होम / बिजनेस / आज ये शेयर दे सकते हैं आपको मुनाफा, देख लें पूरी लिस्ट 

आज ये शेयर दे सकते हैं आपको मुनाफा, देख लें पूरी लिस्ट 

आज बाजार का रुख क्या रहेगा, यह तो फिलहाल कहना मुश्किल है, लेकिन मार्केट की स्थिति चाहे जो हो, अच्छे शेयरों में निवेश करना देर-सवेर फायदेमंद ही साबित होता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

शेयर बाजार के लिए बुधवार कुछ अच्छा रहा. बीएसई सेंसेक्स में 1.16 प्रतिशत और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 1.13 प्रतिशत का उछाल देखा गया. आज बाजार का रुख क्या रहेगा, यह तो फिलहाल कहना मुश्किल है, लेकिन मार्केट की स्थिति चाहे जो हो, अच्छे शेयरों में निवेश करना देर-सवेर फायदेमंद ही साबित होता है.

Ashok Leyland
ये शेयर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है और अब तक निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है. पिछले एक महीने में इसमें 5.12% की तेजी आई है और एक साल में यह आंकड़ा 18.90% तक पहुंच गया है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि 146.90 रुपए पर ट्रेड कर रहे Ashok Leyland के जल्द 156-158 तक पहुंचने की उम्मीद है. ऐसे में अभी यहां निवेश का मौका नजर आ रहा है.   

Titan Company Ltd
टाइटन कंपनी के शेयर में भी निवेश का मौका बन रहा है. बुधवार को कारोबारी दिन की समाप्ति पर इसने 3.36% की बढ़त के साथ 2,020.00 रुपए का आंकड़ा छू लिया था, जिसके अभी और चढ़ने की उम्मीद है. ये शेयर अपने हाई लेवल से अभी काफी नीचे है. इसी साल मार्च में यह 2700 से ज्यादा पर ट्रेड कर रहा था, ऐसे में अभी काफी गुंजाइश है.

TCI Express Ltd
1996 में अस्तित्व में आई इस कंपनी के शेयर ने पिछले पांच दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया है. ये शेयर 1,650.00 पर ट्रेड कर रहा है और इसके आगे भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है. पिछले साल दिसंबर में TCI Express 2500 रुपए से ऊपर था. एक्सपर्ट्स का मानना है कि शॉर्ट और लॉन्ग टर्म दोनों में TCI Express मुनाफा दे सकता है.

Mahindra CIE Automotive Ltd
इस शेयर में बुधवार को 0.51 की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसका एक महीने का रिकॉर्ड अच्छा नजर आ रहा है. 16 नवंबर, 2021 को Mahindra CIE 300 रुपए के आंकड़े तक पहुंच गया था. उस लिहाज से देखें तो अभी निवेश की काफी गुंजाइश है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगले दो-तीन महीने में ये शेयर काफी अच्छी बढ़त हासिल कर सकता है.  

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'बिज़नेस वर्ल्ड हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें)
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

6 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

9 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

11 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

11 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

11 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

6 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

14 hours ago