होम / बिजनेस / बाजार में बिकवाली के बीच अडानी स्‍टॉक्‍स में हुई गिरावट, जानिए कितनी हुई कमी 

बाजार में बिकवाली के बीच अडानी स्‍टॉक्‍स में हुई गिरावट, जानिए कितनी हुई कमी 

इससे पहले दो दिन अडानी के कई शेयरों में बेहतर ग्रोथ देखने को मिली थी, जिसके बाद उम्‍मीद जताई जा रही थी कि शायद अब स्थिति सुधर जाए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

गुरुवार को बाजार में शुरू हुई बिकवाली के बीच उम्‍मीद जताई जा रही थी कि संकटग्रस्‍त अडानी समूह के शेयर शायद आज उबरेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. आज फिर बाजार खुलते ही कंपनी के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. इसके पीछे एक बार फिर बाजार की नेगेटिव खबरों को बड़ी वजह माना जा रहा है. अडानी के शेयरों में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से लगातार कमी देखने को मिल रही है. लेकिन बीच में कुछ दिन शेयरों में सकारात्‍मक रिजल्‍ट भी देखने को मिला था.

अडानी के शेयरों में कितनी हुई कमी 
 गुरुवार को बाजार खुलने के बाद अडानी के शेयरों में बड़ी कमी देखने को मिली. अडानी Ent के शेयर में 9 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली। इसके अतिरिक्‍त अडानी पोर्ट के शेयरों में 2.87% तक की गिरावट देखने को मिली. इसके अतिरिक्‍त अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी पावर, और अडानी ट्रांसमिशन जैसे शेयरों में कमी देखने को मिली है. जबकि अडानी विलमर, में बढ़त देखने को मिली. जबकि रिलायंस और बजाज फाइनेंस जैसी कंपनियां मजबूती से कारोबार कर रहे हैं. 

कल अडानी के शेयरों में दिखी थी ग्रोथ 
कई दिनों से चली आ रही कमी के बावजूद बुधवार को अडानी के कई शेयरों में बढ़ोतरी देखने को मिली थी. सबसे ज्‍यादा बढ़त अडानी एंटरप्राइजेस के शेयरों में देखने को मिली थी. इसमें कोई 23 प्रतिशत तक की बढ़त देखने को मिली थी जबकि इससे पहले मंगलवार को भी इनके शेयरों में बढ़त देखने को मिली थी. मंगलवार को इन शेयरों में 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखने को मिली थी. 

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से मचा है कोहराम 
अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने अडानी की कंपनियों पर धोखाधड़ी और ओवरप्राइसिंग के गंभीर आरोप लगाए थे. कंपनी ने अडानी समूह से 88 सवालों का जवाब भी मांगा था. इसका अडानी समूह की ओर से जवाब भी दिया गया था. पिछले कई दिनों से अडानी समूह को लेकर संसद से लेकर सड़क तक कोहराम मचा हुआ है. विपक्ष जहां सरकार से जवाब मांग रहा है वहीं सरकार की ओर से इसका जवाब दिया जा रहा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

9 minutes ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

2 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

3 hours ago

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

14 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

17 hours ago

बड़ी खबरें

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

2 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

9 minutes ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

2 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

3 hours ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

20 hours ago