होम / बिजनेस / गेहूं के रिजर्व प्राइस में हुई कमी, क्‍या कम होगी आटे की कीमत? 

गेहूं के रिजर्व प्राइस में हुई कमी, क्‍या कम होगी आटे की कीमत? 

 गेहूं और आटे के दामों में कमी करने के सरकार के प्रयास रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं, सरकार ने अब गेहूं का रिजर्व प्राइस 2150 रुपये कर दिया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अब तक बाजार में गेहूं के दामों को कम करने के लिए सरकार कई तरह के कदम उठा चुकी है. एक ओर जहां सरकार गेहूं को खूले में बेचने का फैसला ले चुकी है वहीं दूसरी ओर सरकार इस गेहूं की मात्रा में भी इजाफा कर चुकी है. लेकिन अब सरकार ने गेहूं का रिजर्व प्राइस ही कम कर दिया है. ये रिजर्व प्राइस पिछले दिनों काफी बढ़ गया था जिसके बाद सरकार ने इसे 2150 रुपये निश्चित कर दिया है. इससे पहले ये रिजर्व प्राइस 2350 रुपये था. 

2700 रुपये तक जा पहुंचा था रिजर्व प्राइस 
सरकार ने जब तक खुले बाजार में गेहूं बेचने का फैसला नहीं लिया था तक तक गेहूं का यही रिजर्व प्राइस 2950 रुपये प्रति क्विंटल तक जा पहुंचा था. इसके बाद सरकार ने जैसे ही खूले बाजार में गेहूं बेचने का ऐलान किया तो इसके दामों में 400 रुपये की कमी हो गई थी, जिसके बाद ये दाम 2550 रुपये तक आ गए थे. लेकिन कुछ दिन बाद ही इन दामों में फिर इजाफा हो गया, जिसके बाद ये 2700 रुपये तक जा पहुंचा था. लेकिन पिछले सप्‍ताह सरकार ने इसे 2150 रुपये तय कर दिया.

गेहूं की खुदरा कीमतों में हुआ बदलाव 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार देश में गेहूं की खुदरा कीमतों में भी कमी देखी जा रही है. पहले ये कीमत 33.48 रुपये हुआ करती थी लेकिन अब ये 33.15 रुपये तक जा पहुंची है. वहीं आटे की कीमत 38.02 रुपये से घटकर 37.63 रुपये तक आ गई है. सरकार के रिजर्व प्राइस को कम करने के कारण गेहूं के कारोबारियों को घाटा हो रहा है. क्‍योंकि जिन कारोबारियों ने गेहूं महंगे दामों पर खरीदा है अब उन्‍हें वो सस्‍ते दाम पर बेचना पड़ रहा है. गेहूं को इन कारोबारियों ने कुछ समय पहले 2800 से 3000 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर खरीदा था लेकिन अब वही गेहूं 2100 से लेकर 2300 रुपये तक बिक रहा है, जिससे उन्‍हें बड़ा नुकसान हो गया है. 

सरकार बाजार में अब तक उतार चुकी है 50 लाख टन गेहूं 
सरकार अब तक बाजार में गेहूं के दामों में कमी लाने के लिए 50 लाख टन तक गेहूं उतार चुकी है. सरकार ने पहले जहां 30 लाख टन गेहूं खूले बाजार में बेचने का निर्णय लिया वहीं दूसरी ओर कुछ दिन पहले सरकार ने 20 लाख टन गेहूं फिर से बाजार में उतार दिया. सरकार की ओर से उठाए गए इस कदम के बाद दामों में कुछ कमी तो हुई लेकिन ये ऊंट के मुंह में जीरे के बराबर ही साबित हुई.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

6 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

9 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

9 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

10 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

11 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

12 hours ago