होम / बिजनेस / अरबों की एलिमनी लेने वाली महिला ऐसे बनीं सबसे बड़े दानी, जानें इन्हें!

अरबों की एलिमनी लेने वाली महिला ऐसे बनीं सबसे बड़े दानी, जानें इन्हें!

अमेजन के संस्थापक और अरबपति जेफ बेजोस से तलाक के बाद मैकेंजी स्कॉट को कंपनी में 4 प्रतिशत की हिस्सेदारी मिली थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: अरबपति जेफ बेजोस (Jeff Bezos) की तलाकशुदा पत्नी मैकेंजी स्कॉट (MacKenzie Scott) ने बड़ा दिल दिखाया है. उन्होंने गरीबों के चश्मे के लिए दुनिया का सबसे बड़ा दान किया है. उन्होंने आंखों के क्षेत्र में काम करने वाले NGO विजन स्प्रिंग को 124 करोड़ रुपये का दान दिया है. उनके इस दान से गरीब लोगों के चश्मे बनाए जा सकेंगे, जिससे उनकी रोशनी लौटाई जा सके. इससे भारत, बांग्लादेश, घाना, केन्या और युगांडा के गरीबों को मदद मिलेगी.

पहले भी कर चुकी हैं दान
ये कोई पहला मौका नहीं है, जब मैकेंजी ने इतना बड़ा दान किया हो. इससे पहले भी वे समाज के कल्याण और गरीबों की मदद के लिए दान करती आई हैं. उन्होंने इसी साल मार्च में महिलाओं के हेल्थ केयर प्रोवाइडर प्लांड पेरेंटहुड को लगभग 2283 करोड़ रुपये दान में दिए थे. यह प्लांड पेरेंटहुड के 100 से भी अधिक सालों के इतिहास का सबसे बड़ा दान था.

अमेजन में मिली थी 4 फीसदी हिस्सेदारी
गौरतलब है कि अमेजन के संस्थापक और अरबपति जेफ बेजोस से तलाक के बाद मैकेंजी स्कॉट को कंपनी में 4 प्रतिशत की हिस्सेदारी मिली थी. स्कॉट ने कहा कि उन्होंने पिछले साल जून से प्लांड पेरेंटहुड सहित 465 नॉन प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन को 3.8 अरब डॉलर से भी ज्यादा का दान कर चुकी हैं. हैबिटेट फॉर ह्यूमैनिटी ने भी घोषणा की थी कि स्कॉट ने लगभग 3620 करोड़ रुपये का दान किया है, जिन्हें किफायती आवास और ब्लैक होमओनरशिप को बढ़ावा देने के लिए संगठन के प्रयासों में लगाया जाएगा.

स्कॉट दूसरे पति से भी लेने वाली हैं तलाक
बता दें कि मैकेंजी स्कॉट ने जेफ बेजोस से तलाक लेने के बाद डैन ज्वेट से शादी कर ली थी, लेकिन अब उन दोनों के बीच भी बहुत कुछ ठीक नहीं चल रहा. स्कॉट ने अपने दूसरे पति से भी तलाक लेने के लिए अर्जी दी है. न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी यह रिपोर्ट छापी थी कि मैकेंजी स्कॉट ने अमेजन पर उपलब्ध अपनी किताब के बायो से भी डैन ज्वेट का नाम हटा दिया है. दोनों ने 2021 में शादी की थी. ज्वेट शादी से पहले सिएटल के एक प्राइवेट स्कूल में टीचर थे. शादी के बाद ही उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी. इसके पीछ उन्होंने कारण बताया था कि स्कॉट से शादी के बाद स्कूल में उनकी उपस्थिति से दूसरे लोग असहज हो सकते हैं और उनके कारण दूसरों को परेशानी भी हो सकती है.

99,606 करोड़ रुपये कर चुकी हैं दान
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, मैकेंजी स्कॉट की कुल संपत्ति करीब 27.8 अरब डॉलर है. वे चैरिटी वर्क के लिए फेमस हैं. जेफ बेजोस से तलाक लेने के बाद ही समाज के कल्याण के लिए उन्होंने पैसे दान करना शुरू कर दिया. रिपोर्ट के मुताबिक वे पिछले 3 साल में 99,606 करोड़ रुपये दान कर चुकी हैं. अगस्त में ही उन्होंने कैलिफोर्निया कम्युनिटी फाउंडेशन को 456 करोड़ रुपये की दो हवेली दान कर दी थी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

20 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago