✕

होम / बिजनेस / एक जून से ये 5 बड़े बदलाव आपकी जेब कर सकते हैं हल्की!

एक जून से ये 5 बड़े बदलाव आपकी जेब कर सकते हैं हल्की!

देश में हर महीने की पहली तारीख को कई बड़े बदलाव होते हैं. एक जून को भी कई बदलाव होने जा रहे हैं. इन बदलावों का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

1 जून से कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. इन बदलावों का असर सीधा आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है. यहां हम आपको इन सभी बदलावों की जानकारी देने जा रहे हैं, जिससे आपको किसी तरह की कोई समस्या न हो. इन बदलावों में गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर बैंकों से जुड़े नियम आदि शामिल हैं. आपको इन सभी बदलावों की जानकारी होना जरूरी है. आईए आपको बताते हैं एक जून से क्या बड़े बदलाव होने जा रहे हैं.

1. आधार कार्ड अपग्रेड डेडलाइन

यूआईडीएआई (UIDAI) ने आधार कार्ड (Aadhaar Card) को मुफ्त में अपडेट कराने की अंतिम तारीख 14 जून तय की है. आधार को ऑनलाइन अपडेट करने के लिए 14 जून तक का समय मिलेगा. अगर आप आधार केंद्र में जाकर इसे अपडेट कराना चाहते हैं, तो इसके लिए 50 रुपये प्रति अपडेट का शुल्क देना होगा.

2. बदल जाएंगे ट्रैफिक रूल्स

देश में एक जून से ट्रैफिक के नियमों में भी बदलाव हो रहे हैं. जून में ड्राइविंग लाइसेंस के नए नियम लागू होंगे. अगर कोई व्यक्ति इन नियमों का उल्लंघन करता है तो उसे भारी जुर्माना भरना पड़ेगा. देश में वाहन चलाने की उम्र 18 साल है. अगर 18 साल से कम उम्र का कोई नाबालिग गाड़ी चलाता है तो उस पर मोटा जुर्माना लगेगा. नाबालिग गाड़ी चलाते हुए पाते हैं तो उसे 25,000 रुपये तक का जुर्माना देना होगा. इसके अलावा माइनर को 25 साल की उम्र तक लाइसेंस भी नहीं मिलेगा.

Elon Musk ने WhatsApp पर लगाया डेटा चोरी का आरोप, Will Cathcart ने दिया ये जवाब

3. SBI क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव

1 जून 2024 से SBI क्रेडिट कार्ड के नियम बदलने जा रहा है. SBI कार्ड के मुताबिक, जून 2024 से कुछ क्रेडिट कार्ड के लिए सरकार से संबंधित ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड पॉइंट लागू नहीं होंगे. इनमें स्टेट बैंक के ऑरम (AURUM), एसबीआई कार्ड एलिट (SBI Card ELITE), एसबीआई कार्ड एलिट एडवांटेज (SBI Card ELITE Advantage) और एबीआई कार्ड पल्स (SBI Card Pulse), सिम्पलीक्लिक एसबीआई कार्ड (SimplyCLICK SBI Card), सिम्पलीक्लिक एडवांटेज एसबीआई कार्ड (SimplyCLICK Advantage SBI Card) और एसबीआई कार्ड प्राइम (SBI Card PRIME) समेत अन्य शामिल हैं.

4. बदल सकते हैं रसोई गैस के दाम

हर महीने की पहली तारीख को घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है. महीने की पहली तारीख को देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में तय करती हैं. एक जून को दोनों ही तरह की गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव देखने को मिल सकता है. 9 मार्च को आखिरी बार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में गिरावट देखने को मिली थी. वहीं, पिछले महीने कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हुआ था.

5. ATF और CNG-PNG रेट में भी हो सकता है बदलाव

LPG Cylinder की कीमतों में बदलाव के ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) और सीएनजी-पीएनजी (CNG-PNG) के दाम भी संशोधित करती हैं. ऐसे में पहली तारीख को इनकी नई कीमतें भी सामने आ सकती हैं. गौरतलब है कि इससे पहले अप्रैल महीने में एटीएफ की कीमतों में कटौती की गई थी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

4 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

8 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

8 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

9 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

4 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.