✕

होम / बिजनेस / स्विस बैंक में भारतीयों के जमा पैसे में आई कमी, घटकर हुई इतने करोड़, ये रही वजह

स्विस बैंक में भारतीयों के जमा पैसे में आई कमी, घटकर हुई इतने करोड़, ये रही वजह

स्‍व‍िस बैंकों में भारतीयों का क‍ितना पैसा जमा है? इसे लेकर नया अपडेट आ गया है. स्विस नेशनल बैंक की रिपोर्ट ने ऐसे आंकड़े पेश किए हैं, जो आपको चौंका देंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

स्‍व‍िटजरलैंड की सरकार हर साल वहां जमा भारतीयों के पैसे को लेकर केंद्र सरकार को अपडेट देती रहती है. लेकिन इस बार जो अपडेट आया है, वह आपको चौंका सकता है. स्विट्जरलैंड के केंद्रीय बैंक ने ये आंकड़े जारी किए हैं. इससे पता चलता है क‍ि स्विस बैंकों में स्विस बैंकों में भारतीयों का जमा धन 70 प्रतिशत घटकर चार साल के निचले स्तर 9,771 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. यानी सिर्फ 4 साल में स्विस बैंकों में जमा धन में काफी तेज ग‍िरावट आई है. इसका सीधा मतलब है क‍ि भारतीय अब वहां पैसे जमा नहीं कर रहे हैं. ज‍िन लोगों ने जमा कर रखा है, वे भी निकाल रहे हैं और अन्‍य जगहों पर इन्‍वेस्‍ट कर रहे हैं. 

जमा रकम में आई 70% की गिरावट

स्विस बैंकों में जमा भारतीयों के पैसों में लगातार दो साल से ढलान जारी है, स्विस नेशनल बैंक (SNB) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से पता चला है कि 2023 में भारतीयों की जमा रकम में 70 फीसदी की गिरावट आई है. इस गिरावट के बाद भारतीयों का पैसा गोता लगाकर 1.04 अरब स्विस फ्रैंक पर आ गया है, अगर इस रकम को भारतीय मुद्रा में आंकलन करें तो ये 9,771 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि पिछले चार साल का सबसे निचला स्तर है. भारतीयों के पैसे में फिसलन लगातार जारी है, अगर पिछले दो दशक के कैलेंडर पर नजर दौड़ाएं तो कुछ साल को छोड़कर स्विस बैंकों में जमा पैसों में निरंतर गिरावट ही देखने को मिल रही है. 

क्यों घट रहा है पैसा?

अब सवाल ये है कि आखिर स्विस बैंक में भारतीयों का पैसा घट क्यों रहा है? क्या भारतीयों ने अपना पैसा स्विस बैंकों से निकालना शुरू कर दिया है?  इसकी क्या वजह है और ये पैसे आखिर कहां जा रहे हैं? बता दें कि स्विस बैंकों में भारतीयों के जमा धन में गिरावट का एक प्रमुख कारण बॉन्ड, प्रतिभूतियों और विभिन्न अन्य वित्तीय साधनों में रखे गए धन में तेज गिरावट है. इसके अलावा, ग्राहक जमा खातों में जमा राशि और भारत में अन्य बैंक शाखाओं के माध्यम से रखे गए धन में भी उल्लेखनीय गिरावट आई है.

किसका पैसा, स्विस बैंक इस पर है खामोश

स्विस बैंकों में भारतीय लोगों का कितना पैसा है ये बात तो समय पर समय पर निकल कर बाहर आती है. लेकिन इन पैसों का मालिक कौन है, इस पर वहां के बैंक हमेशा चुप्पी साध लेता है. वे इस बात का खुलासा कभी नहीं करते हैं, कि जिन लोगों ने या कंपनियों ने उनके यहां फंड में निवेश किया है, उनका नाम क्या है और किस वजह से निवेश किया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

55 minutes ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

6 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

6 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

7 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

55 minutes ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

6 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

6 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

7 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

11 hours ago