✕

होम / बिजनेस / GST Collection में आया जबरदस्त उछाल, सरकार के खजाने में आए 1.75 लाख करोड़ रुपये

GST Collection में आया जबरदस्त उछाल, सरकार के खजाने में आए 1.75 लाख करोड़ रुपये

अगस्त में जीएसटी कलेक्शन कुल 1.74 लाख करोड़ रुपये का रहा है और ये 10 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जीएसटी कलेक्शन (GST Collection) को लेकर एक अच्छी खबर आई है. सरकारी की तिजोरी में 10 फीसदी का उछाल देखा गया है. अगस्त में जीएसटी कलेक्शन कुल 1.74 करोड़ रुपए का रहा है. बता दें कि जून महीने में जीएसटी कलेक्शन 1.74 लाख करोड़ पार कर गया था, जिसमें सीजीएसटी 39,586 करोड़ और SGST 33,548 करोड़ थी. मई 2024 में सरकार का जीएसटी कलेक्शन 1.73 लाख करोड़ रुपए रहा था. जो पिछले साल मई के महीने में हुए जीएसटी कलेक्शन के मुकाबले रिकॉर्ड 10 प्रतिशत अधिक था. पिछले साल मई में ये आंकड़ा 1.57 लाख करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ था.

GST कलेक्शन से सरकार की बढ़ी कमाई

अगस्त में जीएसटी कलेक्शन 1,74,962 करोड़ रुपये पर रहा है यानी 1.74 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह सरकार को मिला है. वहीं अगस्त 2023 में ये आंकड़ा 1,59,069 करोड़ रुपये पर था यानी 1.59 लाख करोड़ रुपये पर रहा था.

इस साल का अभी तक का जीएसटी रेवेन्यू (YTD) देखें तो इस साल के जनवरी-अगस्त के दौरान अभी तक 9,13,855 करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन मिल चुका है, ये 10.1 फीसदी की बढ़ोतरी है जबकि पिछले साल के अगस्त तक सरकार को कुल 8,29,796 करोड़ रुपये की कमाई जीएसटी कलेक्शन के जरिए हुई थी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली हो या दक्षिणी राज्य कर्नाटक, पश्चिम में महाराष्ट्र से लेकर पूर्व में असम तक राज्यों का जीएसटी कलेक्शन दिखाता है कि गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.

इतना है इनडायरेक्ट टैक्स कलेक्शन

केंद्रीय अप्रत्यक्ष टैक्स एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के चेयरमैन संजय कुमार अग्रवाल ने कहा था कि बीते वित्त वर्ष 2023-24 में इनडायरेक्ट टैक्स कलेक्शन सरकार के 14.84 लाख करोड़ रुपए के संशोधित अनुमान (रिवाइज्ड एस्टिमेट-आरई) से खासा अधिक रहा है. उन्होंने रीजनल टैक्स ऑफिशियल्स को पत्र लिखकर 2023-24 में हुए रिकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन का क्रेडिट टीम को दिया. उन्होंने अपने पत्र में टैक्स ऑफिशियल के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि ये उपलब्धि न केवल हमारे प्रोफेशनलिज्म को दर्शाती है. बल्कि सीबीआईसी कम्युनिटी के भीतर टीम वर्क और दृढ़ता की ताकत को भी रेखांकित करती है.

राज्यों का प्री-पोस्ट SGST का आंकड़ा दिखाता है अच्छी बढ़त

राज्यों/यूनियन टेरेटरी के साथ अगस्त 2024 तक सेटल किए गए आंकड़ों को देखें तो इसमें राज्यों का कुल IGST का SGST हिस्सा बढ़ा है. ये अगस्त 2023 में 194,949 करोड़ रुपये से बढ़कर अगस्त 2024 में 213,219 करोड़ रुपये हो गया है. ये प्री-सैटलमेंट एसजीएसटी साल दर साल आधार पर 9 फीसदी का इजाफा दिखाता है. जबकि पोस्ट-सेटलमेंट एसजीएसटी 57,542 करोड़ रुपये से बढ़कर 395,867 करोड़ रुपये हो गया है. इस तरह सालाना आधार पर इसमें 11 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

2 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

2 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

2 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

3 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

6 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

3 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

2 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

2 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

2 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

6 hours ago