✕

होम / बिजनेस / खत्म हुआ इंतजार, DGCA ने एयर टैक्सी को दी हरी झंडी, इन शहरों में होगी लॉन्च 

खत्म हुआ इंतजार, DGCA ने एयर टैक्सी को दी हरी झंडी, इन शहरों में होगी लॉन्च 

भारत में जल्द ही एयर टैक्सी (air taxi) सेवा की शुरुआत हो सकती है, यदि ऐसा होता है तो इससे यातायात के क्षेत्र में एक नया अध्याय लिखा जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शहर की भीड़भाड़ भरी सड़कों पर फंसने के दौरान हम सभी के दिमाग में यह बात एक बार तो जरूर आती है कि काश हम उड़ कर अपनी मंजिल पर पहुंच जाते तो कितना अच्छा होता. तो अब थोड़ा सा सब्र रखिए क्योंकि आपका सपना बहुत जल्द पूरा होने वाला है. जल्द ही दिल्ली और मुंबई जैसे मेट्रो शहरों में एयर टैक्सी (Air Taxi) की सुविधा आने वाली है. एविएशन सेक्टर के रेगुलेटर डीजीसीए (DGCA) ने वर्टीपोर्ट नियमों (Vertiports Rules) को हरी झंडी दे दी है. इसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि साल 2026 से एयर टैक्सी देश में चलने लगेगी. 

एयर टैक्सी के लिए दी हरी झंडी 

डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (Directorate General of Civil Aviation) के नियमों के अनुसार, इन एयर टैक्सी के लिए वर्टीपोर्ट बनाए जाएंगे. इन वर्टीपोर्ट को इस तरह से डिजाइन किया जाएगा कि एयर टैक्सी यहां से वर्टीकल टेक ऑफ और लैंडिंग (VTOL) कर सके. इन वर्टीपोर्ट को एयरपोर्ट की तर्ज पर बनाया जाएगा.

इंडिगो ने आर्चर एविएशन से 200 मिडनाइट एयरक्राफ्ट के लिए की डील

एयर टैक्सी के लॉन्च के लिए पहला प्रयास देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब इंटरप्राइजेज (InterGlobe Enterprises) ने किया है. उसने कैलिफोर्निया की कंपनी आर्चर एविएशन (Archer Aviation) से उनके वीटोल एयरक्राफ्ट मिडनाइट (Midnight) को हासिल करने का समझौता किया है. आर्चर एविएशन एक इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी निर्माता है. इंडिगो ने 1 अरब डॉलर का निवेश कर 200 मिडनाइट एयरक्राफ्ट के लिए डील की है.

दिल्ली में शुरू हो सकती है पहली एयर टैक्सी, मुंबई इसके बाद  

डीजीसीए के अनुसार, वर्टीपोर्ट के नियम बनाए जाने के लिए उन्होंने सभी स्टेकहोल्डर्स से व्यापक विमर्श किया है. नियमों के मुताबिक, वर्टीपोर्ट के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर, एयर टैक्सी ऑपरेशनल गाइडलाइन्स, बैटरी चार्जिंग, पार्किंग, लैंडिंग और इमरजेंसी रिस्पॉन्स के दिशानिर्देश तय किए हैं. इन सभी नियमों का पालन करने के बाद ही वर्टीपोर्ट को क्लीयरेंस दिया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पहली एयर टैक्सी दिल्ली में शुरू हो सकती है. इसके बाद मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई में भी यह सुविधा दी जाएगी

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

2 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

2 hours ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

2 hours ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

4 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

5 hours ago

बड़ी खबरें