✕

होम / बिजनेस / Raymond Lifestyle के शेयरों की हुई धमाकेदार एंट्री, निवेशकों का मिले इतने शेयर

Raymond Lifestyle के शेयरों की हुई धमाकेदार एंट्री, निवेशकों का मिले इतने शेयर

हाल ही में Raymond Lifestyle का रेमंड से डीमर्जर हुआ था, इसके बाद आज कंपनी के शेयर BSE पर 2,850 रुपये तो NSE पर 2.860 रुपये पर लिस्ट हुए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

फैब्रिक और टेक्सटाइल में देश की सबसे बड़ी कंपनी Raymond Ltd. की एक और कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट हो गई है. रेमण्ड समूह (Raymond Group) के नए शेयर रेमण्ड लाइफस्टाइल की बाजार में लिस्टिंग हो गई. रेमण्ड लाइफस्टाइल का शेयर बीएसई पर 3,000 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ, जबकि एनएसई पर उसकी शुरुआत 3,020 रुपये के साथ हुई. यह लिस्टिंग समूह के पुनर्गठन की योजना के तहत हालिया डिमर्जर के बाद हुई है.

रेमण्ड के 4 शेयरों के बदले नई कंपनी के 5 शेयर

रेमण्ड समूह ने अपनी कंपनियों व विभिन्न क्षेत्रों में पसरे अपने कारोबार का पुनर्गठन शुरू किया है, जिसके तहत रिटेल व लाइफस्टाइल कंपनी रेमण्ड लाइफस्टाइल को रेमण्ड लिमिटेड से डिमर्ज किया गया था. उसके बाद रेमण्ड लाइफस्टाइल 9,286 करोड़ रुपये के रेमण्ड समूह की एक स्टैंडअलोन कंपनी बन गई है. पुनर्गठन की योजना के तहत शेयरधारकों को रेमण्ड लिमिटेड के हर 4 शेयर के बदले रेमण्ड लाइफस्टाइल के 5 शेयर मिले हैं.

कंपनी ने बाजार में लिस्टिंग से पहले बीते दिनों कई नियुक्तियां की थीं. उसने एचसीएल टेक्नोलॉजीज के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनीत नायर, आईसीआईसीआई के पूर्व चेयरमैन जीसी चतुर्वेदी, एबॉट की बोर्ड मेंबर अनीषा मोटवानी और रेमण्ड के डाइरेक्टर दिनेश लाल को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया था.

ऐसा है रेमण्ड लाइफस्टाइल का कारोबार

ब्रोकिंग फर्म वेंचुरा सिक्योरिटीज के अनुसार, रेमण्ड लाइफस्टाइल का बिजनेस मुख्य रूप से 4 वर्टिकल में है. वे 4 वर्टिकल हैं- वेडिंग बिजनेस, नॉन-वेडिंग ब्रांडेड बिजनेस, गारमेंटिंग और हाई वैल्यू शर्टिंग बिजनेस. ब्रोकिंग फर्म का मानना है कि कंपनी के चारों वर्टिकल में EBITDA मार्जिन डबल होने की संभावना है. कंपनी ने आने वाले सालों में कारोबार का तेजी से विस्तार करने की योजना भी बनाई है. कंपनी अगले 3 सालों में 900 आउटलेट ओपन कर सकती है.

2025 तक हो सकती है 2 नए शेयरों की लिस्टिंग

खबरों में दावा किया जा रहा है कि पुनर्गठन की योजना के तहत 2025 के अंत तक रेमण्ड समूह के दो नए शेयर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं. इस तरह की खबरों के बाद रेमण्ड के फ्लैगशिप शेयर रेमण्ड लिमिटेड के भाव में अच्छी तेजी दर्ज की जा रही है. आज यह शेयर करीब 1 फीसदी के फायदे में 2,100 रुपये के पास पहुंचा हुआ है. बीते 2 दिनों में ही भाव में 8 फीसदी तक की तेजी आई है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

1 hour ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

1 hour ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

4 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

4 hours ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

4 hours ago

बड़ी खबरें