होम / बिजनेस / Burger King में हिस्सा खरीदेंगी ये बड़ी कंपनियां, जानिये क्या होगा बदलाव?

Burger King में हिस्सा खरीदेंगी ये बड़ी कंपनियां, जानिये क्या होगा बदलाव?

Everstone Capital, भारत में Lavazza Coffee, Subway और बर्गर किंग जैसे फास्ट-फूड रेस्टोरेंट्स चलाने वाली कंपनी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बर्गर किंग (Burger King) दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी फास्ट-फ़ूड हैमबर्गर चेन है और यह भारत में भी काफी मशहूर है. भारत में बर्गर किंग को RBA (रेस्टोरेंट ब्रैंड्स एशिया) द्वारा चलाया जाता है. प्राइवेट इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक (General Atlantic) और एडवेंट इंटरनेशनल (Advent International) जल्द ही RBA में हिस्सा खरीद सकते हैं. 

Everstone Capital और RBA
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जनरल अटलांटिक और एडवेंट इंटरनेशनल, RBA में 40% हिस्सा खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्राइवेट इक्विटी फर्म Everstone Capital, RBA की पैरेंट कंपनी है. मामले से जुड़े एक व्यक्ति ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि Everstone Capital, भारत में Lavazza Coffee और Subway जैसी फास्ट-फूड चेन भी चलाती है और यह कंपनी बर्गर किंग में अपनी हिस्सेदारी को बेचने के बारे में विचार कर रही है. इसी प्लान के तहत Everstone Capital, प्राइवेट इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक और एडवेंट इंटरनेशनल के साथ बातचीत कर रही है. 

क्यों हुआ नुकसान?
31 मार्च 2023 को खत्म हुए क्वार्टर के दौरान RBA को 73.3 करोड़ रुपयों का नुकसान हुआ था. पिछले साल इसी क्वार्टर के दौरान कंपनी ने 67 करोड़ रुपयों के नुकसान की जानकारी दी थी. कंपनी को हुए इस नुकसान के पीछे खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों और नए स्टोर्स की ओपनिंग को प्रमुख वजह माना जा रहा है. दूसरी तरफ कंपनी को ऑपरेशंस से होने वाली कमाई में सालाना आधार पर 28% की वृद्धि देखने को मिली है जिसके बाद इस क्वार्टर के दौरान कंपनी को ऑपरेशंस से 514 करोड़ रुपये की कमाई हुई है.

General Atlantic और Advent International
बर्गर किंग द्वारा भारत में BK कैफे (BK Cafe) नाम का एक सब-ब्रैंड भी चलाया जाता है. 31 मार्च 2023 तक भारत में बर्गर किंग और BK कैफे के कुल 391 रेस्टोरेंट्स मौजूद थे. एडवेंट इंटरनेशनल और जनरल अटलांटिक, प्राइवेट इक्विटी फर्म हैं जो एशिया, यूरोप, और उत्तरी अमेरिका में मौजूद कंपनियों पर प्रमुख रूप से ध्यान देती हैं. Everstone Capital ने अपनी सब्सिडियरी इन्वेस्टमेंट कंपनी QSE Asia Private Limited के माध्यम से RBA में हिस्सेदारी ली है. 
 
यह भी पढ़ें: 'Make In India' से प्रेरित राहुल प्रसाद ने इस जापानी ब्रैंड को भारत में उतारा

टैग्स
सम्बंधित खबरें

MoEngage ने AI कंपनी Aampe का किया अधिग्रहण, ग्राहक जुड़ाव तकनीक को मिलेगी नई ताकत

पर्सनलाइज्ड मार्केटिंग और एआई-आधारित कस्टमर एंगेजमेंट को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम

10 hours ago

टियर-2 शहरों और जेन-जेड ने बढ़ाई रफ्तार, फ्लिपकार्ट मिनट्स की पहुंच 130 शहरों तक

कंपनी के अनुसार, क्विक कॉमर्स की अगली वृद्धि देश के उभरते बाजारों से आ रही है. टियर-2 और टियर-3 शहरों में पिछले एक वर्ष के दौरान 42 गुना वृद्धि दर्ज की गई है.

10 hours ago

हेल्थ एंड न्यूट्रिशन कारोबार में होनासा का कदम, फ्लुएंस फार्मा में खरीदी 58% हिस्सेदारी

इस अधिग्रहण के बाद होनासा कंज्यूमर अपनी नई सहायक कंपनी ‘होनासा हेल्थ’ की स्थापना करेगी. इस इकाई के माध्यम से कंपनी उपभोक्ताओं के लिए पोषण और स्वास्थ्य से जुड़े उत्पादों का पोर्टफोलियो तैयार करेगी.

12 hours ago

किसानों के लिए अमित शाह का बड़ा ऐलान, दलहन-तिलहन का एक-एक दाना खरीदेगी NAFED-NCCF

सहकारिता मंत्री ने कहा कि फसल खरीद के बाद किसानों को भुगतान के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने निर्देश दिया कि खरीद के 48 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खातों में सीधे भुगतान किया जाए.

14 hours ago

भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे आकर्षक बिजनेस डेस्टिनेशन: WEF रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका 65 प्रतिशत समर्थन के साथ पहले स्थान पर रहा. वहीं भारत 56 प्रतिशत समर्थन के साथ दूसरे स्थान पर रहा.

14 hours ago

बड़ी खबरें

सेबी का नया विज्ञापन कोड: सेलिब्रिटी करेंगे ब्रांड प्रमोट, स्कीम बेचने पर रोक

नए नियमों के तहत अब स्टॉक ब्रोकर, म्यूचुअल फंड हाउस, इन्वेस्टमेंट एडवाइजर और पोर्टफोलियो मैनेजर अपने कॉरपोरेट ब्रांड के प्रचार के लिए सेलिब्रिटी की सेवाएं ले सकेंगे.

15 hours ago