✕

होम / बिजनेस / दुनिया के अमीरों की दौलत में 10 साल में हुआ इतने ट्रिलियन का इजाफा, टैक्‍स हो गया कम

दुनिया के अमीरों की दौलत में 10 साल में हुआ इतने ट्रिलियन का इजाफा, टैक्‍स हो गया कम

ऑक्‍सफैम की रिपोर्ट बता रही है कि इन अमीरों की कमाई से लेकर संपत्ति में तो इजाफा हुआ है लेकिन इनके टैक्‍स में कमी हुई है और सरकारें असमानता रोकने में फेल रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

समूची दुनिया के ज्‍यादातर देश भले ही आर्थिक संकट का सामना कर रहे हों लेकिन अमीरों की दौलत में कोई कमी नहीं आई है. आलम ये है कि हाल ही में हुए एक सर्वे में ये बात सामने आई है कि पिछले 10 सालों में दुनिया के 1 प्रतिशत टॉप अमीरों की दौलत में 42 ट्रिलियन का इजाफा हुआ है. रिपोर्ट ये भी कह रही है कि जिन अमीरों की दौलत में इजाफा हुआ है उनमें ज्‍यादातर जी 20 देशों के नागरिक हैं. 

क्‍या कहती है ऑक्‍सफोम की ये रिपोर्ट? 
ऑक्‍सफॉम की ये रिपोर्ट बता रही है कि  दुनिया के 1 प्रतिशत अमीरों की दौलत में 42 ट्रिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है. 42 ट्रिलियन डॉलर वो रकम है जो सबसे गरीब आबादी की 36 गुना से भी ज्‍यादा है. रिपोर्ट का कहना है कि इन अमीरों की संपत्ति में रियल टर्म्‍स में 400000 डॉलर के करीब बढ़ी है. जबकि बाकियों की संपत्ति में केवल 335 डॉलर का इजाफा हुआ है. 

ये भी पढ़ें: जब सांसद जी को सिफारिश के बाद भी नहीं मिली रेलवे की कंफर्म टिकट, संसद में उठाई आवाज

संपत्ति बढ़ी लेकिन घट गया टैक्‍स 
ऑक्‍सफैम की रिपोर्ट बता रही है कि इन अमीरों की कमाई से लेकर संपत्ति में तो इजाफा हुआ है लेकिन इनके टैक्‍स में कमी हुई है. इस साल जी 20 की मीटिंग ब्राजील में हो रही है. जी 20 देशों की अगर दुनिया की जीडीपी में हिस्‍सेदारी पर नजर डालें तो वो 80 प्रतिशत है. ऐसे में ये देश सुपर रिच पर टैक्‍स लगाने को लेकर अंतराष्‍र्ट्रीय सहयोग को आगे बढ़ा रहे हैं. ब्राजील में इस साल जी 20 देशों के वित्‍त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नरों की मीटिंग होने जा रही है. इस मीटिंग में इस पर चर्चा हो सकती है. 

चरम पर पहुंच चुकी है असमानता 
ऑक्‍सफैम की रिपोर्ट कह रही है कि इसके कारण असमानता तेजी से फैल रही है और ये मौजूदा समय में अपने उच्‍च स्‍तर पर पहुंच चुकी है. उन्‍होंने कहा कि दुनिया भर की सरकारें इस असमानता को कम करने में पूरी तरह से फेल रही हैं. ऑक्‍सफैम के असमानता पॉलिसी के प्रमुख मैक्‍स लॉसन ने कहा कि दुनिया के 1 फीसदी लोग अपनी जेबें भर रहे हैं जबकि बाकी को ऐसे ही छोड़ दिया गया है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

17 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

19 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

19 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

20 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

23 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

17 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

13 hours ago