होम / बिजनेस / सप्ताह की शुरुआत फीकी रही, सेंसेक्स-निफ्टी दबाव में; आज ये शेयर फोकस में

सप्ताह की शुरुआत फीकी रही, सेंसेक्स-निफ्टी दबाव में; आज ये शेयर फोकस में

सोमवार को BSE का सेंसेक्स 324.17 अंक टूटकर 83,246.18 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, NSE का निफ्टी 108.85 अंक गिरकर 25,585.50 के स्तर पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 5 months ago

सप्ताह की शुरुआत शेयर बाजार के लिए निराशाजनक रही. सोमवार को घरेलू शेयर बाजार भारी दबाव में नजर आए और दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए. वैश्विक स्तर पर टैरिफ को लेकर बढ़ती अनिश्चितता, कमजोर तिमाही नतीजे और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने निवेशकों का भरोसा डगमगा दिया. हालांकि, इस गिरावट के बीच कुछ चुनिंदा शेयर ऐसे हैं, जिनमें तकनीकी संकेत मजबूती और आगे तेजी की संभावना दिखा रहे हैं.

सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 324.17 अंक यानी 0.39 फीसदी टूटकर 83,246.18 के स्तर पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 672 अंक से ज्यादा फिसल गया था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 108.85 अंक यानी 0.42 फीसदी गिरकर 25,585.50 के स्तर पर बंद हुआ.

बाजार पर दबाव की बड़ी वजह रिलायंस इंडस्ट्रीज और ICICI बैंक जैसे दिग्गज शेयरों में भारी बिकवाली रही. इसके अलावा रुपये की कमजोरी, विदेशी पूंजी की निकासी और कंपनियों के कमजोर नतीजों ने भी माहौल को नकारात्मक बनाए रखा.

इन दिग्गज शेयरों ने किया निराश

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सबसे ज्यादा 3 फीसदी से अधिक गिरा. ICICI बैंक में भी 2 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिली. इसके अलावा टाइटन, अडानी पोर्ट्स, टीसीएस और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी नुकसान में रहे. हालांकि, इंडिगो, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर और बजाज फाइनेंस जैसे कुछ शेयरों में हल्की बढ़त दर्ज की गई.

आज इन शेयरों में दिख रही मजबूत खरीदारी

विशेषज्ञों के अनुसार बाजार की कमजोरी के बावजूद कुछ शेयर ऐसे हैं जो नई ऊंचाई की ओर बढ़ते दिख रहे हैं. Jindal Saw, Welspun Corp, JSW Infrastructure, CG Power and Industrial Solutions, ABB Power, InterGlobe Aviation और Polycab India जैसे शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है. यह साफ संकेत है कि इन शेयरों में निवेशकों की मजबूत दिलचस्पी बनी हुई है और आगे भी इनमें तेजी देखने को मिल सकती है.

इन स्टॉक्स में बढ़ सकता है दबाव

वहीं, तकनीकी संकेतक MACD के मुताबिक Wipro, RBL Bank, IDBI Bank, MRPL, HBL Power, Reliance Infrastructure और Jubilant Pharmova जैसे शेयरों में कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं. इसका मतलब है कि इन शेयरों में आने वाले दिनों में और गिरावट देखी जा सकती है. विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा हालात में बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. ऐसे में सलाह है कि निवेशक बिना सोचे-समझे फैसला न लें और मजबूत फंडामेंटल व तकनीकी संकेतों वाले शेयरों पर ही ध्यान दें. खासतौर पर उन शेयरों में, जो नई ऊंचाई पर पहुंच रहे हैं, वहां चरणबद्ध तरीके से निवेश करना ज्यादा सुरक्षित रणनीति हो सकती है. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

4 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

7 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

8 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

9 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

9 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

8 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

4 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

6 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

7 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

7 hours ago