✕

होम / बिजनेस / भारतीय वायुसेना के बेड़े में जून में शामिल होगा मेड इन इंडिया फाइटर 'तेजस', जानें पूरी डिटेल

भारतीय वायुसेना के बेड़े में जून में शामिल होगा मेड इन इंडिया फाइटर 'तेजस', जानें पूरी डिटेल

HAL द्वारा भारतीय वायुसेना को पहला तेजस MK-1A लड़ाकू विमान जून के अंत तक सौंपे जाने की संभावना है, जो देश की रक्षा क्षमताओं को एक नया बल देगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की ओर से पहला हल्का लड़ाकू विमान (LCA) तेजस MK-1A जून के अंत तक भारतीय वायुसेना को सौंपा जा सकता है. यह विमान HAL के नासिक स्थित नए प्रोडक्शन सेंटर से डिलीवर किया जाएगा. फरवरी 2021 में HAL और भारतीय वायुसेना के बीच 83 तेजस एमके-1ए एयरक्राफ्ट के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ था. इस डील के तहत HAL को मार्च 2024 तक डिलीवरी पूरी करनी थी, लेकिन अब तक कोई विमान डिलीवर नहीं हो सका है. वहीं, अब इस डील को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है. तो आइए इसके बारे में जानते हैं. 

इंजन की सप्लाई में देरी बनी डिलीवरी में रुकावट

HAL के चेयरमैन डॉ. डी. के. सुनिल ने जानकारी दी कि विमान की डिलीवरी में देरी का मुख्य कारण GE एयरोस्पेस की ओर से F404 इंजन की सप्लाई में हुई बाधा थी. उन्होंने कहा, "अब इंजन की सप्लाई स्थिर हो चुकी है और MK-1A का स्ट्रक्चर तैयार है. इंजन मिलते ही हम डिलीवरी शुरू कर देंगे." भारतीय वायुसेना के लिए यह विमान रणनीतिक रूप से बेहद अहम माने जा रहे हैं.

भारतीय वायुसेना 97 और तेजस MK-1A के लिए दे सकती है नया ऑर्डर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय वायुसेना 97 और तेजस एमके-1ए विमान खरीदने की योजना बना रही है. यह डील करीब 67,000 करोड़ रुपये की हो सकती है. इससे HAL को मिलने वाले कुल विमानों की संख्या बढ़कर 180 हो जाएगी. हाल ही में वायुसेना प्रमुख ने एक कार्यक्रम के दौरान डेडलाइन न पूरा होने पर रक्षा कंपनियों को कड़ी चेतावनी भी दी थी.

शेयरों में जबरदस्त उछाल, तीन महीने में 56% की बढ़त

मंगलवार को BSE में HAL के शेयर 5029.90 रुपये पर खुले और दिन में 5055 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए. वहींं, खबर लिखे के दौरान कंपनी के शेयर में हल्की गिरावट देखी गई और यह 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,996.50 की कीमत पर कारोबार करते दिखे. बता दें, पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 10% से ज्यादा की तेजी देखी गई है, जबकि तीन महीने में यह शेयर 56 प्रतिशत उछला है. HAL का 52 वीक हाई 5675 रुपये और 52 वीक लो 3045.95 रुपये है. कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 3.33 लाख करोड़ रुपये के करीब है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

4 minutes ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

2 hours ago

MRUCI ने काकोन सेठी को बनाया CEO, 8 अक्टूबर से संभालेंगी पद

काकोन सेठी को मीडिया, मनोरंजन, खेल, सामग्री और विपणन क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का नेतृत्व अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रमुख एजेंसियों के साथ मीडिया योजना और खरीद के क्षेत्र में की थी.

40 minutes ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

1 hour ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

1 hour ago