्यवस्था भी की गई है और इस समारोह के लिए ड्रेस कोड इंडियन फॉर्मल रखा गया है. 

इसे भी पढ़ें-Zomato ने पूरा किया 16 साल का सफर, इस खास मौके को दीपिंदर गोयल ने कुछ ऐसे किया सेलिब्रेट
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

JSW Infra का ₹7,503 करोड़ का QIP लॉन्च, विस्तार और कर्ज घटाने पर कंपनी का बड़ा दांव

फंड जुटाने की इस योजना में 6,555 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 947.7 करोड़ रुपये के शेयर प्रमोटर समूह की ओर से ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचे जाएंगे.

18 minutes ago

₹4.38 लाख करोड़ का बजट, 'विकसित बांग्ला' पर बड़ा दांव, इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योग को मिलेगी रफ्तार

राज्य सरकार 'पश्चिम बंगाल निवेश ढांचा' लागू करने की तैयारी में है, जिसके तहत औद्योगिक क्लस्टरों और कॉरिडोर के जरिए निवेश आकर्षित किया जाएगा.

1 hour ago

कमजोर मॉनसून से बढ़ सकती है महंगाई की मार, आर्थिक विकास की रफ्तार पर भी मंडरा रहा खतरा: RBI

आरबीआई की डिप्टी गवर्नर पूनम गुप्ता की अगुवाई में तैयार रिपोर्ट में कहा गया है कि कमजोर मॉनसून कृषि उत्पादन, खाद्य कीमतों और आर्थिक गतिविधियों पर असर डाल सकता है.

3 hours ago

क्रेड के संस्थापक कुणाल शाह मेटा से जुड़े, व्हाट्सऐप के ग्लोबल हेड की जिम्मेदारी संभालेंगे

Meta ने CRED में किया बड़ा निवेश, कंपनी की वैल्यू 4.5 अरब डॉलर पहुंची

3 hours ago

सोमवार की तेजी के बाद आज कैसा रहेगा बाजार का मूड? जानें किन स्टॉक्स पर रखें नजर

सोमवार को BSE सेंसेक्स 291 अंक की बढ़त के साथ 77,094 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 24,100 के ऊपर 24,103 अंक पर बंद हुआ.

3 hours ago


बड़ी खबरें

SKF India में बड़ा नेतृत्व बदलाव, मानसा नागराजू बनीं IT और डिजिटलीकरण प्रमुख

मानसा नागराजू, भारत, दक्षिण-पूर्व एशिया और मध्य पूर्व क्षेत्र की डिजिटल रणनीति संभालेंगी.

1 hour ago

JSW Infra का ₹7,503 करोड़ का QIP लॉन्च, विस्तार और कर्ज घटाने पर कंपनी का बड़ा दांव

फंड जुटाने की इस योजना में 6,555 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 947.7 करोड़ रुपये के शेयर प्रमोटर समूह की ओर से ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचे जाएंगे.

18 minutes ago

KCC के नियमों में बड़ा बदलाव: 2 लाख रुपये तक बिना गारंटी मिलेगा लोन, किसानों को राहत

RBI ने किसान क्रेडिट कार्ड के नियम बदले, फसल अवधि से लेकर लोन सीमा तक कई अहम बदलाव 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे.

38 minutes ago

₹4.38 लाख करोड़ का बजट, 'विकसित बांग्ला' पर बड़ा दांव, इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योग को मिलेगी रफ्तार

राज्य सरकार 'पश्चिम बंगाल निवेश ढांचा' लागू करने की तैयारी में है, जिसके तहत औद्योगिक क्लस्टरों और कॉरिडोर के जरिए निवेश आकर्षित किया जाएगा.

1 hour ago

कमजोर मॉनसून से बढ़ सकती है महंगाई की मार, आर्थिक विकास की रफ्तार पर भी मंडरा रहा खतरा: RBI

आरबीआई की डिप्टी गवर्नर पूनम गुप्ता की अगुवाई में तैयार रिपोर्ट में कहा गया है कि कमजोर मॉनसून कृषि उत्पादन, खाद्य कीमतों और आर्थिक गतिविधियों पर असर डाल सकता है.

3 hours ago