✕

होम / बिजनेस / Zerodha में आई तकनीकी दिक्कत, तो मालिक पर बरसे यूजर्स, जानिए क्या है मामला?

Zerodha में आई तकनीकी दिक्कत, तो मालिक पर बरसे यूजर्स, जानिए क्या है मामला?

कई यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ब्रोकरेज फर्म जीरोधा के ट्रेडिंग ऐप काइट पर ट्रेडिंग करते समय आ रही तकनीकी गड़बड़ी की शिकायत की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

स्टॉक मार्केट आज ऑल-टाइम हाई पर कारोबार कर रहा है. लेकिन बाजार में आई तेजी के बावजूद कुछ निवेशक परेशान है. दरअसल, ऑनलाइन स्टॉक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म जीरोधा (Zerodha) डाउन है. इस वजह से ट्रेडर्स को शेयर की खरीद-बिक्री करने में दिक्कत आ रही है. यूजर्स ने इसको लेकर शिकायत की. सोमवार को कई यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ब्रोकरेज फर्म जीरोधा के ट्रेडिंग ऐप काइट पर ट्रेडिंग करते समय आ रही तकनीकी गड़बड़ी की शिकायत की. यह गड़बड़ी उस दिन हुई जब शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. हालांकि कुछ समय बाद इस दिक्कत को ठीक कर लिया गया.

सोशल मीडिया पर बरसे यूजर्स

सोशल मीडिया पर एक यूजर्स ने लिखा कि मेरी समझ कहती है कि सोमवार को Zerodha पर विश्वास ना करें. वीकेंड के बाद ये समस्याएं काफी सामान्य हो गई हैं. एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि बड़े दिन जेरोधा में समस्या सामान्य बात है. आज भी Zerodha अच्छे से नहीं चल रहा है. सोचिए कल क्या होगा. पॉडकास्ट करवा लो इनसे बस. एक और अन्य यूजर्स ने लिखा है कि निफ्टी आज ओपनिंग में 700 प्रतिशत की बढ़त हासिल कर सकता है. सबसे बड़ी चिंता ये है कि आज Zerodha काम करेगा या नहीं.

यूजर्स ने की शिकायत

यह तब हुआ जब एग्जिट पोल ने हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का अनुमान लगाया था. सोशल मीडिया पर अपनी निराशा व्यक्त करते हुए एक यूजर ने लिखा- Zerodha डाउन. जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब बहुत खराब सेवा. एक दूसरे यूजर्स ने कहा कि # Zerodha गड़बड़ी, मेरे फंड नेगेटिव 83L दिखा रहे हैं. आज सुबह मुझे लगभग दिल का दौरा पड़ गया. एक और यूजर ने कहा कि Zerodha की निरंतरता वास्तव में निराशाजनक है. ऐसा लगता है कि यह सभी महत्वपूर्ण दिनों में विफल हो जाता है. हालांकि, ब्रोकरेज फर्म ने एक्स पर व्यक्तिगत यूजर्स की शिकायतों का जवाब दिया.

Zerodha ने क्या दिया जवाब?

तकनीकी गड़बड़ी की खबर को लेकर जीरोधा ने कहा कि यह ISP से संबंधित समस्या लगती है. कृपया वैकल्पिक इंटरनेट कनेक्शन का इस्तेमाल करके जांच करें. अगर समस्या बनी रहती है, तो कृपया ISP और स्थान विवरण के साथ https://support.zerodha.com पर एक टिकट बनाएं ताकि हम इसे जल्द से जल्द हल कर सकें. आपको बता दें कि निवेशक नई सरकार को लेकर काफी पॉजिटिव रुख लिए हुए हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

2 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

2 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

3 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

3 hours ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

5 hours ago

बड़ी खबरें

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

2 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

2 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

3 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

3 hours ago

शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 54 शोधकर्ता सम्मानित, IRIS 2026 में मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली में फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में 27 शैक्षणिक विषयों के 54 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया.

3 hours ago