✕

होम / बिजनेस / शेयर मार्केट में आए भूचाल ने निवेशकों के निकाले आंसू, किस वजह से बिखरा बाजार?

शेयर मार्केट में आए भूचाल ने निवेशकों के निकाले आंसू, किस वजह से बिखरा बाजार?

आज शेयर मार्केट में भारी गिरावट दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) भी औंधे मुंह गिरे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय शेयर बाजार के लिए बुधवार का दिन बेहद निराशाजनक रहा. आज शेयर मार्केट (Share Market) में भारी गिरावट दर्ज की गई. इस भारी गिरावट से करीब 14 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए. कारोबार की शुरुआत के साथ ही बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) गिर गए. कारोबार बंद होने के समय तक सेंसेक्स 900 से ज्यादा अंक जबकि निफ्टी 338 अंक टूट गया. स्मॉल कैप इंडेक्स में एक दिन में 5 फीसदी से ज्यादा गिरावट हुई. दिसंबर 2022 के बाद से यह एक दिन में हुई सबसे बड़ी गिरावट है.

शेयर मार्केट लाल निशान पर हुआ बंद 
  
NSE Nifty 50 की बात करें तो यह 1.51 प्रतिशत (338 पॉइन्ट) गिरकर 21,997.70 पर बंद हुआ. वहीं बीएसई सेंसेक्स 906 अंक यानी 1.23 प्रतिशत गिरकर 72,761.89 पर बंद हुआ. अधिकतर इंडेक्स लाल रंग के निशान पर दिखे. Nifty Midcap 100 भी 100 अंक की गिरावट के साथ 2115.45 पॉइन्ट (4.40 प्रतिशत) गिरा और 45,971.40 पर बंद हुआ.

एक दिन में 14 लाख करोड़ रुपये स्वाहा

बुधवार को शेयर बाजार में जोरदार गिरावट के चलते BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 12.67 लाख करोड़ से घटकर सीधे 372 लाख करोड़ रुपये तक रह गया है. यानी कुछ घंटों में करीब 14 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए.

किन शेयरों को हुआ ज्यादा नुकसान

निफ्टी 50 पर आईटीसी(ITC), कोटक बैंक(Kotak Bank), ICICI बैंक, Cipla और Bajaj Finance फायदे में रहे. वहीं Power Grid Corp, कोल इंडिया(Coal India), Adani Enterprises, Adani Ports और NTPC सबसे ज्यादा नुकसान में रहे.

शेयर मार्केट में क्यों मचा हाहाकार ?

बता दें कि SEBI चीफ ने हाल ही में मिडकैप और स्मॉल कैप स्टॉक को लेकर चिंता जाहिर की थी और कहा था कि सेबी की इन पर पैनी नजर है और इन स्टॉक्स में हेराफेरी के संकेत मिले हैं. इसके अलावा SME IPO में भी गड़बड़ी की बात सामने आई थी. सेबी चीफ ने निवेशकों को अलर्ट रहने को कहा. सेबी चीफ के बयान के बाद ही शेयर बाजार का सेंटीमेंट बदला और इसके चलते आज जमकर बिक्री हुई. यही वजह है कि स्मॉल व मिडकैप इंडेक्स के साथ-साथ बाकी इंडेक्स भी बुरी तरह नीचे गिर गए.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

21 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

21 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

21 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

21 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.