होम / बिजनेस / दुनिया में बढ़ेगा भारत का रुतबा, एक दशक में 80% तक बढ़ जाएंगे करोड़पति
दुनिया में बढ़ेगा भारत का रुतबा, एक दशक में 80% तक बढ़ जाएंगे करोड़पति
भारत में दौलतमंदों की कोई कमी नहीं है. पिछले कुछ समय में अधिकांश अमीरों की अमीरी में और भी इजाफा हुआ है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
भारत में दौलतमंदों की कोई कमी नहीं है. पिछले कुछ समय में अधिकांश अमीरों की अमीरी में और भी इजाफा हुआ है. एक रिपोर्ट की मानें तो आने वाले समय में करोड़पति और अरबपतियों की संख्या में ज़बरदस्त वृद्धि हो जाएगी. दुनिया भर के अमीरों और निवेश से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखने वाली संस्था हेनली ग्लोबल की सिटिजन्स रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में अगले दस वर्षों के दौरान करोड़पतियों और अरबपतियों की संख्या में करीब 80% इजाफा होगा. गौर करने वाली बात ये है कि भारत की तुलना में अमेरिका में 20 प्रतिशत और फ्रांस, जर्मनी, इटली और ब्रिटेन में यह आंकड़ा 10-10 फ़ीसदी का रहेगा.
भारत तेजी से बढ़ता धन बाजार
वहीं, 'न्यू वर्ल्ड वेल्थ' का मानना है कि 2033 में करोड़पतियों की शुद्ध संख्या, यानी कि एक देश से दूसरे देश जाने वाले अमीरों की संख्या में अंतर,भारत के लिए कमजोर रह सकती है. इस लिहाज से भारत से करीब 8,000 धनाढ्य लोग दूसरे देश जा सकते हैं. हालांकि, न्यू वर्ल्ड वेल्थ में शोध प्रमुख ऐंड्रयू अमॉयल्स का कहना है कि ये अनुमान भारत के लिए चिंता की बात नहीं है, क्योंकि भारत में जितनी संख्या में करोड़पति दूसरे देश जाते हैं उससे कहीं अधिक संख्या में यहां नए करोड़पति सामने जा जाते हैं. उनके मुताबिक, ऐसे कई मामले भी हैं जिनमें करोड़पति भारत लौटे हैं. यहां जीवन स्तर में और सुधार होने के बाद बड़ी तादाद में भारत लौटने वालों की संख्या बढ़ेगी. इससे भारत दुनिया में सर्वाधिक तेजी से बढ़ता धन बाजार हो जाएगा.
यहां भी बढ़ेगी संख्या
हेनली प्राइवेट वेल्थ माइग्रेशन डैशबोर्ड के अनुसार आने वाले समय में सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में दूसरे देशों से आने वाले करोड़पतियों-अरबपतियों की संख्या बढ़ सकती है. ऑस्ट्रेलिया के बाद सिंगापुर को तीसरे पायदान पर रखा गया है और वहां इस साल 2,800 नए करोड़पति जा सकते हैं. जबकि UAE के मामले में यह संख्या 4,000 रहने का अनुमान है.
टैग्स