होम / बिजनेस / शेयर बाजार में लौटी तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, जानिए कहां हैं कमाई के मौके

शेयर बाजार में लौटी तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, जानिए कहां हैं कमाई के मौके

गुरुवार को BSE सेंसेक्स 397.74 अंक की बढ़त के साथ 82,307.37 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी 132.40 अंक की तेजी के साथ 25,289.90 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को मजबूती के साथ कारोबार का अंत किया. ग्लोबल संकेतों और सेक्टोरल खरीदारी के चलते निवेशकों का भरोसा लौटा और प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए. डिफेंस, पीएसयू बैंक और फार्मा शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली. कारोबारी सत्र के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 397.74 अंक या 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,307.37 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 132.40 अंक या 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,289.90 पर बंद हुआ. बाजार की इस तेजी ने निवेशकों का उत्साह बढ़ाया है.

डिफेंस शेयर बने तेजी के हीरो

गुरुवार के कारोबार में डिफेंस सेक्टर ने बाजार को मजबूती दी. निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स 2.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ. इसके अलावा निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 2.34 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा 1.59 प्रतिशत, निफ्टी पीएसई 1.51 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज 1.25 प्रतिशत और निफ्टी मेटल 1.18 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए. हालांकि निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 0.74 प्रतिशत और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स 0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए.

सेंसेक्स के गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से बीईएल, टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, सन फार्मा, कोटक महिंद्रा बैंक, एचयूएल, इंडिगो, एचसीएल टेक, एनटीपीसी, ट्रेंट, टीसीएस और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई. वहीं इटरनल यानी जोमैटो, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजुकी और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट देखने को मिली.

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी

लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का रुझान देखने को मिला. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 767.65 अंक या 1.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,191.30 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 126.05 अंक या 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,677.25 पर बंद हुआ.

आज के लिए इन शेयरों में दिख रही है मजबूती

मार्केट में जिन शेयरों में फिलहाल मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Waaree Energies, Minda Corporation, Schneider, Welspun India, CreditAccess Grameen, Trident Ltd और Granules India शामिल हैं. इन शेयरों में बढ़ती वॉल्यूम और तकनीकी मजबूती देखी जा रही है. इसके अलावा 69 से ज्यादा शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है, जो बाजार में तेजी के संकेत देता है.

इन स्टॉक्स में दिख रहे हैं कमजोरी के संकेत

दूसरी ओर कुछ शेयरों में कमजोरी और मुनाफावसूली के संकेत नजर आ रहे हैं. IIFL Finance, PNB Housing Finance, Aditya Birla Lifestyle Brands, OneSource Specialty, Kalyan Jewellers India, Hindustan Copper और Tata Communications जैसे शेयरों में दबाव बना हुआ है. ऐसे में इन स्टॉक्स में निवेश से पहले सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है. 

इन शेयरों पर रखें नजर

बाजार विशेषज्ञों ने कहा कि आज अडानी ग्रीन, इंडसइंड बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, बीपीसीएल, इंडिया सीमेंट्स, सोना बीएलडब्ल्यू, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और डीसीबी बैंक आज अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगे, ऐसे में इन शेयरों पर खास नजर रखने की जरूरत है. वहीं, रियल एस्टेट सेक्टर की दिग्गज डीएलएफ ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में 13.6 प्रतिशत की सालाना बढ़त के साथ 1,203.36 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है. वारी एनर्जीज का शुद्ध लाभ इस दौरान दोगुना होकर 1,106.79 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि कुल आय भी लगभग दोगुनी रही. जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज का शुद्ध लाभ 5.37 प्रतिशत घटकर 154.8 करोड़ रुपये रहा, हालांकि आय में 14.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई. रेडिको खेतान का मुनाफा रिकॉर्ड तिमाही बिक्री के दम पर 62.26 प्रतिशत उछलकर 154.93 करोड़ रुपये रहा. बंधन बैंक का शुद्ध लाभ 51.8 प्रतिशत घटकर 205.6 करोड़ रुपये रह गया. अडानी टोटल गैस ने तीसरी तिमाही में 11.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ 158.7 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया. एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाओं के लिए समझौता किया है. अशोका बिल्डकॉन को दमन में सिग्नेचर ब्रिज प्रोजेक्ट के लिए 307.71 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है, जबकि ओएनजीसी ने भारत एथेन वन और टू में 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदकर जापान की मित्सुई ओएसके लाइंस के साथ संयुक्त उपक्रम बनाया है. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

59 minutes ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

3 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

3 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

4 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

19 hours ago


बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

4 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

59 minutes ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.

42 minutes ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

3 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

3 hours ago