✕

होम / बिजनेस / ₹60,000 करोड़ की स्कीम से बदलेगी ITI की तस्वीर, स्किल ट्रेनिंग में साझेदार बनेंगे बड़े कॉर्पोरेट

₹60,000 करोड़ की स्कीम से बदलेगी ITI की तस्वीर, स्किल ट्रेनिंग में साझेदार बनेंगे बड़े कॉर्पोरेट

केंद्र सरकार ने देशभर के 1,000 ITI संस्थानों को अपग्रेड करने की महत्वाकांक्षी योजना शुरू की है. इस योजना का लाभ देश के करोड़ों युवाओं को मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश में युवाओं को रोजगार योग्य कौशल देने और इंडस्ट्री-फोकस्ड ट्रेनिंग को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने एक ₹60,000 करोड़ की स्कीम की शुरुआत की है. इस योजना के तहत देशभर के 1,000 इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट्स (ITI) को आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से अपग्रेड किया जाएगा. इसमें निजी और सरकारी दोनों सेक्टर की बड़ी कंपनियों को भागीदार बनाया जा रहा है. चलिए सरकार की इस योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं.

टैलेंट ट्रेनिंग में उतरेंगी देश की टॉप कंपनियां

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस सरकारी योजना के तहत रिलायंस ग्रुप, अडानी ग्रुप, महिंद्रा ग्रुप, जेके सीमेंट, जिंदल ग्रुप, टोयोटा इंडिया, श्नाइडर इलेक्ट्रिक और आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील जैसी 8 प्रमुख कंपनियां पहले ही इसमें दिलचस्पी दिखा चुकी हैं. अब तक 12 से ज्यादा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां इस योजना में हिस्सा लेने को तैयार हैं. इनमें से कई कंपनियों ने उन राज्यों और सेक्टर्स की जानकारी भी दी है, जहां वे हब एंड स्पोक मॉडल पर आधारित ITI विकसित करना चाहती हैं.

L&T, बजाज और सरकारी कंपनियों से भी बातचीत

सरकार की बातचीत लार्सन एंड टूब्रो (L&T), बजाज ऑटो, आदित्य बिड़ला ग्रुप और सरकारी क्षेत्र की कंपनियों जैसे बीएचईएल, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) से भी चल रही है. जल्द ही इनके शामिल होने की घोषणा भी की जा सकती है.

क्या है हब एंड स्पोक मॉडल?

इस योजना में ‘हब एंड स्पोक मॉडल’ को लागू किया जा रहा है. इसके अंतर्गत:

- कुछ प्रमुख ITI संस्थानों को 'हब' बनाया जाएगा, जहाँ पर अत्याधुनिक प्रशिक्षण, प्रयोगशालाएं और उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे.
- आसपास के अन्य ITI संस्थान 'स्पोक' के रूप में काम करेंगे और हब से जुड़कर एक जैसी गुणवत्ता वाली ट्रेनिंग देंगे.
- यह मॉडल स्थानीय उद्योगों की ज़रूरतों के अनुरूप स्किल्स तैयार करने में मदद करेगा.

कंपनियों की सेक्टर-वाइज प्लानिंग

- जेके सीमेंट: राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में कंस्ट्रक्शन, इलेक्ट्रॉनिक्स, रिन्यूएबल एनर्जी और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्रों में ट्रेनिंग देने की योजना है.
- रिलायंस ग्रुप: महाराष्ट्र, गुजरात और आंध्र प्रदेश में रिन्यूएबल एनर्जी, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल और पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग में युवाओं को प्रशिक्षित करेगा.

2 करोड़ युवाओं को मिलेगा लाभ

सरकार का लक्ष्य है कि अगले पांच वर्षों में दो करोड़ युवाओं को इस योजना के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाए. यह प्रोग्राम स्किल डेवलपमेंट और एंटरप्रेन्योरशिप मंत्रालय द्वारा संचालित किया जा रहा है, जो कि देश में वर्ल्ड-क्लास वोकेशनल ट्रेनिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है.

भारत में बढ़ती जनसंख्या और रोजगार की चुनौती को देखते हुए यह योजना न केवल स्किल गैप को भरने का कार्य करेगी, बल्कि मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल, कंस्ट्रक्शन और एनर्जी सेक्टर में रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

7 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago