✕

होम / बिजनेस / ट्रंप सरकार ने भारतीय प्रोफेशनल्स को दिया झटका, अब H-1B वीजा पर लगेगी 1 लाख डॉलर की फीस

ट्रंप सरकार ने भारतीय प्रोफेशनल्स को दिया झटका, अब H-1B वीजा पर लगेगी 1 लाख डॉलर की फीस

ट्रंप प्रशासन का यह निर्णय अमेरिकी रोजगार बाजार की रक्षा के नाम पर आया है, लेकिन इसकी मार सबसे ज्यादा भारतीय प्रोफेशनल्स पर पड़ सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. शुक्रवार को हस्ताक्षरित एक नए आदेश के तहत, अब H-1B वीजा आवेदन की फीस 1 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 90 लाख रुपये) होगी. इस कदम का सबसे बड़ा असर भारतीय प्रोफेशनल्स पर पड़ेगा, जो इस वीजा कैटेगरी में सबसे अधिक संख्या में शामिल होते हैं. आइए जानते हैं आखिर ट्रंप प्रशासन के इस फैसले के पीछे की वजह क्या है? 

भारतीयों पर सीधा असर, 71% हिस्सेदारी

वर्तमान में H-1B वीजा धारकों में भारतीयों की हिस्सेदारी लगभग 71% है. ऐसे में फीस में अचानक हुई यह भारी बढ़ोतरी भारतीय आईटी और टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल्स के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकती है. यह फैसला अमेरिका में पहले से काम कर रहे H-1B प्रोफेशनल्स और नए आवेदकों, दोनों को प्रभावित कर सकता है.

व्हाइट हाउस ने बताया क्या है मकसद

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार व्हाइट हाउस के स्टाफ सचिव विल शार्फ ने जानकारी दी है कि इस फैसले का उद्देश्य वीजा का दुरुपयोग रोकना और यह सुनिश्चित करना है कि केवल हाईली स्किल्ड वर्कर्स को ही अमेरिका में रोजगार मिले. ट्रंप प्रशासन का मानना है कि इससे अमेरिकी नागरिकों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.

एच-1बी वीजा क्या है?

H-1B एक नॉन-इमिग्रेशन वीजा प्रोग्राम है, जिसके तहत अमेरिकी कंपनियां विदेशी नागरिकों को विशेष रूप से साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथ्स (STEM) और आईटी सेक्टर की नौकरियों में नियुक्त कर सकती हैं. यह प्रोग्राम उन क्षेत्रों को कवर करता है जहां अमेरिकी श्रमिकों की संख्या या विशेषज्ञता सीमित मानी जाती है.

कंपनियों को झटका, अब नहीं ला सकेंगी सस्ते वर्कर्स

अमेरिका के वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने इस नीति का बचाव करते हुए कहा कि अब बड़ी टेक और अन्य कंपनियां केवल सस्ते विदेशी कर्मचारियों को लाने के लिए H-1B वीजा का उपयोग नहीं कर पाएंगी. उन्हें अब हर विदेशी वर्कर पर 100,000 डॉलर की फीस देनी होगी, जो कंपनियों को मजबूर करेगा कि वे स्थानीय अमेरिकी कर्मचारियों को प्रशिक्षित करें और नौकरी दें.

‘घोटाले’ जैसा करार, आलोचना भी जारी

H-1B वीजा प्रणाली की आलोचना भी तेज हो गई है. फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस और सचिव लुटनिक दोनों ने इसे "घोटाला" बताया है. उनका दावा है कि कंपनियां अमेरिकी वर्कर्स को विदेशी H-1B वीजा धारकों से बदल देती हैं और यह नीतिगत रूप से गलत है. डेसेंटिस ने कहा कि अब अमेरिकियों को काम पर रखने का समय आ गया है.

इमिग्रेशन पर सख्ती, उद्योगों पर असर

यह कदम अमेरिका की इमिग्रेशन नीति को और सख्त करने की दिशा में देखा जा रहा है. H-1B वर्कर्स पर निर्भर रहने वाले टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर और इंजीनियरिंग सेक्टर इस बदलाव से सीधे प्रभावित होंगे. भारत के लिए यह नीति विशेष रूप से चिंताजनक है क्योंकि सबसे बड़ी संख्या में वीजा धारक यहीं से आते हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

47 minutes ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 hour ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

2 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

3 hours ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

47 minutes ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

8 hours ago