✕

होम / बिजनेस / RBI ने बैंक ग्राहकों को दी राहत उम्मीद, डेबिट कार्ड और लेट फीस चार्ज पर लगाम की तैयारी

RBI ने बैंक ग्राहकों को दी राहत उम्मीद, डेबिट कार्ड और लेट फीस चार्ज पर लगाम की तैयारी

RBI की इस पहल से न केवल आम ग्राहकों को राहत मिलेगी, बल्कि बैंकों को अपनी फीस स्ट्रक्चर पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बैंकों द्वारा ग्राहकों से वसूले जाने वाले विभिन्न शुल्कों पर लगाम लगाने की तैयारी कर रहा है. डेबिट कार्ड फीस, न्यूनतम बैलेंस न रखने पर जुर्माना और लेट पेमेंट चार्ज जैसे शुल्कों में कटौती की सिफारिश की गई है. इस कदम से करोड़ों बैंक उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

आरबीआई ने बैंकों को दिया संकेत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही के हफ्तों में आरबीआई अधिकारियों ने निजी बैठकों में बैंकों को यह स्पष्ट किया है कि वह डेबिट कार्ड शुल्क, न्यूनतम बैलेंस उल्लंघन और लेट पेमेंट चार्ज जैसे कस्टमर फीस में कटौती चाहता है. हालांकि, अभी तक इस विषय में कोई आधिकारिक प्रेस रिलीज़ या गाइडलाइन जारी नहीं की गई है.

रिटेल लोन में तेजी बनी वजह

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब बैंकों ने कॉरपोरेट लोन की तुलना में रिटेल लोन पर अधिक ध्यान देना शुरू किया है. पर्सनल लोन, कार लोन और छोटे व्यापारिक लोन जैसे प्रोडक्ट्स से बैंकों की आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. लेकिन इसी तेज रफ्तार ने आरबीआई की चिंता भी बढ़ाई है, खासकर जब बात ग्राहक-हितों की हो.

कम आय वर्ग पर ज्यादा असर डालते हैं ये शुल्क

विशेषज्ञों के अनुसार, बैंक चार्ज का सबसे अधिक प्रभाव कम आय वाले उपभोक्ताओं पर पड़ता है. आरबीआई खास तौर पर ऐसे चार्ज पर नजर बनाए हुए है जो इस वर्ग पर आर्थिक बोझ बढ़ाते हैं. हालांकि, केंद्रीय बैंक ने अब तक इन शुल्कों की कोई अधिकतम सीमा निर्धारित नहीं की है और इसे बैंकों के विवेक पर छोड़ दिया गया है.

बैंकों की कमाई पर पड़ सकता है असर

बैंक Bazaar के डेटा के मुताबिक, रिटेल और स्मॉल बिजनेस लोन पर प्रोसेसिंग फीस आमतौर पर 0.5% से 2.5% के बीच होती है. कुछ बैंक होम लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस की अधिकतम सीमा ₹25,000 तक भी रखते हैं. ऐसे में यदि RBI की सिफारिशों पर अमल होता है, तो बैंकों की नॉन-इंटरेस्ट इनकम यानी गैर-ब्याज आय पर असर पड़ सकता है.

फिलहाल बैंकों को मिली छूट, लेकिन निगरानी जारी

हालांकि आरबीआई ने कोई बाध्यकारी निर्देश जारी नहीं किया है, लेकिन संकेत स्पष्ट हैं कि शुल्कों में पारदर्शिता और ग्राहकों की सुविधा को प्राथमिकता दी जाए. यह कदम उपभोक्ता अधिकारों की दिशा में एक बड़ा सुधार माना जा रहा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

19 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

23 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

23 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

1 day ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

43 minutes ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

8 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 hour ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

2 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

2 hours ago