✕

होम / बिजनेस / इस साल चाय उत्पादन में भारी गिरावट, जानिए आम जनता पर क्या पड़ेा इसका असर?

इस साल चाय उत्पादन में भारी गिरावट, जानिए आम जनता पर क्या पड़ेा इसका असर?

इस साल भीषण गर्मी और कम बारिश का असर चाय के उत्पादन (Tea Production) पर पड़ रहा है. चाय निकाय के अनुसार जून तक चाय के उत्पादन में 60 मिलियन किलोग्राम की कमी आने का अनुमान है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आपको चाय पीना पसंद है, तो ये खबर आपके लिए है. इस साल पिछले वर्ष की तुलना में चाय उत्पादन में काफी कमी होने का अनुमान है, जिसका असर चाय की कीमत पर भी पड़ सकता है. दरअसल, उत्तर भारतीय चाय उद्योग (North-EastTea Industry) को पिछले वर्ष की तुलना में चाय उत्पान में भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है. चाय इंडस्ट्री के अनुसार उनकी पहली और दूसरी फ्लश फसल खराब हो गई है. ऐसे में इस साल उच्चतम गुणवत्ता वाली चाय के उत्पादन में कमी आ सकती है. तो चलिए जानते हैं चाय उत्पान में कमी के क्या कारण हैं और इसका आम जनता पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

इन राज्यों में प्रभावित हो रहा उत्पादन
उत्तर भारतीय चाय उद्योग में असम और पश्चिम बंगाल राज्य शामिल है. इन राज्यों में एक ओर बारिश नहीं हो रही है और दूसरा भीषण गर्मी की वजह से चाय का उत्पादन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है. उत्तर भारतीय चाय उद्योग को चालू फसल वर्ष के दौरान जून तक पिछले वर्ष की तुलना में चाय उत्पादन में 60 मिलियन किलोग्राम की कमी का सामना करना पड़ रहा है. 

अप्रैल तक चाय उत्पादन में इतनी गिरावट 
आईएमडी (IMD) के आंकड़ों के अनुसार पश्चिम बंगाल के प्रमुख चाय उत्पादक जिलों में इस अवधि की सामान्य वर्षा की तुलना में 50 से 80 प्रतिशत और असम में 10 से 30 प्रतिशत के बीच काफी कम वर्षा हुई है. वहीं, भारतीय चाय बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले साल की समान अवधि की तुलना में अप्रैल 2024 तक असम में उत्पादन में लगभग 8 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में लगभग 13 प्रतिशत की गिरावट आई है.

बढ़ सकती है चाय की कीमत 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (TAI) का अनुमान है कि पिछले साल के उत्पादन की तुलना में जून तक संयुक्त फसल नुकसान 60 मिलियन किलोग्राम होने का अनुमान है. वहीं, चाय के उत्पादन (Tea Production) में कमी आने की वजह से चाय की कीमतों में भी इजाफा हो सकता है, जिसका सीधा असर आम जनता के जेब पर पड़ेगा.  

इसे भी पढ़ें-Air India घरेलू मार्गों पर करेगी प्रीमियम इकॉनमी क्लास की शुरुआत, जानिए इसमें यात्रियों के लिए क्या होगा खास?
 
टैग्स  
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

10 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा