✕

होम / बिजनेस / देश के खजाने में दिवाली से पहले आई गिरावट, 2.1 अरब डॉलर घटकर 688 अरब डॉलर पर पहुंचा

देश के खजाने में दिवाली से पहले आई गिरावट, 2.1 अरब डॉलर घटकर 688 अरब डॉलर पर पहुंचा

आरबीआई के गोल्ड रिजर्व का वैल्यू 1.786 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 67.44 बिलियन डॉलर पर जा पहुंचा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

लगातार तीसरे हफ्ते विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) की बिकवाली के चलते भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) में गिरावट देखने को मिला है. 18 अक्टूबर 2024 को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 2.163 बिलियन डॉलर की गिरावट के साथ 688.267 बिलियन डॉलर पर आ गया है  जो इसके पहले हफ्ते में 690 बिलियन डॉलर रहा था. 

फॉरेक्स रिजर्व 2.163 बिलियन डॉलर की कमी

बैंकिंग सेक्टर के रेगुलेटर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने विदेशी मुद्रा भंडार का डेटा जारी किया है. इस डेटा के मुताबिक 18 अक्टूबर को खत्म हुए सप्ताह में फॉरेक्स रिजर्व 2.163 बिलियन डॉलर की कमी के साथ 688.267 बिलियन डॉलर रहा है. विदेशी करेंसी एसेट्स में भी गिरावट देखने को मिली है और ये 3.885 बिलियन डॉलर घटकर 598.23 बिलियन डॉलर रहा है. विदेशी करेंसी एसेट्स 600 बिलियन डॉलर के नीचे आ चुका है. 

गोल्ड रिजर्व में जोरदार उछाल

आरबीआई के गोल्ड रिजर्व (RBI Gold Reserve) के मुताबिक इस अवधि में गोल्ड रिजर्व में जोरदार उछाल देखने को मिला है. आरबीआई गोल्ड रिजर्व 1.786 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 67.44 बिलियन डॉलर रहा है. एसडीआर 68 मिलियन डॉलर घटकर 18.27 बिलियन डॉलर और आईएमएफ के रिजर्व 16 मिलियन डॉलर की कमी के साथ 4.31 बिलियन डॉलर पर आ गया है. अक्टूबर के पहले हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 700 बिलियन डॉलर के पार जा पहुंचा था. लेकिन उसके बाद से उसमें लगातार गिरावट देखने को मिली है. तीन हफ्तों में फॉरेक्स रिजर्व में 16 बिलियन डॉलर से ज्यादा की कमी आ चुकी है.  

शेयर में बिकवाली का असर

भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली का नतीजा है कि करेंसी मार्केट में एक डॉलर के मुकाबले रुपये 84.08 के लेवल पर क्लोज हुआ है. अक्टूबर महीने में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर्स बेचकर अपने पैसे निकाले हैं जिसके चलते एक तरफ शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है तो इसका असर विदेशी मुद्रा भंडार पर भी पड़ा है. विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक भारतीय बाजार से पैसा निकालकर चीन में निवेश कर रहे हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

5 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

8 hours ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

8 hours ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

9 hours ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

10 hours ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

8 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

2 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

2 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

3 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

5 hours ago