✕

होम / बिजनेस / बाजार में दस्तक देने वाले हैं ये 2 आईपीओ, 4 कंपनियां भी होंगी लिस्ट, जानिए पूरी डिटेल्स

बाजार में दस्तक देने वाले हैं ये 2 आईपीओ, 4 कंपनियां भी होंगी लिस्ट, जानिए पूरी डिटेल्स

अगर आप अगले हफ्ते IPO में निवेश करने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है. अगले हफ्ते दो आईपीओ लॉन्च होने वाले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा IPO मार्केट बन गया है और लगातार इसमें इजाफा होता जा रहा है. पिछले हफ्ते ही तरह इस हफ्ते भी IPO मार्केट बिजी रहने की उम्मीद है. इस हफ्ते 2 कंपनियों का आईपीओ आ रहा है. वहीं करीब 4 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली हैं. ऐसे में निवेशकों के लिए कमाई का बंपर मौका होगा. आइए देखते हैं कि आखिर किन दो कंपनियों के आईपीओ आने वाले हैं और कौन-कौन कंपनियां शेयर बाजार में डेब्यू करने वाली हैं.

इक्सिगो आईपीओ (Ixigo IPO)

Ixigo IPO 10 जून को बोली के लिए खुलेगा और 12 जून को बंद हो जाएगा. ट्रैवलर कंपनी का IPO 740.10 करोड़ रुपए का बुक-बिल्ट इश्यू है. जिसमें 1.29 करोड़ फ्रेश इश्यू हैं जिनकी वैल्यू 120 करोड़ रुपए है. वहीं 6.67 करोड़ शेयर ओएफएस के शामिल हैं. जिनकी वैल्यू 620.10 करोड़ रुपए बतााई जा रही है. IPO का प्राइस बैंड 88 से 93 रुपए प्रति शेयर निर्धारित किया गया है. 

यूनाइटेड कॉटफैब आईपीओ (United Cotfab IPO)

United Cotfab IPO 13 जून से 19 जून तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा. SME IPO 36.29 करोड़ रुपए का फिक्स्ड प्राइस इश्यू है. इसमें 51.84 लाख फ्रेश इश्यू शामिल हैं. इस IPO का प्राइस बैंड 70 रुपए प्रति शेयर है. बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड यूनाइटेड कॉटफैब आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि पूर्वा शेयरजिस्ट्री इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इश्यू का रजिस्ट्रार है. 

इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग

1- Kronox Lab Sciences IPO- इस कंपनी के आईपीओ की लिस्टिंग 10 जून को है. कंपनी की तरफ से शेयरों का अलॉटमेंट 6 जून 2024 को हुआ था. आईपीओ 3 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था. पहले दिन 7.91 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था. दूसरे दिन 24.80 गुना सब्सक्रिप्शन और तीसरे दिन 117.25 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था.

2- 3सी आईटी आईपीओ (3C IT IPO)- 3सी आईटी आईपीओ के लिए आवंटन को सोमवार, 10 जून, 2024 को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है. एसएमई आईपीओ बीएसई एसएमई पर लिस्ट होगा और अस्थायी लिस्टिंग की तारीख बुधवार, 12 जून तय की गई है.

3- Sattrix IPO- इसके लिए आवंटन को सोमवार, 10 जून, 2024 को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है. एसएमई आईपीओ बीएसई एसएमई पर लिस्ट होगा और अस्थायी लिस्टिंग की तारीख बुधवार, 12 जून तय की गई है.

4- Magenta Lifecare IPO- मैजेंटा लाइफकेयर आईपीओ के लिए आवंटन को सोमवार, 10 जून को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है. आईपीओ बीएसई एसएमई पर लिस्ट होगा और अस्थायी लिस्टिंग की तारीख बुधवार, 12 जून, 2024 तय की गई है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

8 minutes ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

3 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

3 hours ago

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

4 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

8 minutes ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

3 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

3 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

14 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

19 hours ago