✕

होम / बिजनेस / Microsoft में फिर चली छंटनी की तलवार, हजारों कर्मचारियों को लगा झटका

Microsoft में फिर चली छंटनी की तलवार, हजारों कर्मचारियों को लगा झटका

टेक दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट एक बार फिर बड़ी संख्या में अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टेक दिग्गज Microsoft ने एक बार फिर छंटनी की घोषणा की है. कंपनी ने अब 1000 से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकाल दिया है. बता दें कि कंपनी ने पिछले साल जनवरी में 10,000 नौकरियों की कटौती की थी. उसके बाद इस साल भी छंटनी का दौर जारी है. सत्या नडेला के नेतृत्व वाली टेक कंपनी की नई छंटनी में अब कथित तौर पर इसके मिक्स्ड रियलटी और एज्योर क्लाउड यूनिट समेत विभिन्न सेक्शन के लगभग 1,000 कर्मचारी प्रभावित होंगे.

सबसे ज्यादा प्रभावित होगा मिक्स्ड रियलिटी डिपार्टमेंट

माइक्रोसॉफ्ट की नई घोषणा में मिक्स्ड रियलिटी डिपार्टमेंट सबसे ज्यादा प्रभावित होगा, जो होलोलेंस 2 AR हेडसेट के डेवलपमेंट के लिए काम करता है. इन कटौतियों के बावजूद, माइक्रोसॉफ्ट होलोलेंस 2 की बिक्री जारी रखने और अपने मौजूदा ग्राहकों और भागीदारों का समर्थन करने की योजना बना रहा है. कंपनी ने कहा कि हम रक्षा विभाग के इंटीग्रेटेड विज़ुअल ऑग्मेंटेशन सिस्टम (IVAS) प्रोग्राम के लिए काम करना जारी रखेंगे.

बोला कुछ...दावे कुछ और मिला कुछ और? ऐसे भ्रामक विज्ञापनों पर सरकार ने जारी की गाइडलाइन

छंटनी को लेकर कंपनी ने क्या कहा?

Microsoft के प्रवक्ता क्रेग सिनकोटा ने एक ईमेल के द्वारा जारी बयान में कहा कि हमने माइक्रोसॉफ्ट के मिक्स्ड रियलटी डिपार्टमेंट के पुनर्गठन की घोषणा की. हम रक्षा विभाग के IVAS कार्यक्रम के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं और अपने सैनिकों का समर्थन करने के लिए अत्याधुनिक तकनीक प्रदान करना जारी रखेंगे. इसके अलावा, हम व्यापक मिक्स्ड रियलिटी हार्डवेयर इकोसिस्टम तक पहुंचने के लिए W365 में निवेश करना जारी रखेंगे. हम मौजूदा HOLOLENS 2 ग्राहकों और भागीदारों का समर्थन करते हुए HOLOLENS 2 बेचना जारी रखेंगे.

मैनेजमेंट के लिए छंटनी जरुरी

इसके साथ ही सिनकोटा ने कहा कि संगठनात्मक और वर्कफोर्स एडजस्टमेंट हमारे बिजनेस मैनेजमेंट का एक आवश्यक और नियमित हिस्सा है. हम अपने भविष्य के लिए और अपने ग्राहकों और भागीदारों के समर्थन में रणनीतिक विकास क्षेत्रों में प्राथमिकता देना और निवेश करना जारी रकेंगे.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

37 minutes ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

48 minutes ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

1 hour ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

2 hours ago

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

3 minutes ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

37 minutes ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

48 minutes ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

1 hour ago

शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 54 शोधकर्ता सम्मानित, IRIS 2026 में मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली में फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में 27 शैक्षणिक विषयों के 54 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया.

1 hour ago