✕

होम / बिजनेस / रेलवे से जुड़ी इन 2 कंपनियों से आई बड़ी खबर, सोमवार को दिखेगा असर

रेलवे से जुड़ी इन 2 कंपनियों से आई बड़ी खबर, सोमवार को दिखेगा असर

रेलवे से जुड़ी दो कंपनियों के शेयरों में सोमवार को उछाल देखने को मिल सकता है. दोनों ही कंपनियों ने इस साल अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रेलवे से जुड़ी 2 कंपनियों को लेकर बड़ी खबर आई है. इस खबर का असर कंपनियों के शेयरों पर अगले हफ्ते देखने को मिल सकता है. रेल विकास निगम लिमिटेड (Rail Vikas Nigam Ltd) अपने निवेशकों को रिटर्न गिफ्ट के तौर पर डिविडेंड देने जा रही है. कंपनी ने डिविडेंड देने के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है. कंपनी एक शेयर पर 2.11 रुपए का डिविडेंड देने वाली है और इसके लिए 23 सितंबर 2024 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है. इसका मतलब है कि जिन निवेशकों का नाम कंपनी की रिकॉर्ड बुक में इस दिन तक होगा, उन्हें डिविडेंड का लाभ मिलेगा.

शानदार रिटर्न दिया 
RVNL की तरफ से बताया गया है कि वार्षिक आम बैठक (AGM) के 30 दिन के अंदर ही डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा. कंपनी के स्टॉक की बात करें, तो इसने अब तक निवेशकों को खुश किया है. कंपनी के शेयर कल 4.10% की उछाल के साथ 603.55 रुपए पर बंद हुए. इस साल अब तक ये शेयर 231.62% का शानदार रिटर्न डी चुका है. जबकि बीते एक साल का आंकड़ा 360.55% है. RVNL की ऑर्डर बुक काफी मजबूत है, इसलिए निवेशकों का भरोसा कंपनी में बना हुआ है.  

नवरत्न बनी रेलटेल 
रेलवे से जुड़ी एक और कंपनी के शेयर अगले हफ्ते फोकस में रह सकते हैं. सरकार ने जिन 4 नई सरकारी कंपनियों नवरत्न का दर्जा दिया है, उसमें रेलटेल कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (Railtel Corporation of India Ltd) का नाम भी शामिल है. नवरत्न कंपनियों में इन 4 नामों के जुड़ने से अब नवरत्न कंपनियों की संख्या 21 से बढ़कर 25 हो गई है. Railtel का शेयर शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था. 490 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर पिछले पांच कारोबारी सत्रों से लाल निशान पर ट्रेड कर रहा है. हालांकि, इस साल अब तक इसने 38.79% का रिटर्न दिया है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 617.80 रुपए है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

2 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

2 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

2 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

3 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

6 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

3 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

2 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

2 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

2 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

6 hours ago