✕

होम / बिजनेस / केंद्र में मजबूत हुआ 'बिहार', इन कंपनियों के शेयरों में आई बहार, क्या है कनेक्शन?

केंद्र में मजबूत हुआ 'बिहार', इन कंपनियों के शेयरों में आई बहार, क्या है कनेक्शन?

मोदी सरकार में बिहार की JDU की भूमिका महत्वपूर्ण है. इसका फायदा बिहार से जुड़ी कंपनियों के निवेशकों को मिल रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मोदी 3.0 में प्रमुख सहयोगी के तौर पर सामने आए चंद्रबाबू नायडू के कनेक्शन वाली हेरिटेज फूड्स (Heritage Foods) के शेयर तूफानी तेजी से दौड़ रहे हैं. 4 जून से लेकर अब तक कंपनी के शेयरों में पैसा लगाने वालों ने बंपर मुनाफा कमाया है. नायडू की तरह नीतीश कुमार की JDU भी नई सरकार के लिए पिलर का काम कर रही है. ऐसे में बिहार से किसी न किसी रूप में ताल्लुख रखने वाली कंपनियों के शेयरों में भी उछाल की उम्मीद जताई जा रही है. इनमें से कुछ कंपनियों ने यह साबित भी किया है कि केंद्र में बिहार की मजबूती से उनका जोश हाई है.

सरकार में इनकी अहम भूमिका
देश में अब भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बन चुकी है. इस सरकार को नीतीश कुमार की जनता दल (यू) की 12 सीटें, एन चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (TDP) की 16 सीटें, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी की 5 सीटें और एकनाथ शिंदे की शिवसेना की 7 सीटों के साथ सहयोग कर रही है. चूंकि, नायडू और नीतीश नई सरकार में किंगमेकर बने हैं. इसलिए आंध्र प्रदेश और बिहार से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ने की संभावना है. नायडू के लिंक वाली हेरिटेज फूड्स के शेयरों में पिछले कुछ दिनों से लगातार तेजी आ रही है. अब चलिए बिहार से जुड़ाव वाली कंपनियों पर नजर डाल लेते हैं.

आदित्य विजन लिमिटेड
आदित्य विजन लिमिटेड (Aditya Vision Ltd) का बिहार से कनेक्शन है. कंपनी बिहार में सर्विस ओरिएंटेड इलेक्ट्रॉनिक रिटेल चेन चलाती है और इसका मुख्यालय पटना में है. इस कंपनी की शुरुआत पटना से 1999 में एकमात्र स्टोर के साथ हुई थी और आज इसके राज्य में कई स्टोर्स हैं. इसके अलावा, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में भी इसकी मौजूदगी है. हर तरह की इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं और कंज्‍यूमर ड्यूरेबल का कारोबार करने वाली आदित्य विजन लिमिटेड का बाजार पूंजीकरण 4,724 करोड़ रुपए है. 3,650 रुपए में मिलने वाला कंपनी का शेयर आज भले ही गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है, लेकिन बीते 5 कारोबारी सत्रों में इसने 20.07% का रिटर्न दिया है.

ग्लोबस स्पिरिट्स
ग्लोबस स्पिरिट्स लिमिटेड की बिहार में 28.9 मिलियन लीटर की क्षमता वाली मैन्‍फैक्‍चरिंग यूनिट है. कंपनी एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल (ENA) और इथेनॉल की थोक बिक्री शामिल है. ग्लोबस स्पिरिट्स लिमिटेड का मार्केट कैप 2,106 करोड़ रुपए है और पिछले तीन सालों में इसकी बिक्री में 25.4% का इजाफा हुआ है. Globus Spirits Rajasthan, Haryana, West Bengal और Bihar में Distilleries संचालित करती है. कंपनी के शेयर आज तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं. फिलहाल 773.55 रुपए पर मिल रहा ये शेयर बीते 5 सत्रों में करीब 13 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है.

KNR कंस्ट्रक्शन
केएनआर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड (KNR Constructions Ltd) का भी बिहार से कनेक्शन है. कंपनी के पोर्टफोलियो में तेलंगाना, कर्नाटक और बिहार में 668 किलोमीटर की परियोजनाएं शामिल हैं. वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में इसने बिहार की मुजफ्फरपुर-बरौनी परियोजना के लिए 9.6 करोड़ रुपए टोल जुटाया था. केएनआर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड का मार्केट कैप 10,601 करोड़ रुपए है. इसके शेयर की बात करें, तो आज दोपहर करीब 12 बजे तक यह तेजी के साथ 375.30 रुपए पर कारोबार कर रहा था. पिछले पांच सत्रों में इसने 24.56% का शानदार रिटर्न दिया है.  

SIS ग्रुप इंटरप्राइजेज 
इस कंपनी की स्थापना 1985 में Patna में हुई थी. कंपनी सिक्योरिटी और उससे संबंधित सेवाएं जैसे कि सुरक्षा गार्ड और प्रशिक्षण प्रदान करती है. एसआईएस का मार्केट कैप 6189 करोड़ रुपए है. कंपनी सिक्योरिटी सेक्टर में अपनी एक अलग पहचान रखती है. कंपनी के शेयर आज तेजी के साथ दौड़ रहे हैं. दोपहर 12 बजे तक उसने बढ़त के साथ 436.10 रुपए का आंकड़ा छू लिया था. पिछले पांच दिनों की बात करें, तो यह शेयर 6.35% का रिटर्न दे चुका है. इस साल अब तक इसमें 6% से ज्यादा की गिरावट आई है, लेकिन केंद्र में बिहारी पार्टी के मजबूती होने के साथ ही इसमें भी मजबूती दिखाई देने लगी है.

V2 रिटेल लिमिटेड 
वी2 रिटेल लिमिटेड (V2 Retail Ltd) देश का लीडिंग फैशन और लाइफस्टाइल रिटेल नेटवर्क है. कंपनी ने नोएडा के साथ-साथ बिहार में भी अत्याधुनिक मैन्‍युफैक्‍चरिंग यूनिट हैं. V2 Retail बिहार में 27 स्टोर संचालित करती है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 1,954 करोड़ रुपए है. पिछले तीन सालों में इसकी बिक्री में लगभग 29.4% की बढ़ोतरी हुई है. कंपनी के शेयर आज बाजार खुलने से लेकर 12 बजे तक 5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 586.95 रुपए पर पहुंच चुके हैं. बीते 5 कारोबारी सत्रों में इसने 19.53% की छलांग लगाई है. यानी महज 5 दिनों में ही इसने अपने निवेशकों को 19 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दे दिया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

9 minutes ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

3 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

3 hours ago

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

4 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

9 minutes ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

3 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

3 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

14 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

19 hours ago