होम / बिजनेस / Voda-Idea के FPO में पैसा लगा सकती हैं ये दिग्गज इन्वेस्टमेंट फर्म, इतना कर सकते हैं निवेश

Voda-Idea के FPO में पैसा लगा सकती हैं ये दिग्गज इन्वेस्टमेंट फर्म, इतना कर सकते हैं निवेश

वोडाफोन-आइडिया ने FPO के लिए प्राइस बैंड 10-11 रुपये प्रति शेयर रखा गया है. वोडाफोन-आइडिया, रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के बाद भारत की तीसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम ऑपरेटर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया 18,000 करोड़ रुपये तक का FPO (Follow on Offer) ला रही है. यह 18 अप्रैल को खुलकर 22 अप्रैल को बंद होगा. अडानी ग्रुप की कंपनियों में निवेश करने के बाद दिग्गज इनवेस्टमेंट फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स, टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया पर बड़ा दांव लगाने की तैयारी में है. इनवेस्टमेंट फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स (GQG Partners) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया म्यूचुअल फंड (SBI MF), वोडाफोन आइडिया के 2.16 बिलियन डॉलर (18000 करोड़ रुपये) के शेयर सेल में 800 मिलियन डॉलर (करीब 6500 करोड़ रुपये) लगाने पर विचार कर रहे हैं. 

6500 करोड़ रुपये का कर सकते हैं निवेश

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की GQG भारत में जन्मे एग्जीक्यूटिव राजीव जैन के संचालन वाली कंपनी है. इसने वोडाफोन आइडिया के FPO में लगभग 50 करोड़ डॉलर का निवेश करने की योजना बनाई है. वहीं एसबीआई म्यूचुअल फंड इस FPO में 20-30 करोड़ डॉलर के निवेश पर विचार कर रही है. Vodafone Idea के FPO के लिए प्राइस बैंड 10-11 रुपये प्रति शेयर रखा गया है. निवेशक न्यूनतम 1,298 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं. इसके बाद 1,298 इक्विटी शेयरों के मल्टीपल में बोली लगाई जा सकती है.

सीमेंट कारोबार का किंग बनने की तैयारी में Adani Group, बनाया ये खास प्लान

इंस्टीट्यूशनल कोटा के तहत लगा सकते हैं पैसा

जीक्यूजी पार्टनर्स (GQG Partners) और SBI MF इंस्टीट्यूशनल कोटा के तहत निवेश करने पर विचार कर रहे हैं. हालांकि अभी तक निवेश को लेकर अंतिम फैसला नहीं हुआ है. वोडोफोन-आइडिया ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि वह अपने 4G नेटवर्क का विस्तार करने, 5G नेटवर्क स्थापित करने, टैक्स और बकाया का भुगतान करने के लिए पैसे का इस्तेमाल करने की योजना बन रही है.

क्या होता है FPO?

FPO एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके जरिए एक कंपनी जो पहले से ही शेयर बाजार में लिस्ट है, निवेशकों या मौजूदा शेयरधारकों, आम तौर पर प्रमोटरों को नए शेयर जारी करती है और अतिरिक्त फंड जुटाती है. कर्ज में डूबी वोडाफोन आइडिया साल 2018 में अस्तित्व में आई थी, जब वोडाफोन ग्रुप ने 23 अरब डॉलर के सौदे में अपने भारतीय कारोबार को आइडिया सेल्युलर के साथ मर्ज कर दिया था. वोडाफोन आइडिया में वोडाफोन की 25% से अधिक हिस्सेदारी है. यह, रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के बाद भारत की तीसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम ऑपरेटर है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

उबर ने सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया, ‘रिकॉर्ड माई राइड’ और एम्बुलेंस सहायता फीचर लॉन्च

राइड-हेलिंग सुरक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने वाले ये उद्योग में पहली बार पेश किए गए फीचर हैं. कंपनी ने पूरे राइड-हेलिंग उद्योग में सुरक्षा मानकों को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया.

13 hours ago

सड़क हादसों से GDP को 3% की चोट, गडकरी ने सामूहिक प्रयासों पर दिया जोर

गडकरी ने बताया कि बेहतर और सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देने के लिए देश में 2,500 ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं.

13 hours ago

Zee को मिला Invesco का साथ, सरकार ने मंजूर किया ₹418 करोड़ का FDI

सरकार से 418 करोड़ रुपये के FDI को मंजूरी मिलने के बाद Invesco की करीब तीन साल बाद Zee Entertainment में वापसी हो गई है.

16 hours ago

भारत की चेतना पर युद्ध

यह कोई आर्थिक हमला नहीं है. यह राजनीतिक हमला भी नहीं है. बल्कि यह एक सतत, बहु-मोर्चीय अभियान है जिसका उद्देश्य एक राष्ट्र का स्वयं पर से विश्वास खत्म करना है और इसका समय भी संयोग नहीं है.

17 hours ago

अडानी के विझिंजम पोर्ट में 49% हिस्सेदारी खरीदेगी MSC, भारत को मिलेगा नया ग्लोबल शिपिंग हब

MSC की टर्मिनल कंपनी TiL खरीदेगी 49% हिस्सेदारी. 2.85 अरब डॉलर वैल्यूएशन वाली इस साझेदारी से चीन और मध्य-पूर्व के बड़े पोर्ट्स को मिलेगी चुनौती.

18 hours ago

बड़ी खबरें

अडानी के विझिंजम पोर्ट में 49% हिस्सेदारी खरीदेगी MSC, भारत को मिलेगा नया ग्लोबल शिपिंग हब

MSC की टर्मिनल कंपनी TiL खरीदेगी 49% हिस्सेदारी. 2.85 अरब डॉलर वैल्यूएशन वाली इस साझेदारी से चीन और मध्य-पूर्व के बड़े पोर्ट्स को मिलेगी चुनौती.

18 hours ago

उबर ने सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया, ‘रिकॉर्ड माई राइड’ और एम्बुलेंस सहायता फीचर लॉन्च

राइड-हेलिंग सुरक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने वाले ये उद्योग में पहली बार पेश किए गए फीचर हैं. कंपनी ने पूरे राइड-हेलिंग उद्योग में सुरक्षा मानकों को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया.

13 hours ago

सड़क हादसों से GDP को 3% की चोट, गडकरी ने सामूहिक प्रयासों पर दिया जोर

गडकरी ने बताया कि बेहतर और सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देने के लिए देश में 2,500 ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं.

13 hours ago

रवि अग्रवाल को फिर मिली CBDT चेयरमैन की जिम्मेदारी, केंद्र सरकार ने छह महीने का कार्यकाल बढ़ाया

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 31 दिसंबर 2026 तक संविदा आधार पर पुनर्नियुक्ति को दी मंजूरी

15 hours ago

Zee को मिला Invesco का साथ, सरकार ने मंजूर किया ₹418 करोड़ का FDI

सरकार से 418 करोड़ रुपये के FDI को मंजूरी मिलने के बाद Invesco की करीब तीन साल बाद Zee Entertainment में वापसी हो गई है.

16 hours ago