होम / बिजनेस / इस हफ्ते होगी IPO की भरमार, पैसा रखें तैयार, आएंगे 9 आईपीओ, 6 की होगी लिस्टिंग

इस हफ्ते होगी IPO की भरमार, पैसा रखें तैयार, आएंगे 9 आईपीओ, 6 की होगी लिस्टिंग

अगले हफ्ते प्राइमरी मार्केट में 9 आईपीओ आने को तैयार हैं. जिसमें से दो आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट के होंगे. बाकी एसएमई सेगमेंट के होंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

यह हफ्ता काफी धमाकेदार होने के आसार हैं. उसका कारण भी है. अगले हफ्ते प्राइमरी मार्केट में 9 आईपीओ आने को तैयार हैं. जिसमें से 2 आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट के होंगे. बाकी एसएमई सेगमेंट के होंगे. वहीं दूसरी ओर 6 कंपनियां सेकेंडरी मार्केट में लिस्ट होने के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं. अनुमान है कि इस साल कंपनियां आईपीओ के माध्यम से 3 लाख करोड़ रुपए जुटा सकते हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर कौन-कौन सी कंपनियां अपना आईपीओ लेकर आ रही हैं.

मार्केट में ये आईपीओ होंगे लॉन्च

1. अजाक्स इंजीनियरिंग लिमिटेड आईपीओ (Ajax Engineering IPO)

अगले हफ्ते जो पहला मेनबोर्ड IPO खुलने वाला है, वह है अजाक्स इंजीनियरिंग लिमिटेड. यह 1269.35 करोड़ रुपये का एक बुक बिल्ट इश्यू है. यह इश्यू 2.02 करोड़ शेयरों का पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल है. इस इश्यू का प्राइस बैंड 599-629 रुपये प्रति शेयर है. एक एप्लिकेशन के साथ न्यूनतम लॉट साइज 23 शेयरों का है. रिटेल इन्वेस्टर के लिए न्यूनतम निवेश राशि 14 हजार 467 रुपये है. यह आईपीओ 10 फरवरी को खुल कर 12 फरवरी को बंद होगा.

2. हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड आईपीओ (Hexaware Technologies IPO)

यह 8750 करोड़ रुपये का एक बुक बिल्ट इश्यू है. 12.36 करोड़ शेयरों का यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल है. Hexaware Technologies IPO का प्राइस बैंड 674-708 रुपये है. एक एप्लिकेशन के साथ न्यूनतम लॉट साइज 21 शेयरों का है. रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए न्यूनतम निवेश राशि 14 हजार 868 रुपये है. यह इश्यू 12 फरवरी को खुल कर 14 फरवरी को बंद होगा.

3. चंदन हेल्थकेयर लिमिटेड आईपीओ (Chandan Healthcare IPO)

यह एसएमई आईपीओ 10 फरवरी को खुलने जा रहा है. यह 107.36 करोड़ रुपये का एक बुक बिल्ट इश्यू है. यह 70.79 करोड़ रुपये मूल्य वाले 44.52 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू और 36.57 करोड़ रुपये वाले 23 लाख ऑफर फॉर सेल शेयरों का कॉम्बिनेशन है. Chandan Healthcare IPO का प्राइस बैंड 151-159 रुपये है. एक एप्लिकेशन के साथ न्यूनतम लॉट साइज 800 शेयरों का है. रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए न्यूनतम निवेश राशि 1 लाख 27 हजार 200 रुपये है.

4. वोलेर कार लिमिटेड आईपीओ (Voler Car IPO)

इस बुक बिल्ट इश्यू के जरिये कंपनी ने 27 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है. यह 30 लाख शेयरों का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है. इस एसएमई आईपीओ का प्राइस बैंड 85-90 रुपये प्रति शेयर अनाउंस हुआ है. एक एप्लिकेशन के साथ न्यूनतम लॉट साइज 1600 शेयरों का है. रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए न्यूनतम निवेश राशि 1 लाख 44 हजार रुपये है. यह इश्यू 12 फरवरी को खुल कर 14 फरवरी को बंद होगा.

5. पीएस राज स्टील्स लिमिटेड आईपीओ (PS Raj Steels IPO)

12 फरवरी को यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा. यह 28.28 करोड़ रुपये का एक बुक बिल्ट इश्यू है, जो 20.20 लाख शेयरों का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है. PS Raj Steels IPO का प्राइस बैंड 132-140 रुपये प्रति शेयर है. एक एप्लिकेशन के साथ न्यूनतम लॉट साइज 1000 शेयरों का है. रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए न्यूनतम निवेश राशि 1 लाख 40 हजार रुपये है.

6. मैक्सवोल्ट एनर्जी इंडस्ट्रीज लिमिटेड आईपीओ (Maxvolt Energy IPO)

यह 54 करोड़ रुपये का एक बुक बिल्ट इश्यू है. यह इश्यू 43.20 करोड़ रुपये मूल्य वाले 24 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू और 10.80 करोड़ रुपये के 6 लाख ऑफर फॉर सेल शेयरों का कॉम्बिनेशन है. Maxvolt Energy IPO का प्राइस बैंड 171-180 रुपये प्रति शेयर है. एक एप्लिकेशन के साथ न्यूनतम लॉट साइज 800 शेयरों का है. रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए न्यूनतम निवेश राशि 1 लाख 44 हजार रुपये है. 12 फरवरी को यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए खुल कर 14 फरवरी को बंद होगा.

7. एलके मेहता पॉलिमर्स लिमिटेड आईपीओ (L.K. Mehta Polymers IPO)

यह एसएमई आईपीओ 7.38 करोड़ रुपये का एक फिक्स्ड प्राइस इश्यू है. यह 10.40 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है. यह सब्सक्रिप्शन के लिए 13 फरवरी को खुल कर 17 फरवरी को बंद होगा. L.K. Mehta Polymers IPO का प्राइस 71 रुपये प्रति शेयर है. एक एप्लिकेशन के साथ न्यूनतम लॉट साइज 1600 शेयरों का है. रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए न्यूनतम निवेश राशि 1 लाख 13 हजार 600 रुपये है.

8. शनमुगा हॉस्पिटल लिमिटेड आईपीओ (Shanmuga Hospital IPO)

यह एसएमई आईपीओ 20.62 करोड़ रुपये का एक फिक्स्ड प्राइस इश्यू है, जो 38.18 लाख शेयरों का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है. सब्सक्रिप्शन के लिए यह इश्यू 13 फरवरी को खुल कर 17 फरवरी को बंद होगा. Shanmuga Hospital IPO का प्राइस 54 रुपये प्रति शेयर है. एक एप्लिकेशन के साथ न्यूनतम लॉट साइज 2000 शेयरों का है. रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए न्यूनतम निवेश राशि 1 लाख 8 हजार रुपये है.

9. क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट (Quality Power Electrical Equipments)

यह इश्यू 14 फरवरी को खुलने वाला है. क्लोजिंग 18 फरवरी को होगी. IPO में बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड कितना होगा, इसकी डिटेल अभी सामने नहीं आई है. IPO बंद होने के बाद शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 24 फरवरी को होगी.

ये 6 शेयर अगले हफ्ते होंगे लिस्ट

अब तक आपने उन IPO की लिस्ट पढ़ी, जो अगले हफ्ते खुलने वाले हैं. इनके अलावा अगले हफ्ते 6 आईपीओ लिस्ट भी हो रहे हैं. 11 फरवरी को चामुंजा इलेक्ट्रिकल का आईपीओ लिस्ट होगा. 12 फरवरी को केन एंटरप्राइजेज और एमविल हेल्थकेयर का आईपीओ लिस्ट होगा. 13 फरवरी को भी दो आईपीओ की लिस्टिंग है- रेडीमिक्स कंस्ट्रक्शन मशीनरी और सोलारियम ग्रीन एनर्जी. इसके अलावा 14 फरवरी को एलीगंज इंटीरियर्स के आईपीओ की लिस्टिंग होगी.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

1 hour ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

2 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

2 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

4 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

5 hours ago

बड़ी खबरें