होम / बिजनेस / 2023 में इन 5 IPOs की हुई सबसे खराब लिस्टिंग, नाम सुनकर रह जाएंगे दंग!

2023 में इन 5 IPOs की हुई सबसे खराब लिस्टिंग, नाम सुनकर रह जाएंगे दंग!

Saroj Pharma Industries का नाम भी ऐसी कंपनियों में शामिल है जिनके लिए यह साल एक बुरे सपने जैसा बीता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वैसे तो बहुत से लोगों के लिए साल 2023 काफी बुरा बीता है लेकिन अगर बात IPOs की करें तो शेयर मार्केट (Stock Market) के लिए यह साल काफी अच्छा बीता है. इस साल बहुत सी शानदार कंपनियों के IPOs भी मार्केट में आये तो बहुत सी कंपनियों की शानदार लिस्टिंग भी देखने को मिली, जिसकी वजह से इन्वेस्टर्स के चेहरे खिल उठे. लेकिन क्या आप इस साल के सबसे खराब IPOs के बारे में जानते हैं? आइये एक नजर डालते हैं इस साल के 5 सबसे खराब IPOs पर.

सरोज फार्मा इंडस्ट्रीज का IPO
जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि कई लोगों के लिए साल 2023 काफी खराब बीता और सरोज फार्मा इंडस्ट्रीज (Saroj Pharma Industries) का नाम भी ऐसी कंपनियों में शामिल है जिनके लिए यह साल एक बुरे सपने जैसा बीता है. सरोज फार्मा की लिस्टिंग 13 सितंबर को हुई थी और इस कंपनी की लिस्टिंग 18.75% डिस्काउंट पर हुई थी. आपको बता दें कि जब किसी कंपनी के स्टॉक की लिस्टिंग उसके IPO ऑफर में शेयरों की कीमत से अधिक होती है तो उसकी लिस्टिंग को उतने प्रतिशत अधिक प्रीमियम पर मापा जाता है जबकि अगर लिस्टिंग, IPO में मौजूद शेयरों की कीमत से कम कीमत पर होती है तो इसे डिस्काउंट पर लिस्टिंग कहा जाता है. सरोज फार्मा इंडस्ट्रीज के IPO में मौजूद शेयरों की कीमत 84 रुपए प्रति शेयर थी और इसकी लिस्टिंग 68 रुपए 25 पैसों की कीमत पर हुई थी. 

Indong Tea की लिस्टिंग
इस लिस्ट में शामिल दूसरी कंपनी का नाम Indong Tea है. यह कंपनी चायपत्ती निर्माता है और इसकी लिस्टिंग 16.15% डिस्काउंट पर हुई थी. आपको बता दें कि कंपनी के IPO ऑफर में शेयरों की कीमत 26 रुपए थी जबकि इसके स्टॉक की लिस्टिंग 21.8 रूपए प्रति शेयर पर हुई थी. इस स्टॉक की लिस्टिंग 21 फरवरी 2023 को हुई थी और अभी भी यह स्टॉक कमजोर ही नजर आ रहा है. 

Vivaa Tradecom है अगला नाम
अगला नाम गारमेंट निर्माता कंपनी विवा ट्रेडकॉम (Vivaa Tradecom) का है. इस कंपनी के स्टॉक की लिस्टिंग भी 16.59% डिस्काउंट पर हुई है. कंपनी के IPO ऑफर के दौरान शेयरों की कीमत 51 रुपए प्रति शेयर थी जबकि इसके स्टॉक की लिस्टिंग 42.54 रुपयों पर हुई थी. फिलहाल कंपनी के शेयरों की कीमत में और ज्यादा गिरावट देखने को मिली है जिसके बाद इसके शेयरों की कीमत 29 रुपए 6 पैसे पर पहुंच गई है. कंपनी के स्टॉक की लिस्टिंग 12 अक्टूबर को हुई थी और इसके IPO को 1.81 गुना बार सबस्क्राइब किया गया था. 

Amanaya Ventures की खराब लिस्टिंग
लिस्ट में अगला नाम Amanaya Ventures का है और इसकी लिस्टिंग भी 16.96% के डिस्काउंट पर हुई थी. कंपनी के IPO ऑफर में शेयरों की कीमत 23 रुपए प्रति शेयर थी और इसकी लिस्टिंग 19 रुपए की कीमत पर हुई थी. शेयर की कीमत में गिरावट अभी भी जारी है और फिलहाल इसकी कीमत 14 रुपए 5 पैसे पर पहुंच गई है. इसकी लिस्टिंग 9 मार्च को हुई थी और कंपनी के IPO को कुल 1.75 गुना बार सबस्क्राइब किया गया था. 

Cosmic CRF का IPO
इस लिस्ट में आखिरी नाम Cosmic CRF के IPO का है. इस कंपनी के IPO से ज्यादातर लोगों को काफी अच्छी उम्मीदें थीं क्योंकि कंपनी का संबंध रेलवे के लिए पुर्जों का निर्माण करने से है. रेलवे से संबंधित सभी स्टॉक्स और कंपनियों का प्रदर्शन देखकर ज्यादातर लोगों को यही लगा था कि Cosmic CRF का IPO भी अच्छा प्रदर्शन करेगा लेकिन इसकी लिस्टिंग 238.65 रुपए की कीमत पर हुई थी जबकि इसके IPO में मौजूद शेयरों की कीमत 314 रुपए प्रति शेयर थी. इस लिस्ट में शामिल ये इकलौता स्टॉक है जिसने रेवोएरी करते हुए अपने इन्वेस्टर्स को 32% के रिटर्न्स भी दिए हैं और फिलहाल कंपनी के शेयरों की कीमत लगभग 416 रुपए प्रति शेयर है.
 
यह भी पढ़ें: Dish TV के शेयरधारकों ने उठाया चौंकाने वाला कदम, लगभग पूरे Board को किया बाहर!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

1 hour ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

1 hour ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

2 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

4 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

5 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

54 minutes ago